FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

नेताजी गए थे पेट दर्द दिखाने सोनोग्राफी रिपोर्ट में बता दिया प्रेग्नेंट मेडिकल साइंस भी रह गया हैरान....

  Updated : January 21, 2026 02:12 AM

जीतेन्द्र कुमावत सैलाना

  सामाजिक

सतना से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसने जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खोल कर रख दी है. इस घटना ने मेडिकल साइंस के नियमों को ही बदल डाला. शहर के एक प्रतिष्ठित पैथोलॉजी सेंटर ने एक 47 साल के पुरुष मरीज को गर्भवती बता दिया. सोनोग्राफी रिपोर्ट में पुरुष के पेट में गर्भाशय होने का दावा कर दिया. इतना ही नहीं गर्भाशय को उल्टी स्थिति में बताया गया. इस मामले के सामने आने के बाद हर कोई हैरान है.
पेट दर्द का इलाज कराने गए थे नेताजी - यह मामला उचेहरा नगर पंचायत अध्यक्ष का है. दरअसल, नगर पंचायत अध्यक्ष निरंजन प्रजापति को 13 जनवरी को पेट में तेज दर्द महसूस हुआ. इलाज के लिए वे सतना के एक डायग्नोस्टिक सेंटर पहुंचे. वहां उनकी सोनोग्राफी की गई. लेकिन जब सोनोग्राफी रिपोर्ट सामने आई तो मरीज और उनके परिजन सन्न रह गए. इस रिपोर्ट में पुरुष के शरीर में गर्भाशय का वर्णन किया गया था.
नगर पंचायत अध्यक्ष निरंजन प्रजापति के शरीर में रिपोर्ट में गर्भाशय होने का उल्लेख किया गया, वह भी उल्टी स्थिति में. इस हैरान करने वाले मामले के सामने आने के बाद निजी डायग्नोस्टिक सेंटर्स की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जब इस बारे में सेंटर के डॉक्टर अरविंद सराफ से संपर्क किया गया तो उन्होंने जानकारी देने से इनकार कर दिया.
जांच के बाद होगा एक्शन - इस मामले के सामने आने और तूल पकड़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है. सीएमएचओ डॉ. मनोज शुक्ला ने कहा कि . पुरुष की रिपोर्ट में गर्भाशय का जिक्र होना घोर लापरवाही है. लापरवाही पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. रिपोर्ट को रिकॉर्ड में लेकर जांच की जाएगी.

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

मध्यप्रदेश इलेक्ट्रिक वाहन नीति-2025: हरित परिवहन को बढ़ावा, चार्जिंग स्टेशनों पर 30 प्रतिशत तक अनुदान और ईव्ही तरंग पोर्टल से सब्सिडी के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा....

March 11, 2026 02:13 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

March 11, 2026 02:04 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

March 11, 2026 02:02 AM

महिला दिवस पर चित्तौड़गढ़ में महिला कांग्रेस का न्याय मार्च महिला सुरक्षा और कड़ी सजा की उठाई मांग...

March 10, 2026 04:48 PM

म्हारो पावन चित्तौड़ अभियान तेज, पांडल पोल झरना क्षेत्र व बेडच नदी में दूसरे दिन भी चला सफाई अभियान....

March 10, 2026 03:23 PM

13 मार्च को नीमच शहर में नहीं होगा जल वितरण, हिंगोरिया फिल्टर प्लांट की सफाई के कारण सप्लाई एक दिन आगे बढ़ेगी...

March 10, 2026 02:42 PM

ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच में निःशुल्क हेल्थ चेक-अप कैंप आयोजित....

March 10, 2026 02:38 PM

क्रिकेट बना भाईचारे का माध्यम, निरंकारी युवाओं ने पेश की मिसाल….

March 10, 2026 01:52 PM

मनासा, जमुनियाकलां एवं पिपलिया रावजी में आयुर्वेद चि‍कित्‍सा शिविर सम्‍पन्‍न, 80 रोगियों ने स्‍वास्‍थ्‍य लाभ लिया...

March 10, 2026 01:34 PM

जनगणना के तहत मकान सूचीकरण ब्‍लॉक का गठन सी.एम.एम.एस. पोर्टल पर तत्‍काल करें, कलेक्‍टर ने सभी चार्ज अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश....

March 10, 2026 01:33 PM

किशोरी बालिकाओं में सर्वाईकल केंसर की रोकथाम के लिए जिले में कल नि:शुल्‍क एच.पी.वी. टीकाकरण महाअभियान, कलेक्‍टर ने दिए अधिकाधिक लक्षित बालिकाओं को टीकाकरण केंद्र लाकर वेक्‍सीनेशन करवाने के निर्देश...

March 10, 2026 01:32 PM

गन्ने की फसल की आड़ में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़, खेत से अवैध अफीम के 5317 पौधे जब्त, खेत मालिक गिरफ्तार, 780 ग्राम शुद्ध अफीम का दूध भी जब्त....

March 10, 2026 12:49 PM

जिला स्तरीय जनसुनवाई शिविर में 21 सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण, एसपी अंकित जायसवाल ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश...

March 10, 2026 12:35 PM

ब्रेजा कार से 976 ग्राम अवैध अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार...

March 10, 2026 11:17 AM

दुर्घटना पीडित राजू बंजारा को आयुष्‍मान योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें, कलेक्‍टर ने की जनसुनवाई, 71 आवेदकों की सुनी समस्‍याएं....

March 10, 2026 10:42 AM

एडीएम श्री कलेश की उपस्थिति में नीमच में जनगणना संबंधी द्वितीय चरण का प्रशिक्षण सम्‍पन्‍न...

March 10, 2026 10:40 AM

जिला पंचायत सीईओ ने ली उत्‍पादक समूहों की बैठक....

March 10, 2026 10:38 AM

नीमच रोड पर सीबीएन की कार्रवाई, मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 14 किलो से अधिक अवैध अफीम जब्त...

March 10, 2026 10:22 AM

बच्चा चोरी की अफवाह से रामपुरा में हड़कंप, पुलिस ने 3 महिलाओं सहित 5 लोगों को लिया हिरासत में...

March 10, 2026 10:09 AM