FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

ज्ञान ज्योति कनेरा में राष्ट्रीय युवा दिवस आयोजित...

  Updated : January 12, 2026 12:10 PM

बंशीलाल धाकड़ राजपुरा

  आयोजन

निम्बाहेड़ा :- कनेरा स्वामी विवेकानंद कॉलोनी में संचालित ज्ञानज्योति माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय युवा दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। विद्यालय के उत्सव जयंती प्रभारी सुमन जैन ने बताया कि राष्ट्रीय युवा दिवस स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष में स्थानीय विद्यालय में स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता ,गीत, कहानी, भाषण एवं स्वामी विवेकानंद बनो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके पश्चात भैया बहनों का कनेरा थाना का भ्रमण करवाया गया। थाने में आयोजित कार्यक्रम में थाना अधिकारी महेंद्र सिंह ने भैया बहनों को नशा एवं विभिन्न अपराधों से दूर रहकर पूरा समय पढ़ाई में देते हुए अपने माता-पिता का नाम रोशन करने का आह्वान किया। संस्था प्रधान रामप्रसाद धाकड़ ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नरेंद्र बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि आध्यात्मिकता से ओतप्रोत थे। उन्होंने आजीवन ब्रह्मचर्य व्रत का पालन करते हुए सनातन संस्कृति की श्रेष्ठता को पूरे विश्व में स्थापित किया ।स्वामी विवेकानंद के प्रेरणादाई एवं अनुकरणीय जीवन से प्रेरणा लेते हुए युवा शक्ति को समर्थवान, निरोगी एवं आध्यात्मिक युक्त होते हुए अपने देश और संस्कृति के संरक्षण संवर्धन हेतु आवाहन किया । एएसआई प्रकाश चंद्र खटीक ने विभिन्न यातायात के नियमों का पालन करते हुए विभिन्न ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी।कार्यक्रम में विद्यालय स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम रहे विकास धाकड़, पियूष नीलम सौम्या जैन गुनगुन मीनाक्षी धाकड़ को राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के निंबाहेड़ा इकाई अध्यक्ष एवं उप प्रधानाचार्य निर्भय राम धाकड़ थाना अधिकारी महेंद्र सिंह , एएस आई प्रकाश चंद्र खटीक राम रतन सिंह, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष शिवलाल धाकड़, संस्था प्रधान रामप्रसाद धाकड़ ने पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया। भैया बहनों को थाने की विभिन्न कार्य प्रणाली की जानकारी दी गई साथ ही थाने का भ्रमण करवा कर विभिन्न प्रक्रियाओं को समझाया गया। इस अवसर पर व्याख्याता जानकीलाल धाकड़,धाकड़ कालू रंगीला,राहुल धाकड़ मनोहर खेड़ी ,महेंद्र कुमार asi , कॉस्टेबल रामनिवास, गोकुल , सुरेश कुमार, मंचाराम, राजेंद्र , महिला पुलिसकर्मी ज्योति सहित भैया बहन व सी एल जी के सदस्यगण उपस्थित थे।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

जीरन में नानी बाई का मायरा कथा का दूसरा दिन, नरसी जी के भक्ति समर्पण ने किया भक्तों को भावविभोर...

January 12, 2026 02:57 PM

मध्यप्रदेश में लाखों BPL कार्ड होंगे रद्द, अपात्रों पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि व एक हेक्टेयर से ज्यादा जमीन वाले का BPLकार्ड नहीं बनेगा, स्वत निरस्त हो जाएगा आवेदन...

January 12, 2026 02:46 PM

कर्मकाण्डीय विप्र परिशद ने वैदिक पद्धति से किया नवनिर्वाचित मण्डी अध्यक्ष राकेश भारद्वाज का स्वागत सम्मान...

January 12, 2026 02:30 PM

बी एल धोनीतिया जिला कर सलाहकार संघ के अध्यक्ष मनोनीत...

January 12, 2026 02:29 PM

इंदौर में 15वें अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष महासम्मेलन का भव्य आयोजन, रतलाम से सैलाना के पंडित जितेन्द्र नागर ज्योतिष शिरोमणि से सम्मानित...

January 12, 2026 02:17 PM

तीर्थ नदी और मंदिर की पवित्रता के बिना सनातन धर्म की रक्षा नहीं हो सकती है - सोमनाथ शर्मा, श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा कथा में उमड़े श्रद्धालु...

January 12, 2026 01:59 PM

ग्वालटोली में आयोजित हुआ विराट हिन्दू सम्मेलन, उमड़े हिन्दू समाजजन, जय जय सियाराम और भारत माता के जयकारे से गूंजा क्षेत्र....

January 12, 2026 01:55 PM

स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस पर बरड़ोद विद्यालय में हुआ आयोजन...

January 12, 2026 01:47 PM

अखिल भारतीय गुर्जर देवसेना ने की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा, शिवम गुर्जर बने मध्य प्रदेश संगठन महासचिव....

January 12, 2026 01:45 PM

सी.आर.पी.एफ. के 167 नव नियुक्‍त सिपाहियों का दीक्षांत समारोह सम्‍पन्‍न...

January 12, 2026 01:40 PM

जन शिक्षा केंद्र जाट में सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं योग का हुआ कार्यक्रम हुआ...

January 12, 2026 01:31 PM

आलाखेड़ी में श्री मद भागवत कथा, भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया, हिन्दू धर्म की नींव है गौ माता सुदर्शनाचार्य, गौ शाला का अनूठा आयोजन गौ माता के लिए आ रहे है मायरे....

January 12, 2026 01:23 PM

गांव-गांव की पेयजल व्यवस्था का भी निरीक्षण करवा दीजिए साहब...

January 12, 2026 01:10 PM

धामनिया में धर्म और एकता का संगम, एक पंगत–एक संगत के साथ हिंदू सम्मेलन सम्पन्न...

January 12, 2026 01:07 PM

24 घंटे में पुलिस ने अपहृत महिला को सकुशल बरामद किया, एक आरोपी गिरफ्तार...

January 12, 2026 12:59 PM

राष्ट्रीय युवा दिवस पर केरियर डे विचार गोष्ठी का आयोजन...

January 12, 2026 12:11 PM

ज्ञान ज्योति कनेरा में राष्ट्रीय युवा दिवस आयोजित...

January 12, 2026 12:10 PM

45 किलोग्राम से अधिक अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त ,दो आरोपी गिरफ्तार...

January 12, 2026 10:29 AM

सीबीएन की कार्यवाही, 3.5 किलोग्राम अफीम जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार....

January 12, 2026 10:28 AM