विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में पहल, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल धामनिया में पांच दिवसीय करियर मेले का आयोजन....
Updated : January 31, 2026 02:30 PM
बबलु माली
आयोजन
धामनिया :- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धामनिया में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए पांच दिवसीय करियर मेले का आयोजन किया गया। इसी क्रम में शुक्रवार, 31 जनवरी 2026 को महात्मा गांधी महाविद्यालय से आए विषय विशेषज्ञों द्वारा छात्राओं को करियर मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन-अर्चन से किया गया। इसके पश्चात शिक्षक डॉ. प्रदीप प्रजापत ने पांच दिवसीय करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम की जानकारी दी। मुख्य वक्ता डॉ. आर. के. पेंसिया, प्राध्यापक हिंदी एवं मुकेश गुर्जर, प्राध्यापक सीडटेक ने विद्यार्थियों को 12वीं के बाद उपलब्ध विभिन्न करियर विकल्पों की विस्तार से जानकारी दी। डॉ. पेंसिया ने कहा कि करियर चयन में सबसे पहले यह तय करना जरूरी है कि विद्यार्थी किस क्षेत्र में जाना चाहते हैं। साथ ही डिग्री के साथ व्यावसायिक शिक्षा का ज्ञान होना भी आज के समय में अत्यंत आवश्यक है। वहीं मुकेश गुर्जर ने कृषि क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 12वीं के बाद बीएससी एग्रीकल्चर की डिग्री प्राप्त कर विद्यार्थी कृषि विभाग सहित विभिन्न संबंधित क्षेत्रों में अपना भविष्य बना सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की विषय संबंधी समस्याओं का समाधान भी किया गया। इस करियर गाइडेंस कैंप से विद्यार्थियों में सकारात्मक सोच विकसित हो रही है और उन्हें भविष्य की योजना बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग मिल रहा है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्राचार्य कमल अहीर ने आभार व्यक्त किया तथा संचालन शिक्षक सुरेश राठौर द्वारा किया गया।
और खबरे
उज्जैन में जुटे प्रदेशभर के पत्रकार, श्रमजीवी पत्रकार संघ की तृतीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक में दिखी संगठन की ताकत, पत्रकार समाज को सही मार्ग दिखाते हैं - श्रममंत्री प्रहलाद पटेल, संगठन को मजबूत करने का समय - शलभ भदौरिया...
January 31, 2026 04:24 PM
धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती, बजरंग व्यायाम शाला से निकली भव्य शोभायात्रा...
January 31, 2026 04:18 PM
सांवरिया सेठ दरबार तक पैदल यात्रा 4 फरवरी, पंजीयन आवश्यक नहीं....
January 31, 2026 02:44 PM
विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में पहल, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल धामनिया में पांच दिवसीय करियर मेले का आयोजन....
January 31, 2026 02:30 PM
तीन मुख्यमंत्रियों और एक मंत्री की घोषणा भी रह गई हवा में, पुलिसकर्मियों को नहीं मिल रहा साप्ताहिक अवकाश...
January 31, 2026 02:25 PM
गांधी-सरहदी गांधी संदेश यात्रा आज नीमच पहुंची....
January 31, 2026 02:21 PM
रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टाटा हैरियर से 140 किलो डोडा चूरा जब्त, तस्कर फरार....
January 31, 2026 02:19 PM
कांटिया बालाजी परिसर में बैंक प्रबंधक लक्ष्मी नारायण मीणा का गरिमामय सेवानिवृत्ति समारोह संपन्न....
January 31, 2026 02:08 PM
सेवानिवृत्ति पर श्री तुलसीराम छपरीबंद का युवा कांग्रेस ने किया भव्य स्वागत...
January 31, 2026 02:07 PM
सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस का सख्त रुख, हेलमेट व सीट बेल्ट पर 7 दिवसीय विशेष अभियान....
January 31, 2026 01:51 PM
उमंग कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों के आभा कार्ड बनाए गए और स्वास्थ्य एवं हिमोग्लोबिन परीक्षण किया गया....
January 31, 2026 01:32 PM
संयम नियम के पालन बिना आत्म कल्याण नहीं हो सकता है आर्यिका माताजी विज्ञाश्री, आर्यिका माताजी के ससंघ की धर्म सभा में उमड़े समाजजन...
January 31, 2026 01:28 PM
देवनारायण जन्मोत्सव पर शोभायात्रा में उमड़े समाज जन...
January 31, 2026 01:25 PM
विश्वकर्मा जयंती पर शोभायात्रा में उमड़े समाजजन, विश्वकर्मा की भक्ति में झूमे श्रद्धालु....
January 31, 2026 01:18 PM
रतलाम पुलिस अलर्ट मोड पर, एसपी के आदेश के बाद कंट्रोल रूम सक्रिय, 8 पुलिसकर्मियों की तत्काल रवानगी...
January 31, 2026 12:58 PM
चुकनी में आयुर्वेद चिकित्सा शिविर सम्पन्न...
January 31, 2026 11:41 AM
मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने किसान कल्याण वर्ष पर केंद्रित कार्यो की समीक्षा की....
January 31, 2026 11:39 AM
दारूल उलूम इस्लामिया मदरसा ने बच्चों का सम्मान किया गया...
January 31, 2026 11:13 AM
सांदीपनि स्कूल सरवानिया महाराज में पांच दिवसीय कैरियर मेले का आयोजन, विद्यार्थियों को मिला मार्गदर्शन...
January 31, 2026 10:52 AM