सांवलिया सेठ के दर्शन हेतु सैकड़ों श्रद्धालुओं का जत्था कोहरे की छाई धुंध को चिरते हुए पैदल मंडफिया धाम के लिए निकला...
Updated : January 10, 2026 05:22 AM
दशरथ माली चिताखेड़ा
धार्मिक
चीताखेड़ा :- 4 वर्ष पूर्व चंद लोग पैदल यात्रा पर निकले थे मगर लोग साथ आते गए और कारवां बनता गया। ऐसा ही कुछ श्री श्याम मित्र मंडल चीताखेड़ा के साथ हुआ। 4 वर्ष पूर्व पैदल यात्रा संघ में चंद यात्री से शुरू हुई पैदल यात्रा आज एक कारवां का आकार ले चुकी है। राजनीतिक, सामाजिक एवं धार्मिक स्थर पर अभी तक निकला भव्य जुलूस तथा पैदल यात्रा चीताखेड़ा के इतिहास में पैदल यात्रा ने पूर्व के सभी रिकॉर्ड तोड़ ऐतिहासिक रूप से निकली इस पैदल यात्रा ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। शनिवार को चीताखेड़ा से श्री श्याम मित्र मंडल के युवाओं के माध्यम से पैदल यात्रा का कारवां पूरे उमंग उत्साह और जोश के साथ बजरंग मंदिर से डीजे पर धार्मिक गीतों की धुन पर प्राकृतिक कोहरे की छाई हुई धुंधली धुंध को चिरते हुए सांवलिया सेठ की जय जय कार के गगनभेदी जयघोष करते हुए नाचते झूमते सैकड़ों पैदल यात्री भगवान श्री कृष्ण के परम भक्त राजस्थान में स्थित जग प्रसिद्ध श्री सांवलिया धाम के लिए रवाना हुए।
90 किलोमीटर का सफर तय करेंगे पैदल यात्री - श्री श्याम मित्र मंडल चीताखेड़ा के तत्वावधान में छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग हर उम्र के महिला ,पुरुष युवा सैकड़ों की संख्या में पैदल यात्री 4 साल से सांवलिया धाम अपनी मांगी मुरादे पूरी होने एवं क्षेत्र की खुशहाली, सुख -समृद्धि तथा परिवार की दिन दशा अच्छी रहे की मन में मुरादे लेकर पैदल ही जा रहे हैं। 10 जनवरी 2026 शनिवार को चीता खेड़ा से प्रातः 7 बजे बजरंग मंदिर से बड़े ही जोश और उमंग के साथ सैकड़ों की संख्या में पैदल यात्री महिला पुरुष श्री सांवलिया धाम के लिए पैदल ही रवाना हुए। जिस मार्ग से पैदल यात्रा संघ गुजरा पग पग पर ग्राम वासियों द्वारा भव्य रूप से फूलों की बरसात कर स्वागत किया वही सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक संगठनों के अलावा व्यक्तिगत रूप से भी जगह-जगह स्वल्पाहार से पैदल यात्रियों की अगवानी की गई। किसी ने चाय तो किसी ने केसर दूध तो किसी ने पोहा कि नाश्ता करवा कर पुण्य लाभ लिया. आस्था के सामने छोटा पड़ गया रास्ता। विशेष रथ में सजी झांकी में विराजमान श्री सांवलिया सेठ की प्रतिमा - चीताखेड़ा से श्री सांवलिया धाम के लिए निकली पैदल यात्रा संघ के दौरान सबसे पीछे आकर्षक ढंग से सुसज्जित विशेष रथ में सजा रखी झांकी में विराजमान श्री सांवलिया जी की प्रतिमा जिसका ग्रामीणों द्वारा फूल माला, नारियल, अगरबत्ती चढ़ाकर आशीर्वाद लिया।
आवरी माताजी मंदिर ट्रस्ट ने किया स्वागत - आवरी माता जी मन्दिर ट्रस्ट अध्यक्ष मनसुख जैन,सचिव राजेश जैन, पत्रकार दशरथ माली, पत्रकार भगत मांगरिया,कारुलाल परमार, नागेश्वर जावरिया, पटेल गोपाल माली,जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती सुनीता लबाना, अशोक कुमार जैन, ने भी पैदल संघ यात्रा में शिरकत करते हुए पैदल यात्रियों का फूलों की बरसात कर सभी संघपतियों का स्वागत किया। पेदल यात्रा बजरंग मंदिर से प्रारंभ हुई शेख मोहल्ला, माणक चौक, नीम चौक, सदर बाजार, चैनपुरा चौराहा, बस स्टैंड, आवरी माता जी, बरखेड़ा, गोमाना, छोटी सादड़ी, अचलपुरा, कल्याणपुरा, बमोरी, भगवानपुरा होते हुए विंदोता में खाखरदेव मंदिर पहुंचे जहां तीन दिवसीय पैदल यात्रा का पहला विश्राम हुआ।
और खबरे
22 वर्षों बाद मां से मिला बेटा, एस.आई.आर. से चला पता चला बेटा जीवित है
January 10, 2026 04:33 PM
अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ थाना गंगरार की कार्यवाही, दो ट्रेक्टर ट्रोली बजरी जब्त...
January 10, 2026 04:28 PM
अवैध हफ्ता वसूली व तोड़फोड़ मामले में आठ आरोपी गिरफ्तार, आरोपी तीन दिन के पुलिस रिमांड पर...
January 10, 2026 04:25 PM
श्री मोहनराव महाडिक पंचतत्व में विलीन, सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई…
January 10, 2026 04:13 PM
जीरन खण्ड के कराड़िया महाराज मंडल में कल रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन....
January 10, 2026 01:56 PM
आईटीआई जावद में प्लेसमेंट ड्राइव 12 जनवरी को....
January 10, 2026 01:49 PM
अक्षय क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लि.मि. मनासा में श्री बामनिया परिसमापक नियुक्त...
January 10, 2026 01:47 PM
जिले के पशुओं में सघन टीकाकरण कार्य जारी....
January 10, 2026 01:44 PM
वैद्यनाथ महादेव की कथा श्रवण करने से शरीर की व्याधियां नष्ट होती है - स्वामी अनंतराम महाराज....
January 10, 2026 01:39 PM
कलेक्टर ने नीमच एवं जावद में वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया, गुणवत्तापूर्ण पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था का लिया जायजा....
January 10, 2026 01:13 PM
मंदाकिनी ने किया स्वाभिमान भोज रसोई का अवलोकन, यूनेस्को टीम ने किया मंदाकिनी का स्वागत-सम्मान....
January 10, 2026 12:02 PM
गौमांस का निर्यात करने से राष्ट्र का विकास नहीं होता है - पंडित सोमनाथ शर्मा, श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का शंखनाद, तेज शीतलहर के बावजूद कथा में उमड़े श्रद्धालु....
January 10, 2026 12:00 PM
सैलाना विधानसभा के 62 हजार मतदाताओं के लिए जरूरी सूचना, दो दिन में कराएं सत्यापन...
January 10, 2026 11:45 AM
नीमच का कचरा गंदगी डालने की ट्रैचिंग ग्राउंड हेतु 10 हेक्टेयर भूमि चीताखेड़ा हाई स्कूल के पास आवंटन हुई, मौके पर आए तहसीलदार महकमा पर आक्रोशित हुई भीड़....
January 10, 2026 11:42 AM
भारत माता चौराहा के पीछे वाली सड़क होगी सुंदर व चौड़ी, श्रीमती चोपड़ा ने कीया डामरीकरण कार्य का निरीक्षण, क्षेत्रवासियों ने नपाध्यक्ष का स्वागत कर दिया धन्यवाद...
January 10, 2026 11:40 AM
भगतसिंह बस्ती का विराट हिन्दू सम्मेलन कल, भगत सिंह बस्ती द्वारा हिन्दू सम्मेलन की व्यापक तैयारियां पूर्ण...
January 10, 2026 11:37 AM
7 प्रखंड से 32 मातृशक्ति ने प्रशिक्षण वर्ग प्राप्त किया...
January 10, 2026 11:33 AM
विधायक डोडियार ने 88 लाख रुपए की सीसी रोड का किया निरीक्षण, घटिया निर्माण पाए जाने पर विभागीय लापरवाही पर जताई नाराजगी...
January 10, 2026 11:20 AM
मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग का डिजिटल सपना, पौने छह करोड़ खर्च के बाद भी ऑफलाइन मोड में फंसा सिस्टम, 2025 में नई शुरुआत लेकिन पुरानी समस्याएं बरकरार...
January 10, 2026 11:18 AM