FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस का सख्त रुख, हेलमेट व सीट बेल्ट पर 7 दिवसीय विशेष अभियान....

  Updated : January 31, 2026 01:51 PM

बबलु माली

  प्रशासनिक

नीमच :- यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करने एवं दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देश पर जिले में दो पहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट एवं चार पहिया वाहन चालकों के लिए सीट बेल्ट पहनने को लेकर 7 दिवसीय विशेष अभियान प्रारंभ किया गया है यह अभियान पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के निर्देशन में थाना प्रभारी यातायात सोनू बडगुर्जर एवं यातायात टीम द्वारा संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर वाहन चालकों को नियमों के पालन हेतु प्रेरित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे स्वयं हेलमेट एवं सीट बेल्ट का पालन करें, ताकि आमजन में सकारात्मक संदेश जाए। उन्होंने कहा कि नियमों का पालन सबसे पहले अपनों से ही होना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान जिले की जनता से अपील की गई कि वे सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को रोकने के लिए हेलमेट एवं सीट बेल्ट का नियमित उपयोग करें। सड़क दुर्घटनाओं में अक्सर देखा गया है कि हेलमेट व सीट बेल्ट नहीं पहनने से सिर में गंभीर चोट लगती है, जो मृत्यु का प्रमुख कारण बनती है। इसी को ध्यान में रखते हुए बिना हेलमेट वाहन चला रहे चालकों को मौके पर हेलमेट भी वितरित किए गए। चौंकाने वाले आंकड़े - वर्ष 2024 में मध्यप्रदेश में कुल 56,669 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 14,791 लोगों की मृत्यु हुई। इनमें से 6,541 लोगों की मौत हेलमेट नहीं पहनने तथा 1,929 लोगों की मौत सीट बेल्ट नहीं लगाने के कारण हुई। जिला नीमच में वर्ष 2024 में कुल 368 सड़क दुर्घटनाओं में 120 लोगों की मृत्यु हुई। वहीं वर्ष 2025 में जिले में कुल 321 सड़क दुर्घटनाएं घटित होकर 117 लोगों की मृत्यु हुई है। पुलिस अधीक्षक की मंशा अनुसार सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों की दर को 50 प्रतिशत तक कम करने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।
अपील - यातायात पुलिस आमजन से अपील करती है कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। आपका सहयोग ही हमारा प्रयास है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में पहल, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल धामनिया में पांच दिवसीय करियर मेले का आयोजन....

January 31, 2026 02:30 PM

तीन मुख्यमंत्रियों और एक मंत्री की घोषणा भी रह गई हवा में, पुलिसकर्मियों को नहीं मिल रहा साप्ताहिक अवकाश...

January 31, 2026 02:25 PM

गांधी-सरहदी गांधी संदेश यात्रा आज नीमच पहुंची....

January 31, 2026 02:21 PM

रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टाटा हैरियर से 140 किलो डोडा चूरा जब्त, तस्कर फरार....

January 31, 2026 02:19 PM

कांटिया बालाजी परिसर में बैंक प्रबंधक लक्ष्मी नारायण मीणा का गरिमामय सेवानिवृत्ति समारोह संपन्न....

January 31, 2026 02:08 PM

सेवानिवृत्ति पर श्री तुलसीराम छपरीबंद का युवा कांग्रेस ने किया भव्य स्वागत...

January 31, 2026 02:07 PM

सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस का सख्त रुख, हेलमेट व सीट बेल्ट पर 7 दिवसीय विशेष अभियान....

January 31, 2026 01:51 PM

उमंग कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों के आभा कार्ड बनाए गए और स्वास्थ्य एवं हिमोग्लोबिन परीक्षण किया गया....

January 31, 2026 01:32 PM

संयम नियम के पालन बिना आत्म कल्याण नहीं हो सकता है आर्यिका माताजी विज्ञाश्री, आर्यिका माताजी के ससंघ की धर्म सभा में उमड़े समाजजन...

January 31, 2026 01:28 PM

देवनारायण जन्मोत्सव पर शोभायात्रा में उमड़े समाज जन...

January 31, 2026 01:25 PM

विश्वकर्मा जयंती पर शोभायात्रा में उमड़े समाजजन, विश्वकर्मा की भक्ति में झूमे श्रद्धालु....

January 31, 2026 01:18 PM

रतलाम पुलिस अलर्ट मोड पर, एसपी के आदेश के बाद कंट्रोल रूम सक्रिय, 8 पुलिसकर्मियों की तत्काल रवानगी...

January 31, 2026 12:58 PM

चुकनी में आयुर्वेद चिकित्‍सा शिविर सम्‍पन्‍न...

January 31, 2026 11:41 AM

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने किसान कल्याण वर्ष पर केंद्रित कार्यो की समीक्षा की....

January 31, 2026 11:39 AM

दारूल उलूम इस्लामिया मदरसा ने बच्चों का सम्मान किया गया...

January 31, 2026 11:13 AM

सांदीपनि स्कूल सरवानिया महाराज में पांच दिवसीय कैरियर मेले का आयोजन, विद्यार्थियों को मिला मार्गदर्शन...

January 31, 2026 10:52 AM

कल क्षेत्रीय विधायक श्री परिहार घसुण्डी जागीर व अमावली जागीर दोनों पंचायत क्षेत्रों में साढ़े छत्तिस लाख रुपए की लागत से बनने वाले नवनिर्माण कार्यों का भूमि पूजन एवं शिलान्यास कर देंगे सौगात...

January 31, 2026 09:19 AM

सेन्ट्रो कार से 21 ग्राम अवैध एमडीएमए के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार...

January 31, 2026 07:04 AM

श्री कामधेनु बालाजी मंदिर में 15 फरवरी को मनेगा भव्य पाटोत्सव, महाशिवरात्रि पर होंगे विशेष आयोजन...

January 31, 2026 06:23 AM