नीमच जिला जेल में गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति तरानों पर झूमे बंदी, श्री नवकार सेवा संस्थान की महिलाओं ने बांटी मिठाई...
Updated : January 27, 2026 07:31 AM
रामेश्वर नागदा नीमच
आयोजन
नीमच :- 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर नीमच जिला जेल परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। इस राष्ट्रीय पर्व को जेल प्रशासन द्वारा पूरे अनुशासन, गरिमा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे जेलर नारायण सिंह राणा द्वारा ध्वज फहरा कर हुई। इसके पश्चात उन्होंने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और सभी बंदियों एवं सजायाफ्ता कैदियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वज फहराने के बाद जेल परिसर में विशेष रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें “तूफान ऑर्केस्ट्रा” के कलाकारों ने देशभक्ति गीतों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। “ऐ मेरे वतन के लोगों”, “संदेसे आते हैं” और “वंदे मातरम्” जैसे तरानों पर बंदी भाव-विभोर होकर झूम उठे। रोजमर्रा की तय दिनचर्या और अनुशासन से हटकर आयोजित इस रंगारंग कार्यक्रम ने बंदियों के चेहरों पर मुस्कान और मन में उत्साह भर दिया। पूरा वातावरण देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत नजर आया। इस अवसर पर श्री नवकार सेवा संस्थान नीमच द्वारा बंदियों के लिए विशेष मिष्ठान वितरण किया गया।शाखा की संस्थापक अध्यक्ष कल्पना मोगरा ने कैदियों से योग, प्राणायाम व मेडिटेशन की अनिवार्यता पर बल देते हुए कहा कि इनके प्रतिदिन अभ्यास से उनमें साकारात्मकता का विकास हो जीवन खुशहाल बनेगा इस हेतु आपने जेलर साहब से इसकी अतिशीघ्र व्यवस्था करने का निवेदन किया जिससे कि कैदियों में साकारात्मकता का विकास हो सके! मन पवित्र , निर्मल और शांत हो कर सही निर्णय ले सके! आपने कैदियों के मंगल की कामना करते हुए कहा कि एक शुभ मंगल सवेरा आप सभी का इंतज़ार कर रहा है बस हिम्मत से काम लेते हुए सकारात्मक बने रहें! आप फिर से अपने परिवार और स्नेहीजनो के सम्मानजनक जीवन जी सके इस हेतु सम्मानजनक कार्य करते रहें! अध्यक्ष माया विरवाल ने अपने विचार व्यक्त किया। श्री नवकार सेवा संस्थान की सदस्यों ने बंदियों से संवाद करते हुए उन्हें सामाजिक सरोकारों से जुड़ने, बुरी आदतों को त्यागने और समाज की मुख्यधारा में लौटकर एक सामान्य जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। मिष्ठान वितरण के साथ-साथ संस्थापक अध्यक्ष ने साकारात्मक सोच और आत्मपरिवर्तन का संदेश भी दिया , जिसे बंदियों ने गंभीरता से सुना।इस अवसर पर जिला नीमच जिला जेल के जेलर नारायण सिंह राणा, समाजसेवी भारत जाजू, सतीश भटनागर पारस धाकड़ महेश शर्मा, अनिल जैन, राजेंद्र भवरेला, विद्या जैन, श्री नवकार सेवा संस्थान अध्यक्ष माया वीरवाल, सचिव भावना चौधरी, नीमच शाखा संस्थापक अध्यक्ष कल्पना मोगरा, सह सचिव मीना दक, सुलभा दुग्गड सह कोषाध्यक्ष, आशा मेहता, कमला मोगरा, कृष्णा चेलावत, संतोष चौहान, मंजू मेहता, प्रीति छिगावत, रेणु चौधरी, राजकुमारी चंडालिया, नमिता कोठारी, मधु राठौर, प्रियंका वीरवाल, संतरा वीरवाल, सिद्धि वरिष्ठ पत्रकार पवन शर्मा, पत्रकार रामेश्वर नागदा सहित जेल स्टाफ और महिला एवं पुरुष बंदी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन बाबू तूफान द्वारा किया गया। श्री नवकार सेवा संस्थान सचिव भावना चौधरी ने आभार व्यक्त किया।
और खबरे
सिंगोली मे मिष्ठान भंडार से 3 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त, व्यावसायिक उपयोग पर तहसीलदार ने की कार्रवाई...
May 29, 2026 02:17 PM
तिलहनी फसलो की उन्नत उत्पादन तकनीकी पर प्रशिक्षण का आयोजन....
May 29, 2026 02:06 PM
अवैध मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त अभियुक्त की करीब 01 करोड़ 55 लाख रुपये की सम्पत्ति फ्रीज....
May 29, 2026 02:05 PM
कन्यादान से बढ़कर विश्व में कोई भी आर्दश दान नहीं - पं.प्रमोद उपाध्याय, हुडको कॉलोनी में शिव महापुराण कथा में उमड़े श्रद्धालु भक्त....
May 29, 2026 01:48 PM
17 पुलिस थानों के 48 प्रकरणों में जब्तशुदा अवैध अफीम डोडा चूरा, गांजा, स्मेक व एमडीएमए को पुलिस ने किया नष्ट, तस्करी में जब्त 66 क्विंटल से अधिक मादक पदार्थ को पुलिस ने जलाकर किया नष्ट, नष्ट किये मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय अनुमानित कीमत करीब 11 करोड़ रुपये....
May 29, 2026 01:46 PM
पोषण में नीमच का परचम: कुपोषण सुधार व FRS में प्रदेश में प्रथम, कलेक्टर ने दी बधाई जिला पोषण समिति बैठक में कलेक्टर ने की महिला एवं बाल कल्याण कार्यक्रमों की समीक्षा....
May 29, 2026 01:43 PM
साहब... मैं जिंदा हूं - हत्या के आरोप में 22 दिन जेल में रहे पिता-भाई, मृत घोषित बेटी खुद पहुंची थाने, बुरहानपुर में पुलिस की बड़ी चूक उजागर, बिना DNA टेस्ट के दर्ज कर दिया था हत्या का केस - सोशल मीडिया से पता चला एक मेरी हत्या हो गई....
May 29, 2026 01:42 PM
ईदुल-अजहा का त्यौहार ईदगाह में नमाज के साथ मनाया गया, देश की तरक्की और अमन-चैन की दुआ मांगी गई...
May 29, 2026 01:15 PM
जून माह में चलेगा एंटी मलेरिया अभियान, मच्छरों के खात्मे पर रहेगा फोकस, वर्ष 2030 तक देश को मलेरिया मुक्त बनाने का लक्ष्य....
May 29, 2026 01:12 PM
नवनियुक्त जिला पुलिस अधीक्षक राणा का यूनेस्को पदाधिकारीयों ने किया स्वागत सम्मान..
May 29, 2026 01:09 PM
संयुक्त परिवार में संस्कारित युवा वर्ग के भविष्य का निर्माण होता है - वैराग्य सागर महाराज
May 29, 2026 10:47 AM
वीर सावरकर की 143वीं जयंती पर नीमच में गूंजे राष्ट्रभक्ति के नारे, प्रबुद्धजनों ने किया याद...
May 29, 2026 07:01 AM
बकरा ईद पर जैन समाज ने मनाया करुणा दिवस, 70 श्रावक, श्राविकाओं ने किए आयंबिल….
May 29, 2026 06:30 AM
पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सरवानिया महाराज पहुंचे समरथ बागवान, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत....
May 29, 2026 05:47 AM
जीआरपी ने रेलवे स्टेशन से 02 वर्षीय बालक का अपहरण करने वाले आरोपी को 08 घंटे में किया गिरफ्तार, बालक को सकुशल परिजनों से मिलाया, सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगालकर जीआरपी ने दिखाई तत्परता....
May 29, 2026 05:06 AM
टिटहरी के 4 अंडों ने जगाई अच्छी बारिश की उम्मीद, प्रकृति ने दिया अनोखा संकेत, टिटहरी ने दिए एक साथ 4 अंडे....
May 29, 2026 05:01 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
May 29, 2026 04:58 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
May 29, 2026 04:40 AM
स्वार्थ के लिए किये गये दान का पुण्य फल नहीं मिलता है- पं.प्रमोद उपाध्याय, हुडको कॉलोनी में शिव महापुराण कथा में उमड़े श्रद्धालु भक्त...
May 28, 2026 02:31 PM