अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा की तस्करी करने वाले आरोपी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास एवं एक लाख रू के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया....
Updated : December 11, 2025 12:33 PM
DESK NEWS
अपराध
नीमच :- जिला लोक अभियोजक कार्यालय मिडिया प्रभारी एडवोकेट अली असगर ने बताया घटना इस प्रकार है कि दिनांक 21.08.2019 को थाना नीमच सिटी पर पदस्थ उ.नि आजाद मोहम्मद खान को उनके विश्वसनीय मुखबीर ने थाने पर उपस्थित होकर सूचना दी कि रमेश पिता तोगाराम जाट, निवासी बायतु अपने एक अन्य साथी रघु निवासी बायतु के साथ एक स्लेटी रंग की ईको कार जिस पर जी.जे 05- सी.जी. 5707 की नंबर प्लेट लगी है से अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा तस्करी हेतु जवासा, गिरदौड़ा, जैतपुरा के रास्ते नयागांव हाईवे होते हुये राजस्थान तरफ किसी तस्कर को देने जाने वाला है। यदि तत्काल नाकाबंदी की जाये तो, सफलता मिल सकती है अन्यथा रमेश जाट की उसके साथी रघु के साथ माल सहित निकल भागने व माल को खुर्दबुर्द करने की पूर्ण सम्भावना है। उक्त सूचना विश्वसनीय होने से उसके द्वारा उक्त सूचना विश्वसनीय होने से उक्त सूचना की कार्यवाही हेतु उनि आजाद मोहम्मद खान, फोर्स मय अनुसंधान सामग्री सूचना सहित मुखबिर सूचना की तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु जैतपुरा फण्टा तरफ रवाना होकर, जैतपुरा फण्टा स्थित बालाजी मंदिर के सामने पहुंचे और नाकाबंदी लगाई कुछ समय पश्चात् मनासा तरफ से एक वाहन कार आती दिखी, उक्त वाहन चालक ने वाहन को नाकाबंदी से पहले रोका, तभी चालक सीट के पास बैठा व्यक्ति पुलिस नाकाबंदी को देख वाहन से उतरकर रोड किनारे स्थित बडी बडी झाड़ियों के रास्ते होता हुआ, खेतों की तरफ भागा, जिसका पिछा आर. नाहरसिंह और आर. मनीष द्वारा किया गया तत्पश्चात् रोके गए वाहन को देखने पर उक्त वाहन स्लेटी रंग की मारूती सुजुकी कम्पनी की इको कार के आगे व पिछे जी.जे 05 सीजी 5707 की नंबर प्लेट लगी थी, जो संदिग्ध होने से उक्त कार के चालक का नाम पता पूछने पर चालक ने अपना नाम रमेश जाट पिता तोगाराम जाट उम्र 24 साल निवासी मूढ़ों की ढांणिया ग्राम भोजासर थाना बायतु जिला बाड़मेर राजस्थान का होना बताया। तथा चालक सीट के पास बैठा व्यक्ति अंधेरा के फायदा उठाकर भाग निकला। जिसका नाम पता कार चालक से पुछने पर उसका नाम रघु निवासी बायतु का होना बताया। चालक के कब्जे वाली कार की तलाशी लेने पर कार में सीट ना होकर सीट वाले स्थान पर सात काले रंग के कट्टो में डोडाचूरा, भरा होना पाया गया। तत्पश्चात् आरोपी को गिरफ्तार कर मौके पर समस्त कार्यवायी की गई तत्पश्चात् थाना। नारकोटिक्स सेल इंदौर में प्रकरण दर्ज किया गया जिसका प्रकरण क्रमांक 383/2019 अधिनियम की धारा 8/15 का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया तथा समस्त कार्यवाही पूर्ण कर अभियोग पत्र न्यायालय श्रीमान नीमच के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जिसका प्रकरण 06/20 पर दर्ज होकर उक्त प्रकरण में समस्त महत्वपूर्ण अभियोजन साक्ष्य लो क अभियोजक द्वारा करायी गई। जिसपर माननीय विशेष न्यायाधीश महोदय एनडीपीएस कोर्ट नीमच के न्यायाधीश श्रीमान जितेन्द्रकुमार बाजोलिया द्वारा दिनांक 10.12.2025 को आरोपी रमेश जाट पिता तोगाराम जाट उम्र 24 साल निवासी मूढ़ों की ढांणिया ग्राम भोजासर थाना बायतु जिला बाड़मेर राजस्थान को 10 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 1,00,000/- रू. के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया 1 प्रकरण में म०प्र० शासन कि ओर से प्रभावी पेरवी जिला लोक अभियोजक नीमच श्री चंचल बाहेती द्वारा की गई।
और खबरे
रेल यात्रियों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा एक ही एप पर मिलेंगी टिकट, भोजन और लाइव स्टेटस जैसी सभी सुविधाएं....
January 22, 2026 03:58 PM
एमडीएमए पाउडर की जब्ती में फरार तीन अपराधियों की गिरफ्तारी पर दस-दस हजार रुपये के ईनाम घोषित...
January 22, 2026 03:19 PM
धार्मिक नगरी की पहचान बना इंदिरा नगर, शहर में श्रीराम भक्ति का ऐसा दृश्य शायद ही कभी देखा हो, भगवामय हुआ सम्पूर्ण इन्दिरा नगर, मौका था श्रीरामलला प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ का...
January 22, 2026 03:13 PM
घसुंडी बामनी–चेनपुरा खदान में चौपाल से शुरू हुआ चलो पंचायत, यूथ कांग्रेस ने खोला भाजपा के खिलाफ मोर्चा, गांधी भवन नीमच में बैठक के बाद गांव-गांव पहुंचकर सुनीं जनसमस्याएं, विनोद पटेल बोले- वादा खिलाफी पर युवाओं को करना होगा संघर्ष....
January 22, 2026 02:32 PM
स्वयं सहायता समूहों को अनुबंध नवीनीकरण के नाम से किया जा रहा परेशान, समूह की महिलाओ पर अतिरिक्त आर्थिक भार...
January 22, 2026 02:21 PM
जाट के नजदीक ग्रामीणों को तेंदूए के दिखाई देने से बना दहशत का माहौल, सूचना मिलते ही दौड़े वन विभाग के अधिकारी मचा हड़कंप,देर रात किया तेंदुए का सफल रेस्क्यू पहुंचाया इंदौर चिड़ियाघर....
January 22, 2026 02:17 PM
राजस्व एवं न.पा.की टीम ने रावणरूण्डी से हटाया अतिक्रमण, एक लाख रूपये मूल्य की 0.010 हेक्टेयर जमीन को कराया अतिक्रमण मुक्त....
January 22, 2026 01:34 PM
पशुपालन को बढ़ावा देने क्षीर धारा ग्रामों में जागरूकता शिविर...
January 22, 2026 01:34 PM
दिनदहाड़े लूट की गुत्थी सुलझी, चीताखेड़ा में महिला की काल्पनिक कहानी का पुलिस ने किया पर्दाफाश...
January 22, 2026 12:15 PM
बंगला नम्बर 48 में स्थित दुकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी किया मश्रुका व चोरी हेतु उपयोगी उपकरण जप्त...
January 22, 2026 12:02 PM
बाल लैंगिक शोषण की रोकथाम व बाल अधिकारों के प्रचार-प्रसार हेतु जन साहस संस्था का एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, बच्चों की सुरक्षा, साइबर अपराध व बाल संरक्षण विषयों पर दी गई जानकारी....
January 22, 2026 11:43 AM
श्री कृष्ण ने सुदामा को लोकों की खुशियों देकर सच्ची मित्रता निभाई थी - पंकज कृष्ण महाराज, आरती के साथ कथा की हुई पूर्णाहुति....
January 22, 2026 11:22 AM
सीतामऊ में 29 से 31 जनवरी तक तीन दिवसीय द्वितीय साहित्य महोत्सव का होगा आयोजन, महोत्सव में नेचर सेंसस का होगा विमोचन, प्रेस वार्ता में कलेक्टर ने दी पत्रकारों को विस्तृत जानकारी...
January 22, 2026 09:48 AM
आईवीएफ तमिलनाडु द्वारा चेन्नई में सांसद अग्रवाल के साथ संवाद कार्यक्रम, कार्यक्रम में तमिलनाडु से सीधी रेल सेवा की मांग रखी....
January 22, 2026 07:46 AM
सद्भावना सेवा ट्रस्ट की अध्यक्षा श्रीमती कमला चौधरी द्वारा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, गुलमंडी की छात्राओं के लिए 20 सेट टेबल-स्टुल प्रदान किए....
January 22, 2026 07:35 AM
निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सख्ती, 7 जिलों में औचक निरीक्षण, खराब कार्यों पर कार्यवाही, तीन ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट एवं एक कंसलटेंट पर कार्यवाही के निर्देश...
January 22, 2026 02:54 AM
ऑपरेशन वाइल्ड ट्रैप-II के अंतर्गत हुई कार्यवाही, दुर्लभ प्रजाति के 4 नग कछुओं के साथ आरोपी अर्पित झालानी गिरफ्तार....
January 22, 2026 02:47 AM
सूरजमुखी की खेती पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित....
January 22, 2026 02:40 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
January 22, 2026 02:36 AM