धामनिया में धर्म और एकता का संगम, एक पंगत–एक संगत के साथ हिंदू सम्मेलन सम्पन्न...
Updated : January 12, 2026 01:07 PM
बबलु माली
आयोजन
सरवानिया/धामनिया :- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में जिलेभर में हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि गांव-गांव में धर्म और संस्कृति के प्रति जागरूकता बनी रहे। इसी क्रम में 11 जनवरी, रविवार को जावद खंड के धामनिया मंडल में विशाल हिंदू सम्मेलन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में बड़ी संख्या में संत-महात्मा, समाजसेवी, मातृशक्ति एवं सर्व हिंदू समाज के लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ अतिथियों का परिचय मंडल सह संयोजक गोविंद पाल ने कराया इस अवसर पर महंत श्री जितेन्द्रदास (सीतामऊ) ने कहा कि प्रत्येक हिंदू को प्रतिदिन तिलक लगाकर घर से निकलना चाहिए और जाति-पांति से ऊपर उठकर समाज को एकजुट रखना चाहिए। मातृशक्ति की ओर से श्रीमती ममता देवी बेरागी (जगेपुर) ने समाज को एकता और संस्कारों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। प्रमुख वक्ता जिला सहकार्यवाह श्री विश्वास यादव ने सनातन धर्म की महत्ता बताते हुए कहा कि “एक पंगत–एक संगत” ही हिंदू समाज की सच्ची पहचान है और समाज की एकता ही राष्ट्र की वास्तविक शक्ति है। सम्मेलन के दौरान धर्म, संस्कृति, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रहित जैसे विषयों पर विस्तार से विचार रखे गए। वक्ताओं ने युवाओं से अपने संस्कारों को अपनाने, समाज सेवा में आगे आने तथा नशा और सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने का आह्वान किया। इससे पूर्व धामनिया, बराड़ा, अखेपुर, जगेपुर मीणा, गादोला, अरनिया ममादेव, देपालपुरा, ढाबा, ढाबी, संपतपुरा सहित आसपास के गांवों से सर्व हिंदू समाज के लोग एवं माताएं-बहनें हाथों में भगवा ध्वज लेकर चल समारोह के रूप में धामनिया पहुंचे। पंचमुखी बालाजी मंदिर बस स्टैंड से कार्यक्रम स्थल तक निकले इस जुलूस से पूरे क्षेत्र में उत्साह और भक्ति का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम में विभिन्न धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। सभी ने हिंदू समाज को संगठित करने तथा धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। सम्मेलन के बाद सामूहिक भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी वर्गों के लोगों ने एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। इससे जाति-पांति से ऊपर उठकर सामाजिक समरसता और भाईचारे का सुंदर संदेश दिया गया। कार्यक्रम का संचालन पंडित कथा वाचक लवकुश शर्मा ने किया एवं आभार प्रदर्शन ग्राम भारती प्रमुख अशोक रावत ने व्यक्त किया। पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिससे क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक चेतना और अधिक सशक्त हुई।
और खबरे
पीएम श्री शासकीय एकीकृत हाई स्कूल कुंडा में सामूहिक सूर्य नमस्कार के साथ मना स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह...
January 12, 2026 03:10 PM
जीरन में नानी बाई का मायरा कथा का दूसरा दिन, नरसी जी के भक्ति समर्पण ने किया भक्तों को भावविभोर...
January 12, 2026 02:57 PM
मध्यप्रदेश में लाखों BPL कार्ड होंगे रद्द, अपात्रों पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि व एक हेक्टेयर से ज्यादा जमीन वाले का BPLकार्ड नहीं बनेगा, स्वत निरस्त हो जाएगा आवेदन...
January 12, 2026 02:46 PM
कर्मकाण्डीय विप्र परिशद ने वैदिक पद्धति से किया नवनिर्वाचित मण्डी अध्यक्ष राकेश भारद्वाज का स्वागत सम्मान...
January 12, 2026 02:30 PM
बी एल धोनीतिया जिला कर सलाहकार संघ के अध्यक्ष मनोनीत...
January 12, 2026 02:29 PM
इंदौर में 15वें अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष महासम्मेलन का भव्य आयोजन, रतलाम से सैलाना के पंडित जितेन्द्र नागर ज्योतिष शिरोमणि से सम्मानित...
January 12, 2026 02:17 PM
तीर्थ नदी और मंदिर की पवित्रता के बिना सनातन धर्म की रक्षा नहीं हो सकती है - सोमनाथ शर्मा, श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा कथा में उमड़े श्रद्धालु...
January 12, 2026 01:59 PM
ग्वालटोली में आयोजित हुआ विराट हिन्दू सम्मेलन, उमड़े हिन्दू समाजजन, जय जय सियाराम और भारत माता के जयकारे से गूंजा क्षेत्र....
January 12, 2026 01:55 PM
स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस पर बरड़ोद विद्यालय में हुआ आयोजन...
January 12, 2026 01:47 PM
अखिल भारतीय गुर्जर देवसेना ने की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा, शिवम गुर्जर बने मध्य प्रदेश संगठन महासचिव....
January 12, 2026 01:45 PM
सी.आर.पी.एफ. के 167 नव नियुक्त सिपाहियों का दीक्षांत समारोह सम्पन्न...
January 12, 2026 01:40 PM
जन शिक्षा केंद्र जाट में सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं योग का हुआ कार्यक्रम हुआ...
January 12, 2026 01:31 PM
आलाखेड़ी में श्री मद भागवत कथा, भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया, हिन्दू धर्म की नींव है गौ माता सुदर्शनाचार्य, गौ शाला का अनूठा आयोजन गौ माता के लिए आ रहे है मायरे....
January 12, 2026 01:23 PM
गांव-गांव की पेयजल व्यवस्था का भी निरीक्षण करवा दीजिए साहब...
January 12, 2026 01:10 PM
धामनिया में धर्म और एकता का संगम, एक पंगत–एक संगत के साथ हिंदू सम्मेलन सम्पन्न...
January 12, 2026 01:07 PM
24 घंटे में पुलिस ने अपहृत महिला को सकुशल बरामद किया, एक आरोपी गिरफ्तार...
January 12, 2026 12:59 PM
राष्ट्रीय युवा दिवस पर केरियर डे विचार गोष्ठी का आयोजन...
January 12, 2026 12:11 PM
ज्ञान ज्योति कनेरा में राष्ट्रीय युवा दिवस आयोजित...
January 12, 2026 12:10 PM
45 किलोग्राम से अधिक अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त ,दो आरोपी गिरफ्तार...
January 12, 2026 10:29 AM