FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

नीमच की शिक्षण संस्‍थाओं के हजारों विद्यार्थियों ने किया सूर्य नमस्‍कार, विधायक श्री परिहार एवं कलेक्‍टर की उपस्थिति में हुआ सामूहिक सूर्य नमस्‍कार...

  Updated : January 12, 2026 09:17 AM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

नीमच :- प्रदेश के साथ ही सम्पूर्ण नीमच जिले में भी स्वामी विवेकानन्दजी के जन्म दिवस को युवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर सोमवार को सूर्य नमस्कार एंव प्राणायाम का आयोजन किया गया। जिले की सभी शिक्षण संस्थाओं और महाविद्यालयों में आयोजित सामूहिक सूर्य नमस्कार के कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारियों गणमान्य नागरिकों सहित हजारों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। नीमच में स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिवस युवा दिवस के उपलक्ष्‍य में 12 जनवरी 2025 को जिला स्‍तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार शासकीय कन्‍या उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालय नीमच केंट, सांदीपनि विद्यालय में आयोजित किया गया। सामूहिक सूर्य नमस्कार का प्रातः9:30 बजे से आकाशवाणी केंद्र से सीधा प्रसारणकिया गया।राष्ट्रगान, वंदे मातरम, स्वामी विवेकानंदजी की वाणी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश के प्रसारण के साथ ही सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम किया गया। सामूहिक सूर्य नमस्कार मे विधायक श्री दिलीपसिंह परिहार, कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा, जिला अध्‍यक्ष श्रीमती वंदना खण्‍डेलवाल सहितविद्यार्थीगण, विद्यालय के प्राचार्य व शिक्षकगण, विभिन्‍न विभागों के अधिकारी, कर्मचारीगण छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं ने जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार में अपनी सहभागिता निभाई और योग और प्राणायाम किया। जिला क्रिडा अधिकारी श्रीमती सावित्री मालवीय एवं जिला योग प्रशिक्षक सुश्री शबनम खान के नेतृत्‍व में अतिथियों और उपस्थित विद्यार्थियों ने सूर्य-नमस्‍कार, योग एवं प्राणायाम किया।इस अवसर पर अतिथियों ने स्‍कूल परिसर में स्‍वामी विवेकानंद जी की तस्‍वीर पर माल्‍यार्पण किया। सामूहिक सूर्य नमस्‍कार कार्यक्रम में भोपाल से रेडियों प्रसारण के साथ विधायक श्री परिहार, कलेक्‍टर, एस.पी. एवं अधिकारियों और बडी़ संख्या में विद्यार्थियों ने कतारबद्ध होकर प्रार्थनामुद्रा, हस्तउत्सासन, पादहासन, अश्वसंत्वासन, पर्वतासन, अष्टांगनमस्कार, भुजगांसन कर सूर्य नमस्कार के सात आसानों की 12 स्थितियों के क्रम को दोहराया। साथ ही अनुलोम, विलोम, प्राणायाम, भस्त्रिका प्राणायाम एंव भ्रामरी प्राणायाम भी किया। इस अवसर पर एस.डी.एम.श्री संजीव साहू, डिप्‍टी कलेक्‍टर श्री पराग जैन, जिला शिक्षा अधिकारी श्री एस.एम.मांगरिया, डी.पी.सी. श्री दिलीप व्‍याससहित अन्‍य जिला अधिकारी एवं श्री श्री निलेश पाटीदार, पार्षदगण एवं शिक्षकगण व बड़ी संख्‍या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थी।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

सी.आर.पी.एफ. के 167 नव नियुक्‍त सिपाहियों का दीक्षांत समारोह सम्‍पन्‍न...

January 12, 2026 01:40 PM

जन शिक्षा केंद्र जाट में सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं योग का हुआ कार्यक्रम हुआ...

January 12, 2026 01:31 PM

आलाखेड़ी में श्री मद भागवत कथा, भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया, हिन्दू धर्म की नींव है गौ माता सुदर्शनाचार्य, गौ शाला का अनूठा आयोजन गौ माता के लिए आ रहे है मायरे....

January 12, 2026 01:23 PM

गांव-गांव की पेयजल व्यवस्था का भी निरीक्षण करवा दीजिए साहब...

January 12, 2026 01:10 PM

धामनिया में धर्म और एकता का संगम, एक पंगत–एक संगत के साथ हिंदू सम्मेलन सम्पन्न...

January 12, 2026 01:07 PM

24 घंटे में पुलिस ने अपहृत महिला को सकुशल बरामद किया, एक आरोपी गिरफ्तार...

January 12, 2026 12:59 PM

राष्ट्रीय युवा दिवस पर केरियर डे विचार गोष्ठी का आयोजन...

January 12, 2026 12:11 PM

ज्ञान ज्योति कनेरा में राष्ट्रीय युवा दिवस आयोजित...

January 12, 2026 12:10 PM

45 किलोग्राम से अधिक अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त ,दो आरोपी गिरफ्तार...

January 12, 2026 10:29 AM

सीबीएन की कार्यवाही, 3.5 किलोग्राम अफीम जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार....

January 12, 2026 10:28 AM

वीरभक्ति ग्रुप सम्मान समारोह में उत्साह दिखाया श्रद्धालुओं ने, गूगल धूप से की गई भगवान आदिनाथ की भक्ति...

January 12, 2026 10:24 AM

विराट सिंधी हास्य कवि सम्मेलन देर रात तक जमा, देश के प्रख्यात सिंधी हास्य कवियों ने हंसा हंसा कर लोटपोट किया, पापा जी परी पुस्तक का हुआ विमोचन एवं शहीद हेमू कालाणी पुस्तक का किया वितरण...

January 12, 2026 10:21 AM

कलश यात्रा से श्रीमद भागवत ज्ञान गंगा का शंखनाद पंकज कृष्ण महाराज के श्री मुख से‌17 को...

January 12, 2026 10:18 AM

नीमच की शिक्षण संस्‍थाओं के हजारों विद्यार्थियों ने किया सूर्य नमस्‍कार, विधायक श्री परिहार एवं कलेक्‍टर की उपस्थिति में हुआ सामूहिक सूर्य नमस्‍कार...

January 12, 2026 09:17 AM

जिला स्तरीय सूर्य नमस्कार कार्यक्रम संजय गांधी उद्यान में संपन्न....

January 12, 2026 09:12 AM

रामपुरा पुलिस की अवैध गांजे की खेती के विरूद्व बड़ी कार्यवाही, 01 करोड़ 12 लाख रूपयें किमती के 11 क्विंटल 25 किलोग्राम गांजे के हरें पौधे जप्त....

January 12, 2026 08:41 AM

सरवानिया महाराज में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का नाम देवी अहिल्याबाई होलकर रखने की मांग, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन....

January 12, 2026 08:15 AM

नीलकंठ महादेव मंदिर पर जन स्वास्थ्य रक्षक संगठन की बैठक व नववर्ष मिलन समारोह संपन्न...

January 12, 2026 07:29 AM

शराब के नशे में बेटे ने बुजुर्ग पिता को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला, पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया मामला...

January 12, 2026 07:24 AM