मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, विगत 2 सप्ताह में 34 अवैध हथियार एवं सामग्री जब्त...
Updated : January 30, 2026 03:27 AM
DESK NEWS
अपराध
मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने तथा आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से अवैध हथियारों के निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं उपयोग के विरुद्ध निरंतर, योजनाबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी के परिणामस्वरूप विगत 2 सप्ताह में प्रदेश के विभिन्न जिलो में पुलिस ने अवैध हथियार रखने, हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने एवं संगीन आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अंतरराज्यीय गिरोह के विरूद्ध कार्यवाही कर34फायर आर्म्स, जिंदा कारतूस, वाहन एवं अन्य सामग्री जब्त की है।
एसटीएफ ग्वालियर द्वारा दो आरोपी अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार - एसटीएफ ग्वालियर इकाई ने मुखबिर की सूचना के आधार पर एक प्रभावी कार्रवाई करते हुए शिवपुरी क्षेत्र से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 03 पिस्टल एवं 04 जिंदा राउंड जप्त किए गए हैं।
शिवपुरी पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण फैक्ट्री पर निर्णायक कार्रवाई - अवैध हथियारों के स्रोत को जड़ से समाप्त करने की दिशा में शिवपुरी जिले के थाना करैरा क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने प्राप्त सूचना के आधार पर अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पर दबिशदेकर मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।पुलिस ने फैक्ट्री से 07 अवैध हथियार, 05 जिंदा कारतूस सहित हथियार निर्माण में प्रयुक्त मशीनें, औजार एवं अन्य सामग्री जब्त की। जब्त की गई सामग्री की अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख रुपये आँकी गई है।आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट एवं अन्य धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।
बड़वानी पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह पर बड़ी कार्रवाई - थाना जुलवानिया पुलिस ने महाराष्ट्र के अहमदनगर (अहिल्यानगर) से चोरी कर लौट रहे 05 अंतरराज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 05 फायर आर्म्स, 03 जिंदा कारतूस, सोने-चांदी के आभूषण, नगदी एवं अन्य सामग्री सहित 38लाख 91हजाररुपये से अधिक की सामग्री जब्त की है। इसी प्रकार प्रदेश के विभिन्न जिलों में भी अलग-अलग दिनों में अवैध हथियारों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई। ग्वालियर एवं दतिया जिलों में 05-05 अवैध हथियार, छतरपुर जिले में 03 अवैध हथियार, मुरैना जिले में 02 अवैध हथियारजब्त किए हैं।जबकि उज्जैन, सतना, सागर एवं जबलपुर जिलों में01-01 अवैध हथियार जब्त किए गए हैं। इन कार्रवाइयों से जिलों में अलग-अलग मामलों में सार्वजनिक स्थानों पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले आरोपियों को चिन्हित कर शीघ्र गिरफ्तार किया गया है।देशी कट्टे, पिस्टल (9MM, 32 बोर, 315 बोर), जिंदा राउंड, खाली खोखे, चाकू, खंजर सहित मोटरसाइकिल एवं कारें जब्त की गईं। अवैध हथियार निर्माण में प्रयुक्त मशीनें, औजार एवं अन्य सामग्री बरामद कर उन्हें निष्क्रिय किया गया। मध्यप्रदेश पुलिस अवैध हथियारों एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत निरंतर, कठोर एवं निष्पक्ष कार्रवाई कर रही है।
और खबरे
राज्य शिक्षा केन्द्र ने घोषित किए जिला स्तरीय शैक्षिक ओलम्पियाड के परिणाम, 1 से 20 फरवरी के बीच विद्यार्थियों एवं मार्गदर्शी शिक्षकों को किया जाएगा सम्मानित...
January 30, 2026 03:29 AM
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, विगत 2 सप्ताह में 34 अवैध हथियार एवं सामग्री जब्त...
January 30, 2026 03:27 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
January 30, 2026 03:23 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
January 30, 2026 03:20 AM
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंदसौर में श्रीपशुपतिनाथ लोक का लोकार्पण किया...
January 29, 2026 05:39 PM
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत यातायात पुलिस का विशेष अभियान, 106 चालान, 40 हजार रुपए का समन शुल्क वसूला गया...
January 29, 2026 05:33 PM
महाराणा प्रताप पुण्यतिथि सनातन हिंदू पंचाग तिथि अनुसार माघ शुक्ल एकादशी 29 जनवरी को मनाई गई....
January 29, 2026 04:36 PM
प्रत्येक स्वास्थ्य संस्था पर आवश्यक दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित करे, जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश...
January 29, 2026 03:59 PM
मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने 1.17 लाख किसानों के खाते में अंतरित की 200 करोड़ रूपये की भावांतर राशि, बूढ़ा एवं नारायणगढ़ में नवीन सांदीपनि विद्यालय प्रारंभ करने व पिपलिया मंडी में फ्लाई ओवर निर्माण की घोषणा....
January 29, 2026 03:57 PM
जिले में सेम एवं मेम श्रेणी के शतप्रतिशत बच्चों का 15 फरवरी तक पंजीयन सुनिश्चित करें, कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक आयोजित...
January 29, 2026 03:57 PM
कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला कौशल विकास समिति की बैठक सम्पन्न...
January 29, 2026 03:55 PM
अज्ञात महिला का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी..
January 29, 2026 03:31 PM
तरुण भराडिया चैरिटेबल ट्रस्ट बंबोरी ओर ग्रामवासियो के सहयोग से 1 फरवरी को बम्बोरी में नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन...
January 29, 2026 03:25 PM
राधा कृष्ण बस्ती द्वारा विराट हिंदू सम्मेलन की शुरुआत भूमि पूजन से..
January 29, 2026 03:22 PM
समीक्षा बैठक एवं कृषक संवाद कार्यक्रम का आयोजन...
January 29, 2026 03:20 PM
धार्मिक एवं मिलनसार व्यक्तित्व श्री गणेश जी माली का दुखद निधन, समाज में शोक की लहर...
January 29, 2026 03:11 PM
स्वर्गीय संजय कुमार शर्मा की स्मृति में जल मंदिर का लोकार्पण...
January 29, 2026 01:28 PM
न्याय की आस में 218 दिन, अब जयपुर कूच करेंगे जालिया के प्रताड़ित किसान, आत्मदाह की चेतावनी से प्रशासन में हड़कंप....
January 29, 2026 01:23 PM
जांगिड़ ब्राह्मण समाज द्वारा विश्वकर्मा जन्म महोत्सव का चित्रकला एवं मेहंदी प्रतियोगिताओं के साथ शुभारंभ, खेलकूद प्रतियोगिता कल...
January 29, 2026 01:19 PM