FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

सी.आर.पी.एफ. के 167 नव नियुक्‍त सिपाहियों का दीक्षांत समारोह सम्‍पन्‍न...

  Updated : January 12, 2026 01:40 PM

रामेश्वर नागदा नीमच

  आयोजन

नीमच :- केंद्रीय प्रशिक्षण महाविद्यालय, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) नीमच में आज 12 जनवरी 2026 को 167 नव नियुक्त आरक्षक/तकनीकी (एमएमडब्ल्यू एवं पेंटर) का दीक्षांत परेड सह शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह मुख्य अतिथि महानिरीक्षक (पूर्वी क्षेत्र) श्री राजा श्रीवास्तव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ, जिन्होंने परेड की सलामी ली।
परेड कमांडर श्री मनोज कुमार तथा द्वितीय कमान अधिकारी निरीक्षक जी.डी. वीरचंद मेघवाल थे। इस अवसर पर सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी, जिला प्रशासन, पुलिस अधिकारी, जनप्रतिनिधि, जवानों के परिजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इन नव नियुक्त आरक्षक-तकनीकी का बुनियादी प्रशिक्षण 24 फरवरी 2025 से प्रारंभ हुआ था, जो 44 सप्ताह तक चला। इस दौरान जवानों को शारीरिक दक्षता, हथियार प्रशिक्षण, युद्ध कौशल, दंगा नियंत्रण, कानून, भीड़ नियंत्रण, निहत्थी लड़ाई, हथियार संचालन, फायरिंग, आपदा प्रबंधन, मानवाधिकार, जनसंपर्क एवं पुलिसिंग से जुड़े विषयों में दक्ष बनाया गया। प्रशिक्षण के अंतिम चरण में जवानों को जंगल युद्ध, सर्वाइवल ट्रेनिंग तथा प्राकृतिक संसाधनों पर निर्भर रहकर जीवन निर्वाह का भी विशेष प्रशिक्षण दिया गया, ताकि वे राष्ट्रविरोधी ताकतों से प्रभावी ढंग से मुकाबला कर सकें। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को मुख्य अतिथि द्वारा ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि श्री राजा श्रीवास्तव ने नव नियुक्त जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि वे अब देश की आंतरिक सुरक्षा की मजबूत दीवार बन चुके हैं। उन्होंने सभी से अनुशासन, ईमानदारी और निष्ठा के साथ राष्ट्र सेवा करने का आह्वान किया। इस अवसर पर जवानों के माता-पिता एवं परिजन भी उपस्थित रहे, जिन्होंने अपने बेटों-बेटियों को वर्दी में देखकर गर्व महसूस किया और आशीर्वाद दिया। समारोह के अंत में जवानों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं युद्धकला का प्रभावशाली प्रदर्शन किया गया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

पीएम श्री शासकीय एकीकृत हाई स्कूल कुंडा में सामूहिक सूर्य नमस्कार के साथ मना स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह...

January 12, 2026 03:10 PM

जीरन में नानी बाई का मायरा कथा का दूसरा दिन, नरसी जी के भक्ति समर्पण ने किया भक्तों को भावविभोर...

January 12, 2026 02:57 PM

मध्यप्रदेश में लाखों BPL कार्ड होंगे रद्द, अपात्रों पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि व एक हेक्टेयर से ज्यादा जमीन वाले का BPLकार्ड नहीं बनेगा, स्वत निरस्त हो जाएगा आवेदन...

January 12, 2026 02:46 PM

कर्मकाण्डीय विप्र परिशद ने वैदिक पद्धति से किया नवनिर्वाचित मण्डी अध्यक्ष राकेश भारद्वाज का स्वागत सम्मान...

January 12, 2026 02:30 PM

बी एल धोनीतिया जिला कर सलाहकार संघ के अध्यक्ष मनोनीत...

January 12, 2026 02:29 PM

इंदौर में 15वें अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष महासम्मेलन का भव्य आयोजन, रतलाम से सैलाना के पंडित जितेन्द्र नागर ज्योतिष शिरोमणि से सम्मानित...

January 12, 2026 02:17 PM

तीर्थ नदी और मंदिर की पवित्रता के बिना सनातन धर्म की रक्षा नहीं हो सकती है - सोमनाथ शर्मा, श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा कथा में उमड़े श्रद्धालु...

January 12, 2026 01:59 PM

ग्वालटोली में आयोजित हुआ विराट हिन्दू सम्मेलन, उमड़े हिन्दू समाजजन, जय जय सियाराम और भारत माता के जयकारे से गूंजा क्षेत्र....

January 12, 2026 01:55 PM

स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस पर बरड़ोद विद्यालय में हुआ आयोजन...

January 12, 2026 01:47 PM

अखिल भारतीय गुर्जर देवसेना ने की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा, शिवम गुर्जर बने मध्य प्रदेश संगठन महासचिव....

January 12, 2026 01:45 PM

सी.आर.पी.एफ. के 167 नव नियुक्‍त सिपाहियों का दीक्षांत समारोह सम्‍पन्‍न...

January 12, 2026 01:40 PM

जन शिक्षा केंद्र जाट में सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं योग का हुआ कार्यक्रम हुआ...

January 12, 2026 01:31 PM

आलाखेड़ी में श्री मद भागवत कथा, भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया, हिन्दू धर्म की नींव है गौ माता सुदर्शनाचार्य, गौ शाला का अनूठा आयोजन गौ माता के लिए आ रहे है मायरे....

January 12, 2026 01:23 PM

गांव-गांव की पेयजल व्यवस्था का भी निरीक्षण करवा दीजिए साहब...

January 12, 2026 01:10 PM

धामनिया में धर्म और एकता का संगम, एक पंगत–एक संगत के साथ हिंदू सम्मेलन सम्पन्न...

January 12, 2026 01:07 PM

24 घंटे में पुलिस ने अपहृत महिला को सकुशल बरामद किया, एक आरोपी गिरफ्तार...

January 12, 2026 12:59 PM

राष्ट्रीय युवा दिवस पर केरियर डे विचार गोष्ठी का आयोजन...

January 12, 2026 12:11 PM

ज्ञान ज्योति कनेरा में राष्ट्रीय युवा दिवस आयोजित...

January 12, 2026 12:10 PM

45 किलोग्राम से अधिक अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त ,दो आरोपी गिरफ्तार...

January 12, 2026 10:29 AM