FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

जीरन ब्लॉक कांग्रेस के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन कार्यक्रम सम्पन्न, किसान, गरीब मजदूरों एवं आमजन की कई समस्याओं को महामहिम राज्यपाल के नाम पटवारी संदेश चेलावत, चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह सिसौदिया को ज्ञापन सौंपा...

  Updated : January 30, 2026 10:13 AM

दशरथ माली चिताखेड़ा

  राजनीति

मनरेगा योजना ग्रामीणों भरत की रीढ़ थी, भाजपा की नीति गरीब, किसान और मजदूरों के खिलाफ है - बाहेती

चीताखेड़ा :- धामनिया चीताखेड़ा सड़क मार्ग पर पांच दिन के अंतराल में पेचवर्किंग शुरू नहीं किया तो करेंगे चक्काजाम। भाजपा मोदी सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है।मोदी सरकार ने बिना चर्चा, बिना सलाह और संसद की प्रक्रिया का सम्मान किए बिना ग्रामीणों के लिए बने इस रोजगार गारंटी कानून को बुलडोजर चलाकर योजना को खत्म कर दिया। मनरेगा योजना ग्रामीण भारत की रीढ़ थी और इसे कमजोर करना ग्रामीणों के अधिकारों पर हमला हैं। भाजपा नेताओं द्वारा आम मतदाताओं के सूचियों से थोकबंद नाम कटवाएं गए हैं। उनके विरुद्ध एफआईआर करवाने के लिए कांग्रेस शिकायत पत्र देगी ताकि सच्चाई सामने आ सकें। उक्त बात जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती ने शुक्रवार को चीताखेड़ा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में बस स्टैंड पर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं क्षेत्रीय समस्याओं के निराकरण हेतु आयोजित धरना प्रदर्शन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। कहा कि भाजपा सरकार मजदूरों का पैसा बढ़ने से रोकना चाहती है। सूची में नाम जुड़वाने के लिए बीएलओ पर दबाव बनाकर फार्म भरवाए गए हैं वहीं सूची में दर्ज नामों को हटवाने के लिए एक एक व्यक्ति द्वारा कई फार्म सात दिए गए हैं। कहा कि धामनिया चीताखेड़ा सड़क मार्ग की दुर्दशा दयनीय है यह भाजपा की नाकामी है।इस सड़क मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालक लहूलुहान हो रहे हैं तो वाहनों में नुकसान हो रहा है। श्री बाहेती ने अपने चिर-परिचित अंदाज में प्रशासनिक अधिकारियों को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर पांच दिन के अंतराल में पेचवर्किंग शुरू नहीं किया गया तो महुडिया में चक्काजाम किया जाएगा। जीरन ब्लॉक कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष विनोद दक ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि गरीब, किसान और मजदूरों के प्रति भाजपा की सोच आतंकित और सामंतवादी सोच है। हिंदू मुस्लिम कराने से देश का विकास नहीं होता है। मनरेगा योजना को खत्म करने से गांव में रहने वाले करोड़ों गरीब, मजदूरों पर आर्थिक बुरा असर पड़ेगा। कांग्रेस आम गरीब, मजदूरों के अधिकारों के लिए हमेशा संघर्ष करती रही है और हमेशा करती रहेगी। मतदाता सूची से भाजपा सरकार ने निर्वाचन अधिकारीयों पर दबाव बनाकर गरीब मजदूरों के लाखों नाम कटवा दिए गए हैं। कांग्रेस नेता हरिश दुआ ने अपनी बात रखते हुए कहा कि मनरेगा जैसी योजना गरीब और ग्रामीण लोगों के लिए बहुत जरूरी है इसे कमजोर करने से गांवों में रोजगार कम होगा और मजदूरों किसानों व गरीब परिवारों की आर्थिक स्थिति पर बूरा असर पड़ेगा। मतदाताओं के सूची में शुद्धिकरण के नाम पर भाजपा नेताओं ने निर्वाचन अधिकारीयों से मिली भगत करके नाम कटवाने के लिए फार्म सात गलत तरीके से दिए है।जीरन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राणावत ने कहा कि एस आई आर की प्रक्रिया में भारी गड़बड़ी हुई है। निर्वाचन आयोग को इन शिकायतों का निपटारा करना चाहिए। मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि देश के भविष्य को दिशा देने वाला कर्तव्य भी है। ऐसे में एस आई आर के दौरान कोई भी पात्र नागरिक मताधिकार से वंचित न रहे, यह निर्वाचन आयोग की जिम्मेदारी है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राणावत के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस दौरान जनसमस्याओं को लेकर महामहिम राज्यपाल के नाम पटवारी संदेश चेलावत, चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह सिसौदिया को मौके पर उपस्थित कांग्रेसियों ने ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन का वाचन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पूर्व अध्यक्ष विनोद दक ने किया। कृषि मंडी पूर्व सदस्य राजेंद्र सिंह तोमर,जीरन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पूर्व अध्यक्ष नाथूसिंह राठौर ,पूर्व सरपंच मोहनसिंह तोमर, उप-सरपंच विकास प्रजापत, अकबर खां पठान, सीताराम मांगरिया ने अपने विचार व्यक्त किए। जीरन मंडलम अध्यक्ष राजेश मेरावत, संजीव पगारिया, पृथ्वीराज जाट, सेक्टर प्रमुख ओमप्रकाश जाट,मनिष शर्मा, सेक्टर प्रमुख अनिल रावत, लखमीचंद जुणी, शांतिलाल माली सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस के गणमान्य सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता विशेष रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व सरपंच मोहनसिंह तोमर ने किया तथा सेक्टर प्रमुख युगल किशोर टेलर ने अंत में सभी का आभार व्यक्त किया।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

जिला सहकारी बैंक मंदसौर को नाबार्ड द्वारा मध्यप्रदेश में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए वैधानिक अंकेक्षण में शीर्ष प्रदर्शन हेतु पुरूस्कृत किया गया....

January 30, 2026 11:57 AM

कलेक्‍टोरेट में शहीद दिवस पर शहीदों की स्‍मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रृद्धांजली दी...

January 30, 2026 11:50 AM

जावरा नयागांव फोरलेन के शोल्‍डर पर से अवैध दुकानों को हटाए, हेलमेट, सीट बेल्‍ट का उपयोग नहीं करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही की जाए - कलेक्‍टर....

January 30, 2026 11:50 AM

न.पा.शहरी नाले के सौंदर्यीकरण, साफ-सफाई एवं पीचिंग का प्‍लान तैयार करें, कलेक्‍टर ने किया नीमच शहर में विभिन्‍न स्‍थानों पर नाले का निरीक्षण...

January 30, 2026 11:49 AM

नीमच सिंगोली सड़क का निर्माण उच्‍च गुणवत्‍तापूर्ण एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप हो, कलेक्‍टर ने किया नीमच, सिंगोली सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण...

January 30, 2026 11:48 AM

तीन आयुष चिकित्‍सा शिविरों में 146 रोगी लाभांवित...

January 30, 2026 11:48 AM

सीएमएचओ आर.के. खद्योत निलंबित, कलेक्टर ने जारी किए आदेश...

January 30, 2026 11:22 AM

महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर रतनगढ़ युवा कांग्रेस ने मनाया शहीद दिवस, ग्राम चौपाल कार्यक्रम का आयोजन...

January 30, 2026 11:07 AM

राज्य स्तरीय व्यावसायिक शिक्षा अंतर्गत इसके एग्जीबिशन कम कंपटीशन में पीएम श्री बापू नगर की छात्रा अव्वल....

January 30, 2026 10:51 AM

जीरन ब्लॉक कांग्रेस के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन कार्यक्रम सम्पन्न, किसान, गरीब मजदूरों एवं आमजन की कई समस्याओं को महामहिम राज्यपाल के नाम पटवारी संदेश चेलावत, चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह सिसौदिया को ज्ञापन सौंपा...

January 30, 2026 10:13 AM

सीतामऊ साहित्य महोत्सव सांस्कृतिक पुनरुत्थान का पर्व है, मुख्यमंत्री ने वीसी के माध्यम से तीन दिवसीय द्वितीय सीतामऊ साहित्य महोत्सव का किया शुभारंभ, देशभर के विद्वान, साहित्यकार, कलाकार एवं इतिहासकार महोत्सव में हुए सम्मिलित..

January 30, 2026 03:39 AM

राज्य शिक्षा केन्द्र ने घोषित किए जिला स्तरीय शैक्षिक ओलम्पियाड के परिणाम, 1 से 20 फरवरी के बीच विद्यार्थियों एवं मार्गदर्शी शिक्षकों को किया जाएगा सम्मानित...

January 30, 2026 03:29 AM

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, विगत 2 सप्ताह में 34 अवैध हथियार एवं सामग्री जब्त...

January 30, 2026 03:27 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

January 30, 2026 03:23 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

January 30, 2026 03:20 AM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंदसौर में श्रीपशुपतिनाथ लोक का लोकार्पण किया...

January 29, 2026 05:39 PM

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत यातायात पुलिस का विशेष अभियान, 106 चालान, 40 हजार रुपए का समन शुल्क वसूला गया...

January 29, 2026 05:33 PM

महाराणा प्रताप पुण्यतिथि सनातन हिंदू पंचाग तिथि अनुसार माघ शुक्ल एकादशी 29 जनवरी को मनाई गई....

January 29, 2026 04:36 PM

प्रत्‍येक स्‍वास्‍थ्‍य संस्‍था पर आवश्‍यक दवाईयों की उपलब्‍धता सुनिश्चित करे, जिला स्‍वास्‍थ्‍य समिति की बैठक में कलेक्‍टर ने दिए निर्देश...

January 29, 2026 03:59 PM