FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

ग्राम पालसोड़ा में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत किया प्रदर्शन, महामहिम राज्यपाल के नाम पटवारी व पंचायत सचिव को सौंपा ज्ञापन...

  Updated : January 31, 2026 05:50 AM

समरथ सेन पालसोड़ा

  राजनीति

पालसोड़ा :- भाजपा की मोदी सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। मनरेगा योजना ग्रामीण भारत की रीढ़ है, जिसे कमजोर कर समाप्त करने की साजिश रची जा रही है। यह ग्रामीण क्षेत्र के अधिकारों को खत्म करने का प्रयास है। भाजपा नेताओं के इशारे पर मतदाता सूचियों से आम जनता के नाम थोकबंद तरीके से कटवाए जा रहे हैं। वहीं किसानों को फसल बीमा राशि नहीं मिल रही और यूरिया खाद की कालाबाजारी पर कोई रोक नहीं लगाई जा रही है। यह भाजपा की जनविरोधी नीतियों का प्रमाण है। उक्त बात कांग्रेस जिलाध्यक्ष तरुण बाहेती ने शुक्रवार को ग्राम पालसोड़ा में आयोजित धरना-प्रदर्शन के दौरान कही।
ब्लॉक पालसोड़ा में कांग्रेस द्वारा शुक्रवार को “मनरेगा बचाओ संग्राम” के तहत धरना-प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन ग्राम पालसोड़ा के बस स्टैंड पर आयोजित किया गया, जिसमें ब्लॉक क्षेत्र सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। धरना-प्रदर्शन के दौरान प्रमुख मुद्दों में केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा को समाप्त करने की साजिश एवं महात्मा गांधी का नाम हटाने के प्रयास का विरोध, किसानों को फसल बीमा राशि नहीं मिलने पर आक्रोश, यूरिया खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग, सरकार द्वारा 10 घंटे बिजली देने के वादे से मुकरने का विरोध, नीमच–चिताखेड़ा मार्ग के शीघ्र मरम्मतीकरण की मांग तथा भाजपा नेताओं के इशारे पर मतदाता सूची से आम जनता के नाम काटने की साजिश का विरोध शामिल रहा। इस दौरान उपस्थित सभी कांग्रेस नेताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए सरकार की नीतियों के खिलाफ आक्रोश जताया। कार्यक्रम के अंत में जनसमस्याओं को लेकर महामहिम राज्यपाल के नाम पटवारी एवं पंचायत सचिव को ज्ञापन सौंपा गया।
इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष तरुण बाहेती, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोदसिंह चौहान (भंवरासा), कांग्रेस नेता दिग्विजयसिंह (आमलीखेड़ा), पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष नाथूसिंह राठौड़, मंडलम अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण नागदा (रेवली देवली), मंडलम अध्यक्ष राकेश उपाध्याय (पालसोड़ा), सुनील जाट, गोविंद धनगर, देवीलाल पाटीदार, कैलाश जाटव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

हनुमान जयंती मेला व श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का शंखनाद 27 को कलश यात्रा से होगा...

March 18, 2026 02:54 PM

मनासा में श्री कृष्ण घाणावार तेली समाज की मंदिर समिति का सर्वसम्मति से गठन, अध्यक्ष पद पर भूपेश राठौर निर्वाचित, समाजजनों ने दी शुभकामनाएं….

March 18, 2026 02:47 PM

भाजपा के वरिष्ठ नेता घनश्याम विजयवर्गीय का निधन, विधायक अनिरुद्ध मारू ने दी श्रद्धांजलि….

March 18, 2026 02:42 PM

नीमच में अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, 4 आदतन बदमाश जिला बदर, पुलिस-प्रशासन का शिकंजा कसता गया....

March 18, 2026 02:38 PM

दिल्ली में आयोजित लोकतंत्र विजय दिवस में शामिल होने 5 लोकतंत्र सेनानी आज होंगे नीमच से रवाना….

March 18, 2026 02:34 PM

जिले की सभी स्‍वास्‍थ्‍य कार्यकर्ताए स्‍वास्‍थ्‍य जांच की सही-सही रिर्पोट अंकित करें - श्री चंद्रा, जिले में आज चलाया जाएबबगा एचपीवी टीकाकरण का महाअभियान- कलेक्‍टर जिला स्‍वास्‍थ्‍य समिति की बैठक में कलेक्‍टर ने दिए निर्देश...

March 18, 2026 02:30 PM

जिले में महिला एवं बाल कल्‍याण के पैरामीटर्स पर प्रदेश एवं संभाग में जिले का बेहतर प्रदर्शन हॉट स्‍पॉट क्षेत्र में बच्‍चों के श्रेणी सुधार के लिए विशेष स्‍वास्‍थ्‍य शिविर आयोजित करें-श्री चंद्रा, कलेक्‍टर की अध्‍यक्षता में जिला पोषण समिति बैठक सम्‍पन्‍न...

March 18, 2026 02:24 PM

औषधी एवं प्रशाधन सामग्री अधिनियम का पालन नहीं करने पर चार मेडिकल स्‍टोर्स के लायसेंस निलंबित...

March 18, 2026 02:22 PM

अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा की तस्करी करने वाले आरोपी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास एवं एक लाख के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया...

March 18, 2026 01:45 PM

हॉट स्‍पॉट क्षेत्र में बच्‍चों के श्रेणी सुधार के लिए विशेष स्‍वास्‍थ्‍य शिविर आयोजित करें - श्री चंद्रा कलेक्‍टर की अध्‍यक्षता में जिला पोषण समिति बैठक सम्‍पन्‍न....

March 18, 2026 01:43 PM

टाउनहॉल नीमच में सूर्य उपासना कार्यक्रम कल..

March 18, 2026 01:42 PM

क्षेत्र में पहली बार, जनप्रतिनिधि की पहल पर जावद में जहर मुक्त खेती का राष्ट्रीय महायज्ञ, 28 मार्च से जुटेंगे देशभर के किसान...

March 18, 2026 01:30 PM

आवरी माता जी के 20 वें नौ दिवसीय विशाल मेले का पैदल चुनरी यात्रा के साथ कल होगा आगाज...

March 18, 2026 01:27 PM

लदूसा नरेश श्री सांवरिया सेठ के भंडार से निकली 8 लाख से अधिक की दान राशि, विदेशी मुद्रा और चांदी के आभूषण भी हुए प्राप्त...

March 18, 2026 01:20 PM

निकाह की रंजिश में जानलेवा हमला, तीन दोषियों को 6-6 साल की सजा, उपनिरिक्षक कपिल सौराष्ट्रीय द्वारा सफल विवेचना से मिला न्याय..

March 18, 2026 01:15 PM

एक दिवसीय व्यावसायिक पुष्पोत्पादन एवं नर्सरी प्रबंधन पर संस्थागत प्रशिक्षण का आयोजन...

March 18, 2026 01:09 PM

अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्यवाही, अल्टो कार से करीब 38 किलोग्राम अवैध डोडा चुरा बरामद...

March 18, 2026 01:05 PM

महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे (प्रभारी) द्वारा सिंहस्‍थ मेला-2028 की तैयारियों का लिया जायजा...

March 18, 2026 01:02 PM

श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के दौरान मधुमक्खियों के हमले से भगदड़ मच गई, जिसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई, PPE किट पहनकर किया गया अंतिम संस्कार...

March 18, 2026 01:00 PM