चीताखेड़ा के श्री गंगेश्वर महादेव मंदिर आंगन में 2 जनवरी से नानी बाई रो मायरो कथा महोत्सव...
Updated : December 31, 2025 05:45 AM
दशरथ माली चिताखेड़ा
धार्मिक
चीताखेड़ा :- स्थानीय गांव में इंदिरा आवास कालोनी में स्थित श्री गंगेश्वर महादेव मंदिर के आंगन में नए वर्ष के साथ दिनांक 2 जनवरी 2026 शुक्रवार से 4 जनवरी 2026 रविवार तक तीन दिवसीय नानी बाई रो मायरो तीन दिवसीय कथा ज्ञान गंगा प्रवचन का आयोजन कथा समिति द्वारा आयोजित करवाया जा रहा है। उपरोक्त जानकारी हुकमीचंद सोनी ने प्रेस विज्ञप्ति में देते हुए बताया है कि वर्तमान में गंगेश्वर महादेव मंदिर का निर्माण कार्य निर्माणाधीन है इसी अवसर पर कथा समिति द्वारा 13 वर्षीय कथा मर्मज्ञ पूज्या साध्वी बालविदुषी हिमांशी बोरखेडी तालाब के मुखारविंद से तीन दिवसीय नानी बाई रो मायरो कथा ज्ञान गंगा प्रवचन प्रवाहित की जाएगी। कथा उत्सव को लेकर मंगलवार को चीताखेड़ा से डीजे बजाते हुए धार्मिक गीतों के साथ वाहनों के काफिले के साथ राजस्थान छोटीसादड़ी उपखंड के सोबी गांव में श्री चारभुजा नाथ मंदिर रात्रि 8 बजे पहुंचे। जहां से दिनांक 4 जनवरी 2026 रविवार को नरसिंह जी मेहता नानीबाई रो मायरो में श्री चारभुजा नाथ सुबी श्याम मायरा लेकर चीताखेड़ा आएंगे। चीताखेड़ा से सोबी पहुंचे गांव के विभिन्न मार्गों से जोरदार शोभायात्रा निकाली गई जहां मंदिर समिति के पदाधिकारीयों को विधि-विधान पूर्वक सभी रस्में पूरी कर बत्तिसी जेलाई गई। मंदिर पुजारी पंडित मुकेश,बापूलाल नागदा, बलवीर गुर्जर, गोपाल गुर्जर, जसराज पंडोरा ने सभी आगंतुकों को कुंकुम तिलक लगा कर दुपट्टा ओढ़ाकर एवं साफा बंधवाकर स्वागत किया। सभी महिला पुरुषों को सहभोज भी करवाया गया। नानी बाई रो मायरो कथा महोत्सव ज्ञान गंगा प्रवचन प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक कथा मर्मज्ञ पूज्या साध्वी बाल विदुषी हिमांशी के मुखारविंद से प्रवाहित किया जाएगा। कथा समिति ने क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमियों से अनुरोध किया है कि निर्धारित समय पर पहुंचकर धर्म लाभ लें।
और खबरे
नीमच पुलिस की कॉम्बिंग गश्त के दौरान अपराधियों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही....
December 31, 2025 07:59 AM
सैलाना में साइबर फ्रॉड जागरूकता अभियान, थाना प्रभारी के निर्देश पर ग्रामीण सरपंचों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी...
December 31, 2025 07:47 AM
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 10 पद और आंगनवाड़ी सहायिका के 31 पद की पूर्ति के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित, ऑनलाइन किए जा सकेंगे आवेदन...
December 31, 2025 06:43 AM
आवरी माताजी मंदिर की तर्ज पर होगा विकास, .....के कारीगर करेंगे नक्काशी श्री गंगेश्वर महादेव मंदिर में 35 लाख से भी अधिक लागत से रंग मंडप निर्माण, मेवाड़ व मालवा की आस्था को मिलेगा नया स्वरूप....
December 31, 2025 06:34 AM
चीताखेड़ा के श्री गंगेश्वर महादेव मंदिर आंगन में 2 जनवरी से नानी बाई रो मायरो कथा महोत्सव...
December 31, 2025 05:45 AM
गायत्री परिवार द्वारा नीमच जिले में ज्योति कलश यात्रा का आयोजन 1 जनवरी से....
December 31, 2025 03:30 AM
उज्जैन में टीआई ने फांसी के फंदे से युवक को उतारकर सीपीआर देकर बचाई जान, डीजीपी कैलाश मकवाणा ने 10 हजार रूपए के नगद पुरस्कार से किया पुरस्कृत....
December 31, 2025 02:58 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
December 31, 2025 02:51 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
December 31, 2025 02:50 AM
समाजसेवी अरूल अरोरा ने सैकड़ों बच्चों को दिया अविस्मरणीय तोहफा, शतरंज का इंटरनेशनल टुर्नामेंट 8 व 9 जनवरी को...
December 30, 2025 04:05 PM
अखिल भारतीय पोरवाल महासभा एवं युवा संगठन के संयुक्त तत्वावधान में युवक युवतियों की परिचय पुस्तिका का विमोचन 4 जनवरी को....
December 30, 2025 03:41 PM
संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था एवं कृति संख्या ने संयुक्त रूप से चलाया अरावली बचाओ अभियान...
December 30, 2025 03:38 PM
गौ सेवा राष्ट्र विकास का परिचायक है - पं. पंकज कृष्ण महाराज...
December 30, 2025 02:26 PM
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बड़ी धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव, बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से किया मंत्रमुग्ध...
December 30, 2025 02:06 PM
जिले के पशुपालक अपने पशुओं का टीकाकरण अवश्य करवाएं, एक जनवरी से एफएमडी टीकाकरण का अभियान....
December 30, 2025 01:53 PM
सैलाना में स्वच्छता अभियान को मिलेगा नया आयाम, 7000 नए डस्टबीन का वितरण गीला-सूखा कचरा अलग-अलग संग्रहण...
December 30, 2025 01:44 PM
जनशिक्षा केंद्र बजरंगगढ़ में विज्ञान प्रदर्शनी का सफल आयोजन...
December 30, 2025 01:41 PM
11 जनवरी को रतनगढ़ में होगा विशाल हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन, हिंदू समाज के प्रबुद्ध वर्ग की बैठक में समिति बनाकर सोंपा गया दायित्व....
December 30, 2025 01:38 PM
धाकड़ समाज टी 20 के महामुकाबले 1 जनवरी से शुरू...
December 30, 2025 12:50 PM