7 बदमाश, 2 बैग और 2 करोड़ की लूट... व्यापारी को अधमरा कर करोड़ों की डकैती, फायरिंग की गूंज से थर्राया पूरा बाजार...
Updated : January 10, 2026 11:14 AM
जीतेन्द्र कुमावत सैलाना
अपराध
खंडवा जिले के पुनासा कस्बे में शुक्रवार की शाम एक ऐसी खौफनाक वारदात हुई, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया. साप्ताहिक हाट बाजार और कालसन माता मेले की भारी भीड़ के बीच, हथियारबंद बदमाशों ने एक नामी ज्वेलरी दुकान पर धावा बोलकर करीब 2 करोड़ रुपए के जेवरात और नकदी लूट ली. विरोध करने पर बदमाशों ने व्यापारी पर जानलेवा हमला किया और हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए.
दुकान बंद करते ही किया हमला - यह घटना नर्मदा नगर थाना क्षेत्र के सोलंकी मार्केट की है. यहां कृष्णा ज्वैलर्स के संचालक राकेश सोनी शाम को अपनी दुकान बढ़ा रहे थे. वे हर दिन की तरह सोने-चांदी के गहने दो बैग में भरकर अपने साथ घर ले जाने की तैयारी में थे. जैसे ही उन्होंने दुकान के शटर पर ताला लगाया, पहले से घात लगाकर बैठे 5 से ज्यादा बदमाशों ने उन पर अचानक हमला कर दिया.
व्यापारी पर किया हमला - बदमाशों ने राकेश सोनी को घेर लिया और उनके हाथ से बैग छीनने की कोशिश की. जब व्यापारी ने इस घटना का विरोध किया, तो बदमाशों ने उन पर लाठी-डंडों, पत्थरों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया. इस हमले में राकेश सोनी को सिर, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं. बदमाश गहनों से भरे दोनों बैग लूटकर फरार हो गए.
फायरिंग से फैली दहशत - जैसी ही व्यापारी ने शोर मचाया, आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग बदमाशों के पीछे दौड़े. खुद को घिरता देख लुटेरों ने अपने पास मौजूद देसी कट्टे से हवाई फायर कर दिया. फायरिंग की इस घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई. लोग इधर-उधर भागने लगे और दहशत के चलते दुकानदारों ने अपने शटर गिरा दिए. इसी का फायदा उठकर लुटेरे भाग निकले.
2 करोड़ की लूट - पीड़िता व्यापारी के अनुसार, लूटे गए बैगों में 900 ग्राम सोना, 80 किलो चांदी और करीब 1 लाख रुपए नकद थे. बाजार में इसकी कुल कीमत 2 करोड़ रुपए से ज्यादा आंकी जा रही है. घायल राकेश सोनी को प्राथमिक उपचार के बाद खरगोन जिले के सनावद अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. वहीं इस वारदात की जानकारी मिलते ही खंडवी एसपी मनोज राय और एएसपी राकेश रघुवंशी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे.
सीसीटीवी में कैद हुई घटना - यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसमें बदमाश भागते हुए नजर आ रहे हैं. पुलिस ने इलाके में सर्चिंग शुरू कर दी है, जंगलों में सघन अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है.
और खबरे
रेल यात्रियों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा एक ही एप पर मिलेंगी टिकट, भोजन और लाइव स्टेटस जैसी सभी सुविधाएं....
January 22, 2026 03:58 PM
एमडीएमए पाउडर की जब्ती में फरार तीन अपराधियों की गिरफ्तारी पर दस-दस हजार रुपये के ईनाम घोषित...
January 22, 2026 03:19 PM
धार्मिक नगरी की पहचान बना इंदिरा नगर, शहर में श्रीराम भक्ति का ऐसा दृश्य शायद ही कभी देखा हो, भगवामय हुआ सम्पूर्ण इन्दिरा नगर, मौका था श्रीरामलला प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ का...
January 22, 2026 03:13 PM
घसुंडी बामनी–चेनपुरा खदान में चौपाल से शुरू हुआ चलो पंचायत, यूथ कांग्रेस ने खोला भाजपा के खिलाफ मोर्चा, गांधी भवन नीमच में बैठक के बाद गांव-गांव पहुंचकर सुनीं जनसमस्याएं, विनोद पटेल बोले- वादा खिलाफी पर युवाओं को करना होगा संघर्ष....
January 22, 2026 02:32 PM
स्वयं सहायता समूहों को अनुबंध नवीनीकरण के नाम से किया जा रहा परेशान, समूह की महिलाओ पर अतिरिक्त आर्थिक भार...
January 22, 2026 02:21 PM
जाट के नजदीक ग्रामीणों को तेंदूए के दिखाई देने से बना दहशत का माहौल, सूचना मिलते ही दौड़े वन विभाग के अधिकारी मचा हड़कंप,देर रात किया तेंदुए का सफल रेस्क्यू पहुंचाया इंदौर चिड़ियाघर....
January 22, 2026 02:17 PM
राजस्व एवं न.पा.की टीम ने रावणरूण्डी से हटाया अतिक्रमण, एक लाख रूपये मूल्य की 0.010 हेक्टेयर जमीन को कराया अतिक्रमण मुक्त....
January 22, 2026 01:34 PM
पशुपालन को बढ़ावा देने क्षीर धारा ग्रामों में जागरूकता शिविर...
January 22, 2026 01:34 PM
दिनदहाड़े लूट की गुत्थी सुलझी, चीताखेड़ा में महिला की काल्पनिक कहानी का पुलिस ने किया पर्दाफाश...
January 22, 2026 12:15 PM
बंगला नम्बर 48 में स्थित दुकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी किया मश्रुका व चोरी हेतु उपयोगी उपकरण जप्त...
January 22, 2026 12:02 PM
बाल लैंगिक शोषण की रोकथाम व बाल अधिकारों के प्रचार-प्रसार हेतु जन साहस संस्था का एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, बच्चों की सुरक्षा, साइबर अपराध व बाल संरक्षण विषयों पर दी गई जानकारी....
January 22, 2026 11:43 AM
श्री कृष्ण ने सुदामा को लोकों की खुशियों देकर सच्ची मित्रता निभाई थी - पंकज कृष्ण महाराज, आरती के साथ कथा की हुई पूर्णाहुति....
January 22, 2026 11:22 AM
सीतामऊ में 29 से 31 जनवरी तक तीन दिवसीय द्वितीय साहित्य महोत्सव का होगा आयोजन, महोत्सव में नेचर सेंसस का होगा विमोचन, प्रेस वार्ता में कलेक्टर ने दी पत्रकारों को विस्तृत जानकारी...
January 22, 2026 09:48 AM
आईवीएफ तमिलनाडु द्वारा चेन्नई में सांसद अग्रवाल के साथ संवाद कार्यक्रम, कार्यक्रम में तमिलनाडु से सीधी रेल सेवा की मांग रखी....
January 22, 2026 07:46 AM
सद्भावना सेवा ट्रस्ट की अध्यक्षा श्रीमती कमला चौधरी द्वारा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, गुलमंडी की छात्राओं के लिए 20 सेट टेबल-स्टुल प्रदान किए....
January 22, 2026 07:35 AM
निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सख्ती, 7 जिलों में औचक निरीक्षण, खराब कार्यों पर कार्यवाही, तीन ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट एवं एक कंसलटेंट पर कार्यवाही के निर्देश...
January 22, 2026 02:54 AM
ऑपरेशन वाइल्ड ट्रैप-II के अंतर्गत हुई कार्यवाही, दुर्लभ प्रजाति के 4 नग कछुओं के साथ आरोपी अर्पित झालानी गिरफ्तार....
January 22, 2026 02:47 AM
सूरजमुखी की खेती पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित....
January 22, 2026 02:40 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
January 22, 2026 02:36 AM