FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

विराट सिंधी हास्य कवि सम्मेलन देर रात तक जमा, देश के प्रख्यात सिंधी हास्य कवियों ने हंसा हंसा कर लोटपोट किया, पापा जी परी पुस्तक का हुआ विमोचन एवं शहीद हेमू कालाणी पुस्तक का किया वितरण...

  Updated : January 12, 2026 10:21 AM

रामेश्वर नागदा नीमच

  आयोजन

नीमच :- सिंधी समाज के वरिष्ठ हास्य व्यंगकार, कवि, लेखक एवं साहित्यकार स्वर्गीय श्री अशोक सुंदरानी इन्दोर की पावन स्मृति में सिंधी साहित्य अकादमी मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद भोपाल द्वारा पूज्य सिंधी पंचायत नीमच के तत्वाधान में लाल माटी की धरा नीमच में पहली बार सिंधी भाषा के साहित्य एवं विराट हास्य कवि सम्मेलन *"खिलंदड़ जो खैरू"* का स्थानीय श्री भाग्येश्वर महादेव मंदिर परिसर स्थित श्री गोविंदराम आलमचंद हाल में गत शनिवार, 10 जनवरी रात्रि को आयोजित किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ आमंत्रित अतिथि दिलीपसिंह परिहार (विधायक नीमच), नारायणदास होतवानी (संरक्षक, श्री झूलेलाल बहराणा समिति एवं श्री झूलेलाल मंदिर नीमच), अशोक सन्तवानी (रिटायर्ड सेकंड कमांडेंट सीआरपीएफ नीमच), मनोहर मोटवानी (राजस्व सभापति, नपा. परिषद,नीमच), राजेश लालवानी (पार्षद), राजेश कुमार (निदेशक, सिंधी सहित अकादमी म.प्र. भोपाल) एवं आमंत्रित कवियों के द्वारा भगवान श्री झूलेलालजी तथा शहीद संत शिरोमणि श्री कंवराराम जी की तस्वीर पर पुष्प माल्यार्पण कर, द्वीप प्रज्वलित करने के साथ हुआ। तदोपरान्त पूज्य सिंधी पंचायत के पदाधिकारीयों द्वारा आमंत्रित अतिथियों एवं कवियों का पुष्प हार से स्वागत सत्कार किया गया।
कवि सम्मेलन का शुभारंभ कवि बल्लू चौईथानी ने सरस्वती वंदना के साथ किया। इस अवसर पर हास्य कवि अशोक सुंदरानी का जीवन परिचय इंदौर के कवि सुरेंद्र लच्छानी ने प्रस्तुत करते हुए बताया कि कवि अशोक सुंदरानी का जन्म 1960 में मध्यप्रदेश के सतना जिले के नागौर में हुआ था। वे बड़े दयावान गरीबों के मसीहा थे। वे नवजोत सिंह सिद्धू और शेखर सुमन के सामने प्रस्तुत किए गए अपने स्टैंड-अप कॉमेडी शो 'ग्रेट इंडिया लाफ्टर चैलेंज' से प्रसिद्ध हुए।
वे जब भी कवि सम्मेलन से वापस लौटते समय किसी भी रेलवे स्टेशन पर उन्हें कोई भी भूखा व्यक्ति नजर आता तो वह उसे भोजन कराते थे। रीवा कवि सम्मेलन के समय बैण्ड बाजे वह सामाजिक तत्व से डिस्टर्ब होने के कारण उन्होंने जिला पुलिस अधीक्षक से निवेदन किया था कि वह कवि सम्मेलन में सुरक्षा प्रदान करें ।उनमें सच कहने का साहस था, जो आज के युवा वर्ग के लिए प्रेरणादाई है। उन्होंने अपने जीवन काल में सिंधी भाषा के प्रोत्साहन के लिए विभिन्न नाटक, लेखन और कविताओं की रचना की थी, जो आज भी आदर्श प्रेरणादाई है। उनका निधन 29 सितंबर 2022 को हुआ था। इस अवसर पर सिंधी साहित्य अकादमी मध्य प्रदेश संस्कृति परिषद भोपाल के निदेशक राजेश कुमार वाधवानी ने कहा कि सिंधु घाटी सभ्यता के माध्यम से सिंधी समाज ने पूरी दुनिया को एक जीवन जीने की कला सिखाई। श्रृष्टि का शुभारंभ ही सिंधी सिंधु घाटी की सभ्यता से हुआ है। सिंधी समाज का कोई भी व्यक्ति साहित्य, नाटक या पुस्तक लेखन में अपनी प्रतिभा या रुचि रखते हो तो समाज की इसी प्रतिभा को आगे प्रोत्साहन के लिए अकादमी द्वारा सभी प्रकार का सहयोग किया जाएगा। इस अवसर पर कवि बल्लू चोइथाणी ने सिंधी भाषा में झूलेलाल करे बेड़ा पार.... प्यार करते हैं...पिज़्ज़ा बर्गर है.... लाल मुंहीजो हिंडॉरण में मां झुलाया...लोरी भजन गा, देव झूलेलाल मालामाल दुनिया में छाया अशोक सुंदरानी... काव्य रचना प्रस्तुत की, जिसे सभी ने खूब सराहा। ताराचंद लालवानी इंदौर ने घर में काशी काबा है, पूनम तो पूनम मुखो कछु न सोचनो... अरे सॉरी सॉरी था, पहले बुधनी भेण आई मां मां हरण ही मन सोचा, अज खुशी जी बरसात हंदिया नदिया किनारे भले... काव्य रचना प्रस्तुत की। कवि देव अर्जनाणी भोपाल ने चश्मे की कमी से उल्टा पुल्टा काम हो जाता है, पलंबर के बजाय डॉक्टर को फोन लग जाता है, घर को स्वर्ग बनाओ घरवाली के त्याग का कोई मोल नहीं होता। कवि कन्हैया चौधरी बिलासपुर ने तरह-तरह थोडा मां अपनी पुराण पत्नी पुराण प्रस्तुत की। कवि गुलाब लधाणी ने यदि किसी पुरुष को अपने अवगुणों के बारे में जानना हो तो सब्जी में नमक कम है, कह दो फिर देखो आपकी सारी बुराइयां और कमियां पत्नी से सुनाई दे देगी काव्य रचना प्रस्तुत की। कभी गुलाब ने चांद सूरज एक डगर बनाऊं, सितारों पर एक दिन, आनंद मेरा होना नहीं छोड़ दे, दुनिया हम छोड़ो इस दुनिया को तू दिल में घर बसा लेते हैं। कवि महेश मूलचंदानी नर्मदा पुरम होशंगाबाद ने घरवाली का जेवर, ना चाय पर पानी पानी में शायरी प्रस्तुत की। उक्त हास्य कवि सम्मेलन देर रात तक जमा रहा और आमंत्रित कवियों ने अपने काव्य पाठ से उपस्थित समाजजनों को खूब हंसाया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा कि किसी भी समाज की उन्नति के लिए संस्कार आवश्यक होते हैं। किसी भी राष्ट्र विकास के लिए संयुक्त परिवार महत्वपूर्ण है। सिंधी समाज के विकास के लिए भाषा का महत्वपूर्ण योगदान है। इसी तारतम्य में कवि ताराचंद लालवानी द्वारा संपादित "पापा जी परी" पुस्तक का विमोचन भी किया गया। उपस्थित सभी कवियों का पूज्य सिंधी पंचायत ने ऊनी शाल पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सिंधी अकादमी के निदेशक राजेश वाधवानी को चांदी से निर्मित अफीम डोडा का प्रतीक स्मृति चिन्ह के रूप में प्रदानकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर पुज्य सिंधी पंचायत नीमच के अध्यक्ष 'मुखी' ईश्वर आहूजा, महासचिव महेश वर्धानी, सहसचिव राजेश लालवानी व किशन अंदानी, उपाध्यक्ष राजकुमार मंगनानी व विजय रोहिड़ा, कोषाध्यक्ष पूरण रामचंदानी व गोपाल मूलचंदानी, विधि सलाहकार मोहनलाल केसवानी, प्रवक्ता गजेंद्र चावला, जीतू तलरेजा, सुरेश आहूजा, राजकुमार रामनानी, गोदावरी लालवानी, एडवोकेट माया (मीनू) लालवानी एवं समाज के सभी संस्थाओं के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य सहित बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित थे। प्रश्न मंच प्रतियोगिता में किशन अंदानी, ज्योति वरधानी, सुरेश आहूजा व गोदावरी लालवानी विजेता रहे। इस अवसर पर अमर बलिदानी हेमू कलानी की पुस्तक का वितरण भी किया गया। कवि सम्मेलन का संचालन सूत्रधार कवि बाबू भाई दिल्ली वाले ने किया तथा स्वागत भाषण पंचायत के महासचिव महेश वर्धानी ने दिया तथा आभार किशन अंदानी ने व्यक्त किया।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस पर बरड़ोद विद्यालय में हुआ आयोजन...

January 12, 2026 01:47 PM

अखिल भारतीय गुर्जर देवसेना ने की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा, शिवम गुर्जर बने मध्य प्रदेश संगठन महासचिव....

January 12, 2026 01:45 PM

सी.आर.पी.एफ. के 167 नव नियुक्‍त सिपाहियों का दीक्षांत समारोह सम्‍पन्‍न...

January 12, 2026 01:40 PM

जन शिक्षा केंद्र जाट में सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं योग का हुआ कार्यक्रम हुआ...

January 12, 2026 01:31 PM

आलाखेड़ी में श्री मद भागवत कथा, भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया, हिन्दू धर्म की नींव है गौ माता सुदर्शनाचार्य, गौ शाला का अनूठा आयोजन गौ माता के लिए आ रहे है मायरे....

January 12, 2026 01:23 PM

गांव-गांव की पेयजल व्यवस्था का भी निरीक्षण करवा दीजिए साहब...

January 12, 2026 01:10 PM

धामनिया में धर्म और एकता का संगम, एक पंगत–एक संगत के साथ हिंदू सम्मेलन सम्पन्न...

January 12, 2026 01:07 PM

24 घंटे में पुलिस ने अपहृत महिला को सकुशल बरामद किया, एक आरोपी गिरफ्तार...

January 12, 2026 12:59 PM

राष्ट्रीय युवा दिवस पर केरियर डे विचार गोष्ठी का आयोजन...

January 12, 2026 12:11 PM

ज्ञान ज्योति कनेरा में राष्ट्रीय युवा दिवस आयोजित...

January 12, 2026 12:10 PM

45 किलोग्राम से अधिक अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त ,दो आरोपी गिरफ्तार...

January 12, 2026 10:29 AM

सीबीएन की कार्यवाही, 3.5 किलोग्राम अफीम जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार....

January 12, 2026 10:28 AM

वीरभक्ति ग्रुप सम्मान समारोह में उत्साह दिखाया श्रद्धालुओं ने, गूगल धूप से की गई भगवान आदिनाथ की भक्ति...

January 12, 2026 10:24 AM

विराट सिंधी हास्य कवि सम्मेलन देर रात तक जमा, देश के प्रख्यात सिंधी हास्य कवियों ने हंसा हंसा कर लोटपोट किया, पापा जी परी पुस्तक का हुआ विमोचन एवं शहीद हेमू कालाणी पुस्तक का किया वितरण...

January 12, 2026 10:21 AM

कलश यात्रा से श्रीमद भागवत ज्ञान गंगा का शंखनाद पंकज कृष्ण महाराज के श्री मुख से‌17 को...

January 12, 2026 10:18 AM

नीमच की शिक्षण संस्‍थाओं के हजारों विद्यार्थियों ने किया सूर्य नमस्‍कार, विधायक श्री परिहार एवं कलेक्‍टर की उपस्थिति में हुआ सामूहिक सूर्य नमस्‍कार...

January 12, 2026 09:17 AM

जिला स्तरीय सूर्य नमस्कार कार्यक्रम संजय गांधी उद्यान में संपन्न....

January 12, 2026 09:12 AM

रामपुरा पुलिस की अवैध गांजे की खेती के विरूद्व बड़ी कार्यवाही, 01 करोड़ 12 लाख रूपयें किमती के 11 क्विंटल 25 किलोग्राम गांजे के हरें पौधे जप्त....

January 12, 2026 08:41 AM

सरवानिया महाराज में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का नाम देवी अहिल्याबाई होलकर रखने की मांग, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन....

January 12, 2026 08:15 AM