मध्यप्रदेश पुलिस की मानवीय पहल, विगत एक सप्ताह में 19 बिछड़े बच्चों को सकुशल परिजनों से मिलाया, पुलिस की सक्रियता से मासूमों के चेहरों पर लौटी मुस्कान....
Updated : December 18, 2025 04:48 PM
DESK NEWS
प्रशासनिक
मध्यप्रदेश पुलिस ने गुमशुदा व बिछड़े बच्चों की दस्तयाबी के विशेष अभियान में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। विगत एक सप्ताह में पुलिस ने प्रदेश के मंदसौर, भोपाल, छतरपुर, उज्जैन, झाबुआ और कटनी जिलों से कुल 19बच्चों को खोजकर उनके परिजनों से मिलाया है। पुलिस की संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई ने कई परिवारों के चेहरों पर मुस्कान लौटाई है।
मंदसौर पुलिस की बड़ी सफलता - जिले के जीवागंज क्षेत्र से 14 दिसंबर को एक वर्षीय बालक के अपहरण की घटना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 48 घंटों में बालक को राजस्थान के नागौर जिले (मेड़ता शहर) से सकुशल बरामद किया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से दबिश देकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
भोपाल में चार घंटे में मिली नाबालिग - राजधानी भोपाल के टीटी नगर थाना क्षेत्र से लापता हुई नाबालिग बालिका को पुलिस ने विशेष टीम गठित कर मात्र चार घंटे में ढूंढ निकाला। सार्वजनिक स्थलों पर सघन तलाशी अभियान के बाद बालिका को हर्षवर्धन नगर पार्क से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।
छतरपुर मेले में बिछड़े 13 बच्चों को मिलाया - जिले के जुझारनगर थाना क्षेत्र में वैदेही बाबा मंदिर परिसर में आयोजित विशालमेले के दौरान 13 बालक-बालिकाएं अपने परिजनों से बिछड़ गए थे। पुलिस सहायताकेंद्र की सक्रिय टीम ने लगातार गश्त और लाउडस्पीकर अनाउंसमेंट के माध्यम से सभी बच्चों को सुरक्षित उनके माता-पिता से मिलाया।
अन्य जिलों में भी दिखाई सजगता - उज्जैन के माधवनगर थाना पुलिस ने रात के समय लापता हुए सात वर्षीय बालक को डेढ़ घंटे की कार्रवाई में सुरक्षित बरामद किया। झाबुआ जिले के थांदला थाना क्षेत्र में पुलिस ने नवापाड़ा से लापता दो मासूम बच्चों को त्वरित समन्वय से मछली माता रोड से खोज निकाला। इसी प्रकार कटनी जिले में एन.के.जे. थाना पुलिस ने आधुनिक CCTV सर्विलांस के जरिए छह घंटे में गुमशुदा बालक का पता लगाकर उसे उसके माता-पिता के सुपुर्द किया। इन कार्यवाहियों से स्पष्ट है कि मध्यप्रदेश पुलिस बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मानवीय संवेदनशीलता, तकनीकी दक्षता और त्वरित समन्वय के साथ कार्य कर रही है। अपहरण जैसी संगीन घटनाओं पर सख्त कार्रवाई और बिछड़े बच्चों को घर तक पहुँचाना पुलिस की
और खबरे
मध्यप्रदेश पुलिस की मानवीय पहल, विगत एक सप्ताह में 19 बिछड़े बच्चों को सकुशल परिजनों से मिलाया, पुलिस की सक्रियता से मासूमों के चेहरों पर लौटी मुस्कान....
December 18, 2025 04:48 PM
जिला प्रशासन नीमच द्वारा राजस्व प्रकरणों के निराकरण की पहल, प्रशासन गांव की ओर अभियान 83 ग्राम पंचायतों में आयोजित होंगे विशेष राजस्व शिविर, तहसील स्तरीय राजस्व शिविरों का भी आयोजन....
December 18, 2025 03:30 PM
प्रेक्टिकल में सीखी बच्चों ने टमाटर सॉस बनाने की बारीकियां - बी.एल. डांगी...
December 18, 2025 02:15 PM
सरस्वती शिशु मंदिर में सम्पन्न हुआ दो दिवसीय भवन लोकार्पण, रंगमंचीय कार्यक्रम एवं शारीरिक प्राकृट्य उत्सव सम्पन्न...
December 18, 2025 01:29 PM
मेहता ने देवदा स्कूल में विद्यार्थियों को स्वेटर बांटकर मनाया बेटी प्रियांशी का जन्मदिन, 160 विद्यार्थियों व 35 विधवाओं को ऊनी वस्त्र, बच्चों को खिलाई मिठाई...
December 18, 2025 12:59 PM
जिले के समग्र विकास के लिए सभी मिलकर प्रयास कर रहे है, प्रदेश में कुपोषण निवारण के लिए अच्छे नवाचार किए जा रहे है, प्रभारी मंत्री द्वारा नीमच में 50 बच्चों को न्यूट्री बास्केट वितरित....
December 18, 2025 12:49 PM
प्रभारी मंत्री सुश्री भूरिया ने जैविक हाट बाजार की सराहना की, प्रभारी मंत्री सुश्री भूरिया ने किया जैविक हाट बाजार एवं प्रदर्शनी का अवलोकन.…
December 18, 2025 12:48 PM
नवनियुक्त सिंगोली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सत्यनारायण धाकड़ का कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने किया स्वागत, कांग्रेस नेता समंदर पटेल ने मुंह मीठा करवाकर दी बधाई….
December 18, 2025 12:41 PM
थाना औद्योगिक क्षैत्र रतलाम पुलिस द्वारा अवैध देशी व अंग्रेजी शराब जप्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया...
December 18, 2025 12:20 PM
24 घण्टे के भीतर चोर को गिरफ्तार कर चोरी गये मश्रुका को जप्त करने में आलोट पुलिस को मिली सफलता....
December 18, 2025 12:17 PM
यातायात सुरक्षा की दिशा में सख्त कदम, नाबालिक वाहन चालकों व रॉन्ग पार्किंग पर रतलाम यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई...
December 18, 2025 12:15 PM
बेहतर कार्य करने वाली बैंकों का भारत पर्व पर होगा सम्मान, सभी बैंक अपने-अपने लक्ष्यों की मासिक समीक्षा करें, फसल बीमा शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु रिव्यू मैकेनिज्म बनाने के निर्देश, जिला स्तरीय बैंकर्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न...
December 18, 2025 12:04 PM
नीमच जिले ने दो वर्षों में विकास के नए आयाम स्थापित किए, प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक एवं प्रेस वार्ता सम्पन्, मेडिकल कॉलेज, नगरीय विकास, उद्योग सहित विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त की उल्लेखनीय उपलब्धियां, दो वर्षो की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक का किया विमोचन....
December 18, 2025 12:01 PM
प्रभारी मंत्री निर्मला भुरिया को दिया ज्ञापन, आंगनवाड़ी रसोईयाके मानदेय बढ़ाने का किया आग्रह...
December 18, 2025 10:44 AM
राज्यपाल स्मार्ट विलेज पायरी में किसानों का जांचा स्वास्थ्य
December 18, 2025 10:26 AM
राशन सामग्री की कालाबाजारी करने वाले 05 आरोपीगण को 04-04 वर्ष का सश्रम कारावास...
December 18, 2025 09:47 AM
कृषि उपज मंडी बघाना से ट्रेक्टर-ट्राली चोरी करने वाले आरोपियों को 36 घंटे में किया गिरफ्तार, चोरी गया 10 लाख रूपयें का मश्रुका बरामद, बघाना पुलिस को मिली बडी सफलता....
December 18, 2025 09:35 AM
सीबीएन ने 12.0055 किलोग्राम अवैध मैफेड्रोन के साथ स्विफ्ट कार की जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार..
December 18, 2025 06:02 AM
भावांतर योजना में कृषकों को सरसों और मूंगफली का भी लाभ दिया जायेगा, मौसम आधारित बीमा योजना शीघ्र होगी लागू, किसानों को उर्वरक की होम डिलेवरी का भी प्रयास...
December 18, 2025 03:22 AM