FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

नीमच के युवा खिलाडिय़ों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जीते पहली बार पदक दक्षिण अफ्रीका में 4 खिलाडिय़ों ने रचा इतिहास, बढ़ाया देश का मान विश्व चैंम्पियनशिप में सिद्धांत व आयुष ने रजत, अस्मि और स्तुति ने कांस्य पर किया कब्जा...

  Updated : December 11, 2025 02:55 AM

रामेश्वर नागदा नीमच

  खेल

नीमच :- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नीमच के चार युवा खिलाडिय़ों ने पहली बार भाग लिया। पहले ही प्रयास में चारों खिलाडिय़ों ने देश के लिए पदक हासिल किए। दक्षिण अफ्रीका में 8 से 13 दिसंबर तक मॉडर्न पेंटाथलॉन बायथले-ट्रायथले विश्व चैंम्पियनशिप में नीमच के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन कर रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए।सीमित सुविधाओं के बीच भरी बड़ी उड़ान नीमच के युवा खिलाड़ी आयुष पिता सुनील शर्मा ने बायथले टीम में रजत पदक हासिल किया। आयुष ने लगातार स्थिरता और मजबूत तकनीक दिखाते हुए दूसरा रजत पदक भारत की झोली में डाला। आयुष की फिटनेस और गेम-प्लानिंग ने सभी को प्रभावित किया। इसी प्रकार सिद्धान्त गोपाल जादोन ने बायथले टीम के साथ शानदार प्रदर्शन किया। सिद्धान्त ने तेज रफ्तार रनिंग और दमदार स्विमिंग के संग अत्यंत परिपक्व प्रदर्शन किया। करीबी मुकाबले में शानदार फिनिश करते हुए उन्होंने रजत पदक देश के नाम किया। बालिका वर्ग में अस्मि पिता मयंक कटारिया ने बायथले टीम के साथ बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पहला अंतरराष्ट्रीय पदक जीता। अस्मि ने अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार आत्मविश्वास, संतुलित गति और अनुशासन दिखाते हुए कांस्य पदक देश की झोली में डाला। इसी प्रकार स्तुति पिता डॉ. मनीष चमडिय़ा ने बायथले टीम के साथ देश की पदक तालिका में एक पदक और जोड़ा। स्तुति ने कठिन मुकाबले में बेहतरीन कमबैक करते हुए कांस्य पदक हासिल किया और भारत को अतिरिक्त बढ़त दिलाई। इन चारों खिलाडिय़ों की सफलता के पीछे मेंटॉर प्रभु मूलचंदानी का अथक प्रशिक्षण, अनुशासित शेड्यूल और मानसिक तैयारी की गहरी भूमिका रही।खिलाडिय़ों ने मोटिवेटर राकेश कोठारी, जिला पेंटाथलॉन अध्यक्ष डॉ. मनीष चमडिय़ा, संयुक्त सचिव मयंक कटारिया, नितेश शर्मा, जिला पैफी सचिव धीरेंद्र गहलोत, विशाल शर्मा आदि के सहयोग ने टीम को मजबूत आधार मिला। खिलाडिय़ों की तकनीक, फिटनेस और उच्च स्तरीय तैयारी में समीरसिंह जादोन, आयुष गौड़, नीलेश घावरी, सुधा सोलंकी, अभिषेक अहीर और रोहित अहीर का योगदान रहा। इनकी मेहनत ने खिलाडिय़ों को विश्व स्तर की प्रतिस्पर्धा के लिए पूरी तरह तैयार किया। दक्षिण अफ्रीका में जीते गए 4 विश्व पदक इस बात का प्रमाण हैं कि नीमच अब सिर्फ एक शहर नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के चैंम्पियंस का नया केंद्र भी बनकर उभर रहा है। मेंटॉर प्रभु मूलचंदानी ने बताया कि प्रतियोगिता में अभी 2 दिन का खेल होना बाकी है। नीमच के खिलाडिय़ों से और बेहतर परिणाम की उम्मीद है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

रेल यात्रियों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा एक ही एप पर मिलेंगी टिकट, भोजन और लाइव स्टेटस जैसी सभी सुविधाएं....

January 22, 2026 03:58 PM

एमडीएमए पाउडर की जब्ती में फरार तीन अपराधियों की गिरफ्तारी पर दस-दस हजार रुपये के ईनाम घोषित...

January 22, 2026 03:19 PM

धार्मिक नगरी की पहचान बना इंदिरा नगर, शहर में श्रीराम भक्ति का ऐसा दृश्य शायद ही कभी देखा हो, भगवामय हुआ सम्पूर्ण इन्दिरा नगर, मौका था श्रीरामलला प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ का...

January 22, 2026 03:13 PM

घसुंडी बामनी–चेनपुरा खदान में चौपाल से शुरू हुआ चलो पंचायत, यूथ कांग्रेस ने खोला भाजपा के खिलाफ मोर्चा, गांधी भवन नीमच में बैठक के बाद गांव-गांव पहुंचकर सुनीं जनसमस्याएं, विनोद पटेल बोले- वादा खिलाफी पर युवाओं को करना होगा संघर्ष....

January 22, 2026 02:32 PM

स्वयं सहायता समूहों को अनुबंध नवीनीकरण के नाम से किया जा रहा परेशान, समूह की महिलाओ पर अतिरिक्त आर्थिक भार...

January 22, 2026 02:21 PM

जाट के नजदीक ग्रामीणों को तेंदूए के दिखाई देने से बना दहशत का माहौल, सूचना मिलते ही दौड़े वन विभाग के अधिकारी मचा हड़कंप,देर रात किया तेंदुए का सफल रेस्क्यू पहुंचाया इंदौर चिड़ियाघर....

January 22, 2026 02:17 PM

राजस्‍व एवं न.पा.की टीम ने रावणरूण्‍डी से हटाया अतिक्रमण, एक लाख रूपये मूल्‍य की 0.010 हेक्‍टेयर जमीन को कराया अतिक्रमण मुक्‍त....

January 22, 2026 01:34 PM

पशुपालन को बढ़ावा देने क्षीर धारा ग्रामों में जागरूकता शिविर...

January 22, 2026 01:34 PM

दिनदहाड़े लूट की गुत्थी सुलझी, चीताखेड़ा में महिला की काल्पनिक कहानी का पुलिस ने किया पर्दाफाश...

January 22, 2026 12:15 PM

बंगला नम्बर 48 में स्थित दुकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी किया मश्रुका व चोरी हेतु उपयोगी उपकरण जप्त...

January 22, 2026 12:02 PM

बाल लैंगिक शोषण की रोकथाम व बाल अधिकारों के प्रचार-प्रसार हेतु जन साहस संस्था का एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, बच्चों की सुरक्षा, साइबर अपराध व बाल संरक्षण विषयों पर दी गई जानकारी....

January 22, 2026 11:43 AM

श्री कृष्ण ने सुदामा को लोकों की खुशियों देकर सच्ची मित्रता निभाई थी - पंकज कृष्ण महाराज, आरती के साथ कथा की हुई पूर्णाहुति....

January 22, 2026 11:22 AM

सीतामऊ में 29 से 31 जनवरी तक तीन दिवसीय द्वितीय साहित्य महोत्सव का होगा आयोजन, महोत्सव में नेचर सेंसस का होगा विमोचन, प्रेस वार्ता में कलेक्टर ने दी पत्रकारों को विस्तृत जानकारी...

January 22, 2026 09:48 AM

आईवीएफ तमिलनाडु द्वारा चेन्नई में सांसद अग्रवाल के साथ संवाद कार्यक्रम, कार्यक्रम में तमिलनाडु से सीधी रेल सेवा की मांग रखी....

January 22, 2026 07:46 AM

सद्भावना सेवा ट्रस्ट की अध्यक्षा श्रीमती कमला चौधरी द्वारा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, गुलमंडी की छात्राओं के लिए 20 सेट टेबल-स्टुल प्रदान किए....

January 22, 2026 07:35 AM

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सख्ती, 7 जिलों में औचक निरीक्षण, खराब कार्यों पर कार्यवाही, तीन ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट एवं एक कंसलटेंट पर कार्यवाही के निर्देश...

January 22, 2026 02:54 AM

ऑपरेशन वाइल्ड ट्रैप-II के अंतर्गत हुई कार्यवाही, दुर्लभ प्रजाति के 4 नग कछुओं के साथ आरोपी अर्पित झालानी गिरफ्तार....

January 22, 2026 02:47 AM

सूरजमुखी की खेती पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित....

January 22, 2026 02:40 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

January 22, 2026 02:36 AM