FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

गायत्री परिवार द्वारा नीमच जिले में ज्योति कलश यात्रा का आयोजन 1 जनवरी से....

  Updated : December 31, 2025 03:30 AM

रामेश्वर नागदा नीमच

  आयोजन

नीमच। हम बदलेंगे युग बदलेगा के उद्घोष के साथ मानव में देवत्व का उदय एवं धरती पर स्वर्ग के अवतरण के पावन उद्देश्य से जन श्रद्धा को संवर्धन प्रदान करने हेतु गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा वर्ष 1926 में प्रज्वलित अखंड दीप के शताब्दी वर्ष एवं वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा के जन्मशताब्दी वर्ष 2026 के प्रयाज क्रम में शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा पावन ज्योति कलश यात्रा का आयोजन संपूर्ण विश्व की जागृत शाखाओं में किया जा रहा है। रथयात्रा के माध्यम से शक्ति कलश पूजन, गायत्री यज्ञ,संस्कार, विचार गोष्ठी, दीपयज्ञ आदि के माध्यम से गायत्री साधना के विस्तार, जीवनोपयोगी साहित्य के स्वाध्याय मनन, चिंतन द्वारा एवं व्यक्ति, परिवार और राष्ट्र निर्माण का अनुपम संदेश संपूर्ण नीमच जिले में प्रदान किया जाएगा। गायत्री परिवार के जिला समन्वयक श्री गिरिराज सिंह चौहान ने बताया की ज्योति कलश यात्रा 1 जनवरी 2026 को प्रातः 11 बजे गायत्री शक्तिपीठ नीमच से प्रारंभ होगी। तत्पश्चात नीमच जिले की सभी तहसीलों की जागृत शाखाओं में 1 से 14 जनवरी 2026 तक शांतिकुंज हरिद्वार के दिव्य शक्ति कलश रथयात्रा नीमच जिले की नीमच, जावद, मनासा, रामपुरा, सिंगोली ओर जीरन तहसील के विविध ग्रामों में भ्रमण कर युग निर्माण का संदेश प्रदान करेगी। 14 दिवसीय रथयात्रा में समयदानी परिजनों की टोली द्वारा शांतिकुंज हरिद्वार के जन्मशताब्दी संदेश को जन जन तक पहुंचाया जाएगा। उक्त ज्योति कलश यात्रा से पूर्व यात्रा के निर्धारित रूट पर गायत्री परिजनों द्वारा संपर्क,समूह साधना का आयोजन कर आमंत्रण प्रदान किया जा रहा है। यात्रा की प्रतिदिन शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा रिपोर्टिंग प्राप्त कर आवश्यक मार्गदर्शन परिजनों को प्रदान करने का सुंदर क्रम बनाया गया है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 10 पद और आंगनवाड़ी सहायिका के 31 पद की पूर्ति के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित, ऑनलाइन किए जा सकेंगे आवेदन...

December 31, 2025 06:43 AM

आवरी माताजी मंदिर की तर्ज पर होगा विकास, .....के कारीगर करेंगे नक्काशी श्री गंगेश्वर महादेव मंदिर में 35 लाख से भी अधिक लागत से रंग मंडप निर्माण, मेवाड़ व मालवा की आस्था को मिलेगा नया स्वरूप....

December 31, 2025 06:34 AM

चीताखेड़ा के श्री गंगेश्वर महादेव मंदिर आंगन में 2 जनवरी से नानी बाई रो मायरो कथा महोत्सव...

December 31, 2025 05:45 AM

गायत्री परिवार द्वारा नीमच जिले में ज्योति कलश यात्रा का आयोजन 1 जनवरी से....

December 31, 2025 03:30 AM

उज्जैन में टीआई ने फांसी के फंदे से युवक को उतारकर सीपीआर देकर बचाई जान, डीजीपी कैलाश मकवाणा ने 10 हजार रूपए के नगद पुरस्कार से किया पुरस्‍कृत....

December 31, 2025 02:58 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

December 31, 2025 02:51 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

December 31, 2025 02:50 AM

समाजसेवी अरूल अरोरा ने सैकड़ों बच्चों को दिया अविस्मरणीय तोहफा, शतरंज का इंटरनेशनल टुर्नामेंट 8 व 9 जनवरी को...

December 30, 2025 04:05 PM

अखिल भारतीय पोरवाल महासभा एवं युवा संगठन के संयुक्त तत्वावधान में युवक युवतियों की परिचय पुस्तिका का विमोचन 4 जनवरी को....

December 30, 2025 03:41 PM

संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था एवं कृति संख्या ने संयुक्त रूप से चलाया अरावली बचाओ अभियान...

December 30, 2025 03:38 PM

गौ सेवा राष्ट्र विकास का परिचायक है - पं. पंकज कृष्ण महाराज...

December 30, 2025 02:26 PM

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बड़ी धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव, बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से किया मंत्रमुग्ध...

December 30, 2025 02:06 PM

जिले के पशुपालक अपने पशुओं का टीकाकरण अवश्‍य करवाएं, एक जनवरी से एफएमडी टीकाकरण का अभियान....

December 30, 2025 01:53 PM

सैलाना में स्वच्छता अभियान को मिलेगा नया आयाम, 7000 नए डस्टबीन का वितरण गीला-सूखा कचरा अलग-अलग संग्रहण...

December 30, 2025 01:44 PM

जनशिक्षा केंद्र बजरंगगढ़ में विज्ञान प्रदर्शनी का सफल आयोजन...

December 30, 2025 01:41 PM

11 जनवरी को रतनगढ़ में होगा विशाल हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन, हिंदू समाज के प्रबुद्ध वर्ग की बैठक में समिति बनाकर सोंपा गया दायित्व....

December 30, 2025 01:38 PM

धाकड़ समाज टी 20 के महामुकाबले 1 जनवरी से शुरू...

December 30, 2025 12:50 PM

अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा की तस्करी करने वाले आरोपी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास एवं एक लाख रू के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया....

December 30, 2025 12:33 PM

घर में हुई चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी की निशादेही से चोरी की गई नगदी व गहने किये बरामद...

December 30, 2025 12:26 PM