जाजू कन्या महाविद्यालय में वसन्तोत्सव - 2026 की जोरदार तैयारियां शुरू....
Updated : January 21, 2026 09:07 AM
रामेश्वर नागदा नीमच
आयोजन
नीमच :- श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नीमच में परम्परागत रूप से आयोजित होने वाले चार दिवसीय वसन्तोत्सव–2026 की तैयारियां प्रारम्भ हो गई हैं। महाविद्यालय परिसर में इस आयोजन को भव्य एवं आकर्षक स्वरूप देने हेतु विभिन्न गतिविधियों की रूपरेखा तय कर ली गई है। वसन्तोत्सव के प्रथम दिवस 22 जनवरी 2026 को छात्राओं के लिए क्रीड़ा गतिविधियां, मांडणा एवं मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
द्वितीय दिवस 23 जनवरी 2026 को वसन्त पंचमी के पावन अवसर पर प्रातः 11 बजे माननीय विधायक महोदय के कर-कमलों से महाविद्यालय परिसर में स्थापित मां सरस्वती की प्रतिमा की विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके पश्चात प्रसाद वितरण एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसमें छात्राएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
तृतीय दिवस 24 जनवरी 2026 को प्रातः 11 बजे से वसन्त मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में छात्राएं विभिन्न प्रकार के व्यंजनों, हस्तशिल्प सामग्रियों की स्टॉल लगाकर बिक्री करेंगी। इसके साथ ही मनोरंजन हेतु गेम्स स्टॉल, विजुअल क्विज तथा मनपसंद गीतों पर नृत्य प्रस्तुतियां भी होंगी। वसन्तोत्सव के चतुर्थ एवं अंतिम दिवस 27 जनवरी 2026 को प्रातः 10:30 बजे से पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर वर्षभर में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं की विजेता छात्राओं, अकादमिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभावान छात्राओं तथा राज्य स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि अर्जित करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. प्रतिभा कालानी एवं वसन्तोत्सव प्रभारी डॉ. बीना चौधरी ने सभी छात्राओं से अपील की है कि वे वसन्तोत्सव के प्रत्येक कार्यक्रम में अधिकाधिक सहभागिता कर अपनी कला एवं प्रतिभा का प्रदर्शन करें तथा आगामी परीक्षाओं से पूर्व उत्साह एवं सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करें।
और खबरे
मध्यप्रदेश इलेक्ट्रिक वाहन नीति-2025: हरित परिवहन को बढ़ावा, चार्जिंग स्टेशनों पर 30 प्रतिशत तक अनुदान और ईव्ही तरंग पोर्टल से सब्सिडी के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा....
March 11, 2026 02:13 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
March 11, 2026 02:04 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
March 11, 2026 02:02 AM
महिला दिवस पर चित्तौड़गढ़ में महिला कांग्रेस का न्याय मार्च महिला सुरक्षा और कड़ी सजा की उठाई मांग...
March 10, 2026 04:48 PM
म्हारो पावन चित्तौड़ अभियान तेज, पांडल पोल झरना क्षेत्र व बेडच नदी में दूसरे दिन भी चला सफाई अभियान....
March 10, 2026 03:23 PM
13 मार्च को नीमच शहर में नहीं होगा जल वितरण, हिंगोरिया फिल्टर प्लांट की सफाई के कारण सप्लाई एक दिन आगे बढ़ेगी...
March 10, 2026 02:42 PM
ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच में निःशुल्क हेल्थ चेक-अप कैंप आयोजित....
March 10, 2026 02:38 PM
क्रिकेट बना भाईचारे का माध्यम, निरंकारी युवाओं ने पेश की मिसाल….
March 10, 2026 01:52 PM
मनासा, जमुनियाकलां एवं पिपलिया रावजी में आयुर्वेद चिकित्सा शिविर सम्पन्न, 80 रोगियों ने स्वास्थ्य लाभ लिया...
March 10, 2026 01:34 PM
जनगणना के तहत मकान सूचीकरण ब्लॉक का गठन सी.एम.एम.एस. पोर्टल पर तत्काल करें, कलेक्टर ने सभी चार्ज अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश....
March 10, 2026 01:33 PM
किशोरी बालिकाओं में सर्वाईकल केंसर की रोकथाम के लिए जिले में कल नि:शुल्क एच.पी.वी. टीकाकरण महाअभियान, कलेक्टर ने दिए अधिकाधिक लक्षित बालिकाओं को टीकाकरण केंद्र लाकर वेक्सीनेशन करवाने के निर्देश...
March 10, 2026 01:32 PM
गन्ने की फसल की आड़ में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़, खेत से अवैध अफीम के 5317 पौधे जब्त, खेत मालिक गिरफ्तार, 780 ग्राम शुद्ध अफीम का दूध भी जब्त....
March 10, 2026 12:49 PM
जिला स्तरीय जनसुनवाई शिविर में 21 सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण, एसपी अंकित जायसवाल ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश...
March 10, 2026 12:35 PM
ब्रेजा कार से 976 ग्राम अवैध अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार...
March 10, 2026 11:17 AM
दुर्घटना पीडित राजू बंजारा को आयुष्मान योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें, कलेक्टर ने की जनसुनवाई, 71 आवेदकों की सुनी समस्याएं....
March 10, 2026 10:42 AM
एडीएम श्री कलेश की उपस्थिति में नीमच में जनगणना संबंधी द्वितीय चरण का प्रशिक्षण सम्पन्न...
March 10, 2026 10:40 AM
जिला पंचायत सीईओ ने ली उत्पादक समूहों की बैठक....
March 10, 2026 10:38 AM
नीमच रोड पर सीबीएन की कार्रवाई, मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 14 किलो से अधिक अवैध अफीम जब्त...
March 10, 2026 10:22 AM
बच्चा चोरी की अफवाह से रामपुरा में हड़कंप, पुलिस ने 3 महिलाओं सहित 5 लोगों को लिया हिरासत में...
March 10, 2026 10:09 AM