रतलाम पुलिस अलर्ट मोड पर, एसपी के आदेश के बाद कंट्रोल रूम सक्रिय, 8 पुलिसकर्मियों की तत्काल रवानगी...
Updated : January 31, 2026 12:58 PM
जीतेन्द्र कुमावत सैलाना
प्रशासनिक
रतलाम :- जिले में पुलिस प्रशासन ने प्रशासनिक कसावट और कार्यकुशलता को और मजबूत करने के उद्देश्य से त्वरित तबादला आदेश जारी किए हैं। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (IPS) द्वारा जारी ताजा आदेश के बाद जिला पुलिस महकमे में सक्रियता बढ़ गई है। आदेश के बिंदु क्रमांक 6 के तहत एसपी ने कंट्रोल रूम प्रभारी को विशेष निर्देश दिए हैं कि संबंधित सभी पुलिसकर्मियों को तत्काल दूरभाष के माध्यम से सूचित किया जाए तथा उनके वर्तमान थानों/इकाइयों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाएं कि वे बिना विलंब के नई पदस्थापना के लिए रवानगी दें। एसपी कार्यालय से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह फेरबदल तत्काल प्रभाव से लागू होगा। कंट्रोल रूम को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है कि सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारी व कर्मचारी अपनी नई यूनिट में उपस्थिति दर्ज कराएं। वहीं, सभी थाना प्रभारियों को भी निर्देशित किया गया है कि रवानगी की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की देरी न की जाए। इन 8 पुलिसकर्मियों के किए गए तबादले - जारी सूची के अनुसार निम्नलिखित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल नया कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं - (1) सउनि युनुस खान – थाना कालूखेड़ा से रक्षित केन्द्र, रतलाम। (2) सउनि शिवनाथ सिंह राठौर – रक्षित केन्द्र, रतलाम से थाना कालूखेड़ा। (3) सउनि गलसिंह भावेल – थाना औद्योगिक क्षेत्र, जावरा से थाना रावटी। (4) कार्यवाहक प्रधान आरक्षक (प्रआर) 779 महेन्द्र फतरोड – रक्षित केन्द्र, रतलाम से थाना कालूखेड़ा। (5) कार्यवाहक प्रधान आरक्षक (प्रआर) 598 शौकिन सिंह – रक्षित केन्द्र, रतलाम से थाना कालूखेड़ा। (6) आरक्षक 252 मनोहर गायरी – थाना कालूखेड़ा से थाना बाजना। (7) आरक्षक 337 सांवरिया पाटीदार – थाना कालूखेड़ा से रक्षित केन्द्र, रतलाम। (8) आरक्षक 994 अनिल रावत – थाना कालूखेड़ा से रक्षित केन्द्र, रतलाम।
प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने की पहल - पुलिस प्रशासन के अनुसार, यह फेरबदल जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने, संसाधनों के संतुलन तथा कार्यदायित्वों के प्रभावी निर्वहन के उद्देश्य से किया गया है। एसपी के निर्देशों के बाद कंट्रोल रूम सक्रिय मोड में आ गया है और सभी संबंधित थानों के साथ समन्वय स्थापित कर रवानगी की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि किसी भी स्तर पर प्रशासनिक कार्य प्रभावित न हो और जिले में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे।
और खबरे
विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में पहल, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल धामनिया में पांच दिवसीय करियर मेले का आयोजन....
January 31, 2026 02:30 PM
तीन मुख्यमंत्रियों और एक मंत्री की घोषणा भी रह गई हवा में, पुलिसकर्मियों को नहीं मिल रहा साप्ताहिक अवकाश...
January 31, 2026 02:25 PM
गांधी-सरहदी गांधी संदेश यात्रा आज नीमच पहुंची....
January 31, 2026 02:21 PM
रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टाटा हैरियर से 140 किलो डोडा चूरा जब्त, तस्कर फरार....
January 31, 2026 02:19 PM
कांटिया बालाजी परिसर में बैंक प्रबंधक लक्ष्मी नारायण मीणा का गरिमामय सेवानिवृत्ति समारोह संपन्न....
January 31, 2026 02:08 PM
सेवानिवृत्ति पर श्री तुलसीराम छपरीबंद का युवा कांग्रेस ने किया भव्य स्वागत...
January 31, 2026 02:07 PM
सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस का सख्त रुख, हेलमेट व सीट बेल्ट पर 7 दिवसीय विशेष अभियान....
January 31, 2026 01:51 PM
उमंग कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों के आभा कार्ड बनाए गए और स्वास्थ्य एवं हिमोग्लोबिन परीक्षण किया गया....
January 31, 2026 01:32 PM
संयम नियम के पालन बिना आत्म कल्याण नहीं हो सकता है आर्यिका माताजी विज्ञाश्री, आर्यिका माताजी के ससंघ की धर्म सभा में उमड़े समाजजन...
January 31, 2026 01:28 PM
देवनारायण जन्मोत्सव पर शोभायात्रा में उमड़े समाज जन...
January 31, 2026 01:25 PM
विश्वकर्मा जयंती पर शोभायात्रा में उमड़े समाजजन, विश्वकर्मा की भक्ति में झूमे श्रद्धालु....
January 31, 2026 01:18 PM
रतलाम पुलिस अलर्ट मोड पर, एसपी के आदेश के बाद कंट्रोल रूम सक्रिय, 8 पुलिसकर्मियों की तत्काल रवानगी...
January 31, 2026 12:58 PM
चुकनी में आयुर्वेद चिकित्सा शिविर सम्पन्न...
January 31, 2026 11:41 AM
मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने किसान कल्याण वर्ष पर केंद्रित कार्यो की समीक्षा की....
January 31, 2026 11:39 AM
दारूल उलूम इस्लामिया मदरसा ने बच्चों का सम्मान किया गया...
January 31, 2026 11:13 AM
सांदीपनि स्कूल सरवानिया महाराज में पांच दिवसीय कैरियर मेले का आयोजन, विद्यार्थियों को मिला मार्गदर्शन...
January 31, 2026 10:52 AM
कल क्षेत्रीय विधायक श्री परिहार घसुण्डी जागीर व अमावली जागीर दोनों पंचायत क्षेत्रों में साढ़े छत्तिस लाख रुपए की लागत से बनने वाले नवनिर्माण कार्यों का भूमि पूजन एवं शिलान्यास कर देंगे सौगात...
January 31, 2026 09:19 AM
सेन्ट्रो कार से 21 ग्राम अवैध एमडीएमए के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार...
January 31, 2026 07:04 AM
श्री कामधेनु बालाजी मंदिर में 15 फरवरी को मनेगा भव्य पाटोत्सव, महाशिवरात्रि पर होंगे विशेष आयोजन...
January 31, 2026 06:23 AM