FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

देवनारायण जन्मोत्सव पर शोभायात्रा में उमड़े समाज जन...

  Updated : January 31, 2026 01:25 PM

रामेश्वर नागदा नीमच

  धार्मिक

नीमच :- अखिल भारतीय मेवाड़ा धनगर गायरी समाज जिला नीमच द्वारा अपने आराध्य देव भगवान देवनारायण जी के जन्मोत्सव पर शनिवार को शोभायात्रा निकाली गई। भगवान देवनारायण के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सुबह 10 बजे देवनारायण मंदिर कोर्ट मोहल्ला नीमच सिटी में पूजा अर्चना के बाद विशाल शोभायात्रा प्रारंभ हुई जो प्रताप चौक, सांवरिया जी मंदिर, रोडवेज बस स्टैंड, बारादरी,नया बाजार, श्री राम चौक , घंटाघर, पुस्तक बाजार, 40 विधुत केन्द्र चौराहा ,भारत माता चौक होते हुए टाउन हॉल सभा कक्ष पहुंची जहां दोपहर 2 बजे आमसभा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में सबसे आगे ऊंट गाड़ी में महिला में बच्चे विराजित थे । घोड़े पर भगवान देवनारायण का अभिनय ताराचंद गायरी सरवानिया महाराज महाराज ने किया,उसके साथ डीजे पर देवनारायण भगवान के जीवन चरित्र पर आधारित विभिन्न भजनों के स्वर लहरिया भी कर रही थी। इसके साथ ही समाज जन श्वेत महिलाएं लाल पीले परिधानों में परिधानों में हाथों में सफेद देवनारायण ध्वज लिए उपस्थित थे। आयोजकों द्वारा समाज जनों का भागवत दुपट्टा पहन कर सम्मान किया गया। बालिकाएं भजनों पर भगवान देवनारायण की भक्ति का नृत्य कर रही थी। दो युवक छत्रियां लिए चल रहे थे।रथ में भगवान विष्णु के अवतार देवनारायण को फूलों से श्रृंगारित किया गया था। इस अवसर पर समाज जनों द्वारा भगवान देवनारायण ,अमरा जी भगत एवं अहिल्याबाई होलकर की जय घोष भी लगाई गई।इस अवसर पर खाट पर घोड़ी नृत्य भी प्रस्तुत करवाया गया था। मार्ग में स्थान स्थान पर विश्व हिंदू परिषद, युवा कांग्रेस, एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियो एवं प्रतिनिधियों द्वारा शोभा यात्रा में सहभागी समाज जनों का पुष्प माला पहनाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर खेड़ापति आश्रम खाचरोद के अवधूत महंत श्री श्री महात्यागी 1008 संत मंगलदास जी महाराज,धनगर गायरी युवा महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामचंद्र धनगर, समाज नीमच के जिला अध्यक्ष बाबूलाल धनगर जमुनिया कला , पूर्व समिति अध्यक्ष शंभू लाल धनगर, सुरेश धनगर, जगदीश धनगर, युवा महासभा जिला अध्यक्ष अर्जुन धनगर विसलवास कला ,समिति अध्यक्ष कमलेश धनगर सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे। सभा को संबोधित करते हुए विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा कि जन-जन की आस्था का केंद्र भगवान देवनारायण सभी समाज और वर्गों के आदर्श महापुरुष है। सामाजिक समरसता के बिना किसी भी समाज के विकास की परिकल्पना नहीं हो सकती है। क्षेत्र विकास के लिए पंचायतों में 112 मंदिरों का जीर्णोद्धार, ट्रैक्टर व डोम जैसे विकास कार्य विधायक निधि से करवाए गए हैं। विधायक परिहार ने विधायक निधि से समाज की भादवा माता धर्मशाला में विकास कार्यों के लिए दो लाख 50हजार रुपए राशि स्वीकृति की घोषणा की। वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष चोपड़ा ने कहा कि भगवान देवनारायण सभी समाजों के आदर्श हैं। सामाजिक बुराइयों को मिटाने के लिए समाज में जागृति की आवश्यकता होती है। ऐसे सामाजिक आयोजन समाज विकास में मिल का पत्थर साबित होते हैं। धनगर गायरी समाज की लंबे समय से मांग के अनुरूप अहिल्यादेवी होल्कर की प्रतिमा नीमच के डाक बंगला क्षेत्र पर स्थापित कर चौक का विकास किया जाएगा, छात्रावास भूमि के लिए स्वीकृति प्रदान करने के लिए नगर पालिका परिषद में प्रस्ताव पारित करवाने का प्रयास किया जाएगा और उसे प्रस्ताव को मध्य प्रदेश की विधानसभा में विधायक परिहार के सहयोग से स्वीकृति प्रदान करवाने का पूरा प्रयास करेंगे। कांग्रेस जिला अध्यक्ष तरुण बाहेती ने कहा कि धनगर समाज शिक्षा समाज विकास राजनीति व्यवसाय सभी क्षेत्र में अपनी प्रतिभा के साथ अग्रणी है ।भगवान विष्णु के अवतार देवनारायण ने गौ माता की रक्षा कर संसार को गौ माता की रक्षा की प्रेरणा का कार्य सिखाया है। धनगर गायरी समाज के आदर्श भगवान देवनारायण कर्मठ जीवन जीने के आदर्श प्रेरणादाई महापुरुष है। स्वागत भाषण बाबूलाल धनगर ने दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता उमराव सिंह गुर्जर, चित्तौड़गढ़ भाजपा जिला अध्यक्ष रतनलाल गाडरी, बांसवाड़ा जिला अध्यक्ष पूंजीलाल गाडरी राष्ट्रीय युवा महासभा अध्यक्ष लाखन सिंह लोहागढ़, राष्ट्रीय महासभा अध्यक्ष भगवती लाल चौधरी व कांग्रेस जिला अध्यक्ष तरुण बाहेती ने भी समाज जनों को संबोधित किया। आरती के तत्पश्चात स्नेह मिलन। समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन रमेश धनगर डसानी ने किया तथा आभार कमलेश धनगर में व्यक्त किया।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में पहल, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल धामनिया में पांच दिवसीय करियर मेले का आयोजन....

January 31, 2026 02:30 PM

तीन मुख्यमंत्रियों और एक मंत्री की घोषणा भी रह गई हवा में, पुलिसकर्मियों को नहीं मिल रहा साप्ताहिक अवकाश...

January 31, 2026 02:25 PM

गांधी-सरहदी गांधी संदेश यात्रा आज नीमच पहुंची....

January 31, 2026 02:21 PM

रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टाटा हैरियर से 140 किलो डोडा चूरा जब्त, तस्कर फरार....

January 31, 2026 02:19 PM

कांटिया बालाजी परिसर में बैंक प्रबंधक लक्ष्मी नारायण मीणा का गरिमामय सेवानिवृत्ति समारोह संपन्न....

January 31, 2026 02:08 PM

सेवानिवृत्ति पर श्री तुलसीराम छपरीबंद का युवा कांग्रेस ने किया भव्य स्वागत...

January 31, 2026 02:07 PM

सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस का सख्त रुख, हेलमेट व सीट बेल्ट पर 7 दिवसीय विशेष अभियान....

January 31, 2026 01:51 PM

उमंग कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों के आभा कार्ड बनाए गए और स्वास्थ्य एवं हिमोग्लोबिन परीक्षण किया गया....

January 31, 2026 01:32 PM

संयम नियम के पालन बिना आत्म कल्याण नहीं हो सकता है आर्यिका माताजी विज्ञाश्री, आर्यिका माताजी के ससंघ की धर्म सभा में उमड़े समाजजन...

January 31, 2026 01:28 PM

देवनारायण जन्मोत्सव पर शोभायात्रा में उमड़े समाज जन...

January 31, 2026 01:25 PM

विश्वकर्मा जयंती पर शोभायात्रा में उमड़े समाजजन, विश्वकर्मा की भक्ति में झूमे श्रद्धालु....

January 31, 2026 01:18 PM

रतलाम पुलिस अलर्ट मोड पर, एसपी के आदेश के बाद कंट्रोल रूम सक्रिय, 8 पुलिसकर्मियों की तत्काल रवानगी...

January 31, 2026 12:58 PM

चुकनी में आयुर्वेद चिकित्‍सा शिविर सम्‍पन्‍न...

January 31, 2026 11:41 AM

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने किसान कल्याण वर्ष पर केंद्रित कार्यो की समीक्षा की....

January 31, 2026 11:39 AM

दारूल उलूम इस्लामिया मदरसा ने बच्चों का सम्मान किया गया...

January 31, 2026 11:13 AM

सांदीपनि स्कूल सरवानिया महाराज में पांच दिवसीय कैरियर मेले का आयोजन, विद्यार्थियों को मिला मार्गदर्शन...

January 31, 2026 10:52 AM

कल क्षेत्रीय विधायक श्री परिहार घसुण्डी जागीर व अमावली जागीर दोनों पंचायत क्षेत्रों में साढ़े छत्तिस लाख रुपए की लागत से बनने वाले नवनिर्माण कार्यों का भूमि पूजन एवं शिलान्यास कर देंगे सौगात...

January 31, 2026 09:19 AM

सेन्ट्रो कार से 21 ग्राम अवैध एमडीएमए के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार...

January 31, 2026 07:04 AM

श्री कामधेनु बालाजी मंदिर में 15 फरवरी को मनेगा भव्य पाटोत्सव, महाशिवरात्रि पर होंगे विशेष आयोजन...

January 31, 2026 06:23 AM