दूषित पानी सप्लाई के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, पुलिस से झड़प में कई कार्यकर्ता हिरासत में...
Updated : January 06, 2026 12:07 PM
जीतेन्द्र कुमावत सैलाना
राजनीति
रतलाम :- इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों और रतलाम शहर के कई इलाकों में नलों से गंदा पानी की आपूर्ति के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान हालात तनावपूर्ण हो गए, जब कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के निवास का घेराव करने जा रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लोकेंद्र टॉकीज चौराहे पर रोक लिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की व झूमाझटकी की घटनाएं सामने आईं। प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही करीब कई कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पुलिस ने वाहनों में भरकर शहर की सड़कों पर घुमाया। प्रदर्शन की शुरुआत शहीद चौक से हुई, जहां बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार और मंत्री चेतन्य काश्यप के खिलाफ जमकर नारेबाजी की कार्यकर्ताओं ने घंटा बजाकर प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया तथा दूषित पानी की आपूर्ति को लेकर रतलाम प्रशासन पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए। शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने कहा, "सरकार की उदासीनता से निर्दोष लोगों की जान जा रही है। हम इस अन्याय के खिलाफ सड़क पर उतर आए हैं। पूर्व अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, यास्मीन शैरानी, शैलेंद्र सिंह अठाना, सतीश पुरोहित, कमरुद्दीन कछवाय, हितेश पेमाल (वार्ड क्रमांक पार्षद प्रतिनिधि व सेवादल शहर अध्यक्ष), मनोज खोइवाल (वार्ड क्रमांक 48 अध्यक्ष), विशाल जी कंडारे (मंडल अध्यक्ष), राजीव रावत, आशा रावत सहित सैकड़ों नेता व कार्यकर्ता इसमें शामिल हुए। लोकेंद्र टॉकीज चौराहे पर बैरिकेडिंग हटाने की कोशिश में कार्यकर्ता उग्र हो गए। पुलिस ने उन्हें रोकते हुए कई को हिरासत में ले लिया, जिससे क्षेत्र में हंगामा मच गया। अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा। इस बीच, कांग्रेस नेता पारस सकलेचा व राकेश झालानी सहित कुछ अन्य ने पुलिस को चकमा देकर पार्टी झंडा लहराते हुए स्टेशन रोड तक पहुंच गए, लेकिन सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने उन्हें भी हिरासत में ले लिया। कुछ नेताओं को रतलाम से गिरफ्तार कर शिवगढ़ थाने में शिफ्ट किया गया। प्रदर्शन की सूचना पर प्रशासन सतर्क हो गया। जिले के सभी थानों से बल बुलाकर चप्पे-चप्पे पर नाकाबंदी की गई। एएसपी राकेश खाखा, सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, तहसीलदार ऋषभ ठाकुर सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर डटे रहे। मंत्री चेतन्य काश्यप के स्टेशन रोड स्थित निवास व कार्यालय के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। बैरिकेडिंग के कारण रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। वाहनों से उतरकर सामान हाथों में लादे मुसाफिरों को पैदल चलना पड़ा। कांग्रेस ने प्रदर्शन को लोकतांत्रिक अधिकार बताते हुए सरकार से तत्काल दूषित पानी की समस्या का समाधान करने की मांग की है।
और खबरे
दो दिनों में मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विभिन्न जिलों में संपत्ति संबंधी अपराधों का खुलासा, 05 प्रकरणों में 14 आरोपी गिरफ्तार....
March 13, 2026 02:19 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
March 13, 2026 02:12 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
March 13, 2026 02:10 AM
घर का प्रबंधन करने वाली स्त्री सर्वाधिक सम्माननीय और अभिनंदनीय है -प्रोफेसर संजय जोशी...
March 12, 2026 04:23 PM
जिले में एलपीजी गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध, घबराने की आवश्यकता नहीं, शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन में उपलब्ध होगी एलपीजी गैस बुकिंग....
March 12, 2026 04:20 PM
टांक (सैनी) तेरहवीं बार बने चौधरी, समाजजनों ने जताया भरोसा...
March 12, 2026 04:15 PM
भामाशाह के सहयोग से बानसेन श्मशान घाट का सुंदरीकरण, 6 लाख से अधिक की राशि से हुए विकास कार्य....
March 12, 2026 04:12 PM
आवरी माताजी मेले के आयोजन को लेकर मेला समिति की पुलिस ने ली बैठक....
March 12, 2026 04:05 PM
जैन कॉलोनी वासियों को मिली सीसी रोड की सौगात, नपा अध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा ने किया कार्य का निरीक्षण, क्षेत्रवासियों ने किया नपाध्यक्ष का मोतियों की माला से स्वागत...
March 12, 2026 02:15 PM
म्हारो पावन चित्तौड़ अभियान को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प, चित्तौड़ को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सामाजिक संगठनों की भागीदारी जरूरी - जिला कलक्टर...
March 12, 2026 01:48 PM
जिला युवा प्रेस क्लब का होली मिलन व सम्मान समारोह 15 मार्च को, वरिष्ठ पत्रकारों का होगा सम्मान...
March 12, 2026 01:45 PM
जहां अहंकार होता है वहां से भगवान चले जाते हैं, शिव महापुराण ज्ञान गंगा में मनोहर नागदा महाराज ने कहा....
March 12, 2026 01:36 PM
कीर्ति नगर विकास समिति नीमच ने मनाया फाग उत्सव....
March 12, 2026 01:30 PM
सामाजिक सेवा कार्यों के लिए राकेश पप्पू जैन का सम्मान, वनोषधि आव्हान महायज्ञ में महामंडलेश्वर सुरेशानंदजी शास्त्री ने शाल-श्रीफल से किया प्रस्तिपत्र सम्मान...
March 12, 2026 01:21 PM
विकास के लिए पूंजीगत व्यय सर्वोच्च प्राथमिकता - उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा, राजस्व प्रदर्शन में मध्यप्रदेश का उल्लेखनीय सुधार, फिस्कल हेल्थ इंडेक्स 2026 में बेहतर वित्तीय प्रबंधन की झलक मजबूत कर-संग्रह और बढ़ते पूंजीगत निवेश से सुदृढ़ हुई राज्य की वित्तीय स्थिति....
March 12, 2026 01:17 PM
पीपल वृक्ष की पूजा अर्चना करने वाली सुहागिन महिलाएं आएगी वहां गंदगी का साम्राज्य बना हुआ है...
March 12, 2026 12:59 PM
नीमच मंडी में आज के भाव, 69558 बोरी की बड़ी आवक, कई जिंसों के दाम में तेजी...
March 12, 2026 12:51 PM
हाड़ी पिपलिया में दर्दनाक हादसा, दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत...
March 12, 2026 12:27 PM
कलेक्टर द्वारा अवैध खनिज परिवहन के तीन प्रकरणों में एक लाख से अधिक की शास्ति आरोपित....
March 12, 2026 11:54 AM