नीलकंठ महादेव मंदिर पर जन स्वास्थ्य रक्षक संगठन की बैठक व नववर्ष मिलन समारोह संपन्न...
Updated : January 12, 2026 07:29 AM
समरथ सेन पालसोड़ा
सामाजिक
नीमच :- प्रांतीय जन स्वास्थ्य रक्षक संगठन जिला नीमच की वार्षिक बैठक एवं नववर्ष मिलन समारोह प्रदेश अध्यक्ष ब्रजेश पांडे की अनुशंसा पर नीलकंठ महादेव के प्रांगण में आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा नीलकंठ महादेव की पूजा-अर्चना व पुष्पमाला अर्पण कर किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से नरेंद्र शर्मा (भंवरसा) को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया, जिनका उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने पुष्पमालाओं से स्वागत किया।
इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें संरक्षक हेमंत अग्रवाल, सुरेंद्र सिंह शेखावत, मदन नायक, निर्मल विश्वास एवं नवाब खान बनाए गए। उपाध्यक्ष के रूप में गिरीश शुक्ला (रामपुरा), भोपाल सिंह भाटी (धनेरिया कला) एवं महेश सुथार (उमर) चुने गए। महेश कुमार शर्मा (चल्दू) को सचिव तथा दशरथ सिंह सोनगरा को कोषाध्यक्ष बनाया गया। मीडिया प्रभारी मोहन नागदा, बबलू चौधरी व मुकेश शर्मा, संगठन मंत्री कुशल चौधरी (सावन) व अनिल शर्मा, सह संगठन मंत्री अनिल सांवरिया (टोनी) कुकड़ेश्वर तथा प्रवक्ता तेज सिंह शक्तावत, अंतिम मोगरा व भरत गुर्जर नियुक्त किए गए। तहसील स्तर पर नीमच से किशोर दास बैरागी (नेवड़), जीरन से नेपाल सिंह चुंडावत, मनासा से रामदयाल कारपेंटर, जावद से मकबूल मिर्जा, सिंगोली से कैलाश धाकड़ एवं रामपुरा से मुकेश मेहता को अध्यक्ष बनाया गया। कार्यक्रम में कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष डॉ. शिवनारायण गुर्जर, प्रदेश संगठन मंत्री हयात कुरैशी व जगदीश गुर्जर सहित जिलेभर के जन स्वास्थ्य रक्षक उपस्थित रहे। सभी ने नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और बाबा नीलकंठ महादेव से संगठन की एकता व मजबूती की प्रार्थना की। नीमच, मनासा, रामपुरा, जीरन, सिंगोली, जावद, अठाना, सरवानिया, कुकड़ेश्वर व रतनगढ़ सहित जिलेभर से सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन कोषाध्यक्ष दशरथ सिंह सोनगरा द्वारा आभार व्यक्त कर किया गया। विशेष अतिथि ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. विजय भारती एवं उनकी टीम का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ तथा बाद में होटल मानसरोवर में सहभोज आयोजित किया गया।
और खबरे
सीबीएन की कार्यवाही, 3.5 किलोग्राम अफीम जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार....
January 12, 2026 10:28 AM
वीरभक्ति ग्रुप सम्मान समारोह में उत्साह दिखाया श्रद्धालुओं ने, गूगल धूप से की गई भगवान आदिनाथ की भक्ति...
January 12, 2026 10:24 AM
विराट सिंधी हास्य कवि सम्मेलन देर रात तक जमा, देश के प्रख्यात सिंधी हास्य कवियों ने हंसा हंसा कर लोटपोट किया, पापा जी परी पुस्तक का हुआ विमोचन एवं शहीद हेमू कालाणी पुस्तक का किया वितरण...
January 12, 2026 10:21 AM
कलश यात्रा से श्रीमद भागवत ज्ञान गंगा का शंखनाद पंकज कृष्ण महाराज के श्री मुख से17 को...
January 12, 2026 10:18 AM
नीमच की शिक्षण संस्थाओं के हजारों विद्यार्थियों ने किया सूर्य नमस्कार, विधायक श्री परिहार एवं कलेक्टर की उपस्थिति में हुआ सामूहिक सूर्य नमस्कार...
January 12, 2026 09:17 AM
जिला स्तरीय सूर्य नमस्कार कार्यक्रम संजय गांधी उद्यान में संपन्न....
January 12, 2026 09:12 AM
रामपुरा पुलिस की अवैध गांजे की खेती के विरूद्व बड़ी कार्यवाही, 01 करोड़ 12 लाख रूपयें किमती के 11 क्विंटल 25 किलोग्राम गांजे के हरें पौधे जप्त....
January 12, 2026 08:41 AM
सरवानिया महाराज में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का नाम देवी अहिल्याबाई होलकर रखने की मांग, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन....
January 12, 2026 08:15 AM
नीलकंठ महादेव मंदिर पर जन स्वास्थ्य रक्षक संगठन की बैठक व नववर्ष मिलन समारोह संपन्न...
January 12, 2026 07:29 AM
शराब के नशे में बेटे ने बुजुर्ग पिता को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला, पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया मामला...
January 12, 2026 07:24 AM
स्वामी विवेकानंद जयंती युवा दिवस के अवसर पर स्वदेशी संकल्प दौड़ आयोजित....
January 12, 2026 07:20 AM
संतों के सानिध्य में रामपुरा में ऐतिहासिक हिंदू सम्मेलन हुआ संपन्न....
January 12, 2026 07:03 AM
रतलाम में देह व्यापार का खुलासा, दंपती ने घर को बनाया वेश्यावृत्ति का अड्डा, पश्चिम बंगाल की 21 वर्षीय युवती बरामद
January 12, 2026 03:16 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
January 12, 2026 03:14 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
January 12, 2026 03:08 AM
भक्ति भाव से सराबोर भक्ति पर्व समागम का दिव्य आयोजन, चित्तौड़गढ़ में भी भक्ति पर्व पर विशाल सत्संग आयोजित हुई जिसमें जिले भर से निरंकारी महात्माओं ने भाग लिया, भक्ति केवल शब्द नहीं जीवन जीने की सजग यात्रा है - निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज...
January 12, 2026 02:38 AM
नीमच में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कंटेनर ने कार को मारी टक्कर, पुलिसकर्मी की मौत....
January 12, 2026 02:19 AM
डीकेन में आज होगा विराट हिन्दू सम्मेलन, शोभायात्रा, सन्तों के आशीर्वचन, पुरे नगर का होगा सामूहिक सहभोज, मातृशक्ति निकालेगी 1100 कलश की भव्य कलशयात्रा....
January 12, 2026 02:02 AM
किसानों क़े लिये शीत लहर एवं पाले से फसलों का बचाव क़ी एडवाइज़री....
January 11, 2026 04:01 PM