FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

आवरी माताजी मंदिर की तर्ज पर होगा विकास, .....के कारीगर करेंगे नक्काशी श्री गंगेश्वर महादेव मंदिर में 35 लाख से भी अधिक लागत से रंग मंडप निर्माण, मेवाड़ व मालवा की आस्था को मिलेगा नया स्वरूप....

  Updated : December 31, 2025 06:34 AM

दशरथ माली चिताखेड़ा

  धार्मिक

चीताखेड़ा :- स्थानीय गांव की इंदिरा आवास कालोनी के प्रसिद्ध श्री गंगेश्वर महादेव मंदिर परिसर में अनुमानित 35 लाख रुपए से भी अधिक की लागत से भव्य रंग मंडप एवं अन्य विकास कार्य जोरों पर चल रहा हैं। श्री गंगेश्वर महादेव मंदिर समिति द्वारा कराए जा रहे इस निर्माण कार्य का उद्देश्य मंदिर परिसर को अधिक आकर्षक, विस्तृत और भक्तिमय बनाना है। मंदिर समिति के वरिष्ठ हरिश सोनी, गोपाल परिहार ने बताया कि मंदिर का विकास मालवा की प्रसिद्ध श्री आवरी माताजी मंदिर, खाटूश्यामजी के मंदिर की तर्ज पर किया जाएगा, इसमें धार्मिक सौंदर्य, पारंपरिक शिल्पकला और भक्ति भाव को प्राथमिकता दी जा रही है। मंदिर विकास योजना के तहत परिसर में भव्य रंग मंडप का निर्माण किया जा रहा है। जमीन से मंदिर की कुर्सी साढ़े पांच फीट ऊंची ली गई है और मंदिर पर ऊंचाई 31ऊंचाई तक शिखर का निर्माण किया जाएगा। मंदिर का मुख्य गर्भगृह 11 फीट लंबा और 10 फीट चौड़ा होगा, जमीन से मंदिर की 11 सीढियां बनी है।इस रंग मंडप को धार्मिक आयोजनों, कथाओं के लिए विशेष रूप से तैयार किया जा रहा है। मंदिर परिसर की दीवारों, 24 स्तंभों पर श्री गंगेश्वर महादेव भगवान सहित अन्य अवतारों की कलात्मक मूर्तियां और आकर्षक नक्काशी की जाएगी। इसके साथ ही श्रद्धालुओं और प्रकृति के संतुलन को ध्यान में रखते हुए परिसर में मांगलिक कार्यक्रमों के लिए एक सुंदर और अलग संरचना भी बनाई जाएगी। चीताखेड़ा गांव के ही अनुभवी कारीगर देंगे कलात्मक स्वरूप मंदिर की नक्काशी और शिल्पकला का कार्यों के अनुभवी कारीगरों द्वारा किया जा रहा है। पारंपरिक शिल्पकला के माध्यम से मंदिर को भव्य और ऐतिहासिक स्वरूप देने का प्रयास किया जा रहा है। सीमेंट कांक्रीट, ईंट पत्थरों और सरियों पर की जा रही बारीक नक्काशी मंदिर की पहचान को और मजबूत करेगी। मंदिर समिति का लक्ष्य है कि निर्माण पूर्ण होने के बाद यह परिसर श्रद्धालुओं के लिए एक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक अनुभव का केंद्र बने। जीरन तहसील क्षेत्र की आस्था का केंद्र, 51 सदस्य कर रहे सामूहिक प्रयास... श्री गंगेश्वर महादेव मंदिर जीरन तहसील क्षेत्र की आस्था और पहचान का प्रमुख केंद्र है। मंदिर समिति के कुल 51 सदस्य इस विकास कार्य को सामूहिक रूप से आगे बढ़ा रहे हैं। यह मंदिर नगर सहित मेवाड़-मालवा क्षेत्र का प्रमुख धार्मिक केंद्र है, जहां धार्मिक आयोजनों और पर्वो पर बड़ी संख्या में भक्त पहुंचते हैं। इस अवसर पर मंदिर समिति के मुख्य पदाधिकारी हुकमीचंद सोनी,हीरालाल चारण, ज्योतिषाचार्य पंडित शिवशंकर शर्मा, भीम सिंह पंवार, विमलेश शर्मा, दशरथ सिंह गौड़,हरीश सोनी, मदनलाल माली,शक्तिपाल टेलर,नविन जुणी , सुनील परमार, विरेन्द्र पाटीदार, परमानंद शर्मा, राहुल हंसडा, अंबालाल मंडावरा, रामनारायण परमार, प्रहलाद सोलंकी, नानालाल भदेरिया, रतनलाल माली, विनोद दास बैरागी , संजय दास बैरागी,धीरज गौराणा सहित नगर के लोगों की देखरेख में निर्माण कार्य कराया जा रहा है। मंदिर निर्माण कार्य लगभग वर्ष भर से भी अधिक समयावधि में पूर्ण कर लिया जाएगा।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

नीमच पुलिस की कॉम्बिंग गश्त के दौरान अपराधियों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही....

December 31, 2025 07:59 AM

सैलाना में साइबर फ्रॉड जागरूकता अभियान, थाना प्रभारी के निर्देश पर ग्रामीण सरपंचों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी...

December 31, 2025 07:47 AM

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 10 पद और आंगनवाड़ी सहायिका के 31 पद की पूर्ति के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित, ऑनलाइन किए जा सकेंगे आवेदन...

December 31, 2025 06:43 AM

आवरी माताजी मंदिर की तर्ज पर होगा विकास, .....के कारीगर करेंगे नक्काशी श्री गंगेश्वर महादेव मंदिर में 35 लाख से भी अधिक लागत से रंग मंडप निर्माण, मेवाड़ व मालवा की आस्था को मिलेगा नया स्वरूप....

December 31, 2025 06:34 AM

चीताखेड़ा के श्री गंगेश्वर महादेव मंदिर आंगन में 2 जनवरी से नानी बाई रो मायरो कथा महोत्सव...

December 31, 2025 05:45 AM

गायत्री परिवार द्वारा नीमच जिले में ज्योति कलश यात्रा का आयोजन 1 जनवरी से....

December 31, 2025 03:30 AM

उज्जैन में टीआई ने फांसी के फंदे से युवक को उतारकर सीपीआर देकर बचाई जान, डीजीपी कैलाश मकवाणा ने 10 हजार रूपए के नगद पुरस्कार से किया पुरस्‍कृत....

December 31, 2025 02:58 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

December 31, 2025 02:51 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

December 31, 2025 02:50 AM

समाजसेवी अरूल अरोरा ने सैकड़ों बच्चों को दिया अविस्मरणीय तोहफा, शतरंज का इंटरनेशनल टुर्नामेंट 8 व 9 जनवरी को...

December 30, 2025 04:05 PM

अखिल भारतीय पोरवाल महासभा एवं युवा संगठन के संयुक्त तत्वावधान में युवक युवतियों की परिचय पुस्तिका का विमोचन 4 जनवरी को....

December 30, 2025 03:41 PM

संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था एवं कृति संख्या ने संयुक्त रूप से चलाया अरावली बचाओ अभियान...

December 30, 2025 03:38 PM

गौ सेवा राष्ट्र विकास का परिचायक है - पं. पंकज कृष्ण महाराज...

December 30, 2025 02:26 PM

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बड़ी धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव, बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से किया मंत्रमुग्ध...

December 30, 2025 02:06 PM

जिले के पशुपालक अपने पशुओं का टीकाकरण अवश्‍य करवाएं, एक जनवरी से एफएमडी टीकाकरण का अभियान....

December 30, 2025 01:53 PM

सैलाना में स्वच्छता अभियान को मिलेगा नया आयाम, 7000 नए डस्टबीन का वितरण गीला-सूखा कचरा अलग-अलग संग्रहण...

December 30, 2025 01:44 PM

जनशिक्षा केंद्र बजरंगगढ़ में विज्ञान प्रदर्शनी का सफल आयोजन...

December 30, 2025 01:41 PM

11 जनवरी को रतनगढ़ में होगा विशाल हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन, हिंदू समाज के प्रबुद्ध वर्ग की बैठक में समिति बनाकर सोंपा गया दायित्व....

December 30, 2025 01:38 PM

धाकड़ समाज टी 20 के महामुकाबले 1 जनवरी से शुरू...

December 30, 2025 12:50 PM