रामपुरा पुलिस की अवैध गांजे की खेती के विरूद्व बड़ी कार्यवाही, 01 करोड़ 12 लाख रूपयें किमती के 11 क्विंटल 25 किलोग्राम गांजे के हरें पौधे जप्त....
Updated : January 12, 2026 08:41 AM
कैलाश बैरागी रामपुरा
अपराध
02 दिवस में थाना रामपुरा द्वारा लगातार कार्यवाही की कुल 14 क्विंटल 45 किलोग्राम किमती 01 करोड़ 21 लाख रूपयें जप्त, एक माह में गांजे की अवैध खेती के विरूद्व नीमच पुलिस द्वारा कुकडेंश्वर एवं रामपुरा क्षेत्र में अवैध गांजे की खेती के विरूद्ध लगातार 05 कार्यवाहीयां कर करोड़ों रूपयें मुल्य के गांजे के 2210 किलोग्राम हरें पौधे जप्त, 1- माननीय मुख्यमंत्री महोदय एवं पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्व कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशोें के पालन में एसपी श्री अंकित जायसवाल द्वारा जिलें के सभी थाना प्रभारियों को मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्व कार्यवाही कर मादक पदार्थ तस्करी पर अंकुश लगाने के दिये निर्देश। 2- अनुभाग मनासा के दुरस्थ पठारी एवं जंगली क्षेत्रों में अधिकतम पुलिस बल के साथ सर्चिंग अभियान। 3- दुरस्थ एवं जंगली पठारी क्षेत्रों में मादक पदार्थ की अवैध खेती की ड्रोन एवं मुखबिर तंत्र के माध्यम से सर्चिंग। 4- लगातार सर्चिंग अभियान चलाया जाकर गांजे की अवैध खेती को नष्ट करने संबंधी कार्यवाही, 5- नीमच पुलिस द्वारा मादक पदार्थो की अवैध खेती के विरूद्व अब तक की बड़ी कार्यवाही करते हुए करोड़ों रूपयें की 22 क्विंटल से अधिक गांजे की खेती का किया नष्टीकरण।
नीमच माननीय मुख्यमंत्री एवं माननीय पुलिस महानिदेशक महोदय मध्य प्रदेश द्वारा प्रदेश में अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध अभियान चलाया जाकर मादक पदार्थ तस्करों पर अंकुश लगाने हेतु निर्देश दिये गये है, साथ ही कलेक्टर एसपी कान्फ्रेंस के दौरान भी माननीय मुख्यमंत्री द्वारा मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्व सख्त से सख्त कार्यवाही हेतु निर्देश दिये गये है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन झोन उज्जैन एवं उप पुलिस महानिरीक्षक रतलाम रेंज रतलाम द्वारा माननीय मुख्यमंत्री एवं पुलिस महानिदेशक मध्य प्रदेश भोपाल द्वारा दिये गये निर्देशों के तारतम्य में उज्जैन जोन के सभी पुलिस अधीक्षकों को नशें के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देश दिये गये है। एसपी नीमच अंकित जायसवाल द्वारा जिलें के सभी थाना प्रभारियों को मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्व अधिक से अधिक कार्यवाही करने, मादक पदार्थ तस्करी पर अंकुश लगाने एवं अवैध मादक पदार्थो की खेती को ड्रोन एवं मुखबिर तंत्र के माध्यम से सर्चिंग की जाकर खेती को नष्टीकरण संबंधी निर्देश दिये गये है। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसौदिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मनासा के मार्गदर्शन में अनुभाग मनासा अन्तर्गत पुलिस थानों के पठारी एवं जंगली क्षेत्रों में मादक पदार्थो की अवैध खेती के विरूद्व ड्रोन एवं मुखबिर तंत्र के माध्यम से लगातार सर्चिंग अभियान चलाया जाकर अवैध मादक पदार्थो की खेती के नष्टीकरण की लगातार कार्यवाही की जा रही है। नीमच पुलिस द्वारा अनुभाग मनासा अन्तर्गत पठारी एवं जंगली क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थो की खेती के विरूद्व लगातार कार्यवाही की जाकर गांजे की अवैध खेती के नष्टीकरण की कार्यवाही की जा रही है। विगत् 01 माह में नीमच पुलिस द्वारा पुलिस थाना कुकडेंश्वर एवं रामपुरा क्षेत्रों के जंगली एवं पठारी क्षेत्रों में 05 बड़ी कार्यवाहिया कर निम्नानुसार कार्यवाहियों को अंजाम दिया गया है - 01. दिनांक 05.12.2025 को पुलिस थाना कुकडेंश्वर द्वारा पुलिस टीम के साथ थाना कुकडेंश्वर के पठारी क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थाे की खेती की ड्रोन के माध्यम से सर्चिंग के दौरान ग्राम श्योपुरिया चक्की वाला जंगल वाले रास्ते के पास सर्वे क्र 108 की भुमि पर गांजे के अवैध खेत से करीबन 15 हजार हरे गीले पौधे 03 क्विंटल 25 किलो किमती लगभग 10 लाख रूपयें जप्त किये गये। 02. दिनांक 22.12.2025 को पुलिस थाना कुकडेंश्वर द्वारा पुलिस टीम के साथ थाना कुकडेंश्वर के पठारी क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थाे की खेती की सूचना पर कार्यवाही करते हुए सर्वे क्रमांक 85 आमद-रगसपुरिया (अमरगढ़) रोड़ पश्चिम की ओर कुॅंए वाले खेत से पॉच सौ मीटर दुरी पर पत्थर की मेड वाले खेत पर दबिश देकर लगभग 10 हजार गांजे के हरे गीले पौधें 3.12 क्विंटल किमती लगभग 10 लाख रूपयें जप्त किये गये। 03. दिनांक 25.12.2025 को थाना कुकडेंश्वर द्वारा पुलिस टीम के साथ संर्चिग के दौरान ग्राम शिवपुरिया मंदिर वाले में कच्चा रास्ता से लगे खेत में गेहुं ओर रायड़े की फसल की आड़ में सर्वे क्रं. 89 शिवपुरिया मंदिर वाला जगंल से लगे खेत से लगभग 8 हजार गांजे के हरे गीले पौधे 1.28 क्विंटल किमती लगभग 03 लाख 50 हजार रूपयें जप्त किये गये। 04. दिनांक 10.01.2026 को को पुलिस थाना रामपुरा द्वारा मुखबिर सूचना पर कार्यवाही करते हुए ग्राम करनीखेडा मे नाले के किनारे गेहु/तुलसी के खेत मे नाले की तरफ अवैध गांजे के हरे पौधे करीब 5 हजार कुल वजन 03 क्विंटल 20 किलोग्राम कीमती करीब 09 लाख 50 हजार रूपये के विधिवत जप्त किये गये। 05. दिनांक 11.01.2026 को पुलिस थाना रामपुरा द्वारा मुखबिर सूचना पर 02 अलग अलग कार्यवाही करते हुए ग्राम डायली के जंगल मे नाले के किनारे गेहु/तुलसी/सरसो के खेतो मे नाले की तरफ अवेध गांजे के हरे पौधे करीब 20 हजार कुल वजन 11 क्विंटल 25 किलोग्राम किमती करीब 01 करोड़ 12 लाख 50 हजार रूपये जप्त किये गये। उक्त प्रकरणों में गांजे की अवैध खेती के भू-स्वामियों के विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है।
और खबरे
सीबीएन की कार्यवाही, 3.5 किलोग्राम अफीम जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार....
January 12, 2026 10:28 AM
वीरभक्ति ग्रुप सम्मान समारोह में उत्साह दिखाया श्रद्धालुओं ने, गूगल धूप से की गई भगवान आदिनाथ की भक्ति...
January 12, 2026 10:24 AM
विराट सिंधी हास्य कवि सम्मेलन देर रात तक जमा, देश के प्रख्यात सिंधी हास्य कवियों ने हंसा हंसा कर लोटपोट किया, पापा जी परी पुस्तक का हुआ विमोचन एवं शहीद हेमू कालाणी पुस्तक का किया वितरण...
January 12, 2026 10:21 AM
कलश यात्रा से श्रीमद भागवत ज्ञान गंगा का शंखनाद पंकज कृष्ण महाराज के श्री मुख से17 को...
January 12, 2026 10:18 AM
नीमच की शिक्षण संस्थाओं के हजारों विद्यार्थियों ने किया सूर्य नमस्कार, विधायक श्री परिहार एवं कलेक्टर की उपस्थिति में हुआ सामूहिक सूर्य नमस्कार...
January 12, 2026 09:17 AM
जिला स्तरीय सूर्य नमस्कार कार्यक्रम संजय गांधी उद्यान में संपन्न....
January 12, 2026 09:12 AM
रामपुरा पुलिस की अवैध गांजे की खेती के विरूद्व बड़ी कार्यवाही, 01 करोड़ 12 लाख रूपयें किमती के 11 क्विंटल 25 किलोग्राम गांजे के हरें पौधे जप्त....
January 12, 2026 08:41 AM
सरवानिया महाराज में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का नाम देवी अहिल्याबाई होलकर रखने की मांग, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन....
January 12, 2026 08:15 AM
नीलकंठ महादेव मंदिर पर जन स्वास्थ्य रक्षक संगठन की बैठक व नववर्ष मिलन समारोह संपन्न...
January 12, 2026 07:29 AM
शराब के नशे में बेटे ने बुजुर्ग पिता को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला, पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया मामला...
January 12, 2026 07:24 AM
स्वामी विवेकानंद जयंती युवा दिवस के अवसर पर स्वदेशी संकल्प दौड़ आयोजित....
January 12, 2026 07:20 AM
संतों के सानिध्य में रामपुरा में ऐतिहासिक हिंदू सम्मेलन हुआ संपन्न....
January 12, 2026 07:03 AM
रतलाम में देह व्यापार का खुलासा, दंपती ने घर को बनाया वेश्यावृत्ति का अड्डा, पश्चिम बंगाल की 21 वर्षीय युवती बरामद
January 12, 2026 03:16 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
January 12, 2026 03:14 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
January 12, 2026 03:08 AM
भक्ति भाव से सराबोर भक्ति पर्व समागम का दिव्य आयोजन, चित्तौड़गढ़ में भी भक्ति पर्व पर विशाल सत्संग आयोजित हुई जिसमें जिले भर से निरंकारी महात्माओं ने भाग लिया, भक्ति केवल शब्द नहीं जीवन जीने की सजग यात्रा है - निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज...
January 12, 2026 02:38 AM
नीमच में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कंटेनर ने कार को मारी टक्कर, पुलिसकर्मी की मौत....
January 12, 2026 02:19 AM
डीकेन में आज होगा विराट हिन्दू सम्मेलन, शोभायात्रा, सन्तों के आशीर्वचन, पुरे नगर का होगा सामूहिक सहभोज, मातृशक्ति निकालेगी 1100 कलश की भव्य कलशयात्रा....
January 12, 2026 02:02 AM
किसानों क़े लिये शीत लहर एवं पाले से फसलों का बचाव क़ी एडवाइज़री....
January 11, 2026 04:01 PM