तीन मुख्यमंत्रियों और एक मंत्री की घोषणा भी रह गई हवा में, पुलिसकर्मियों को नहीं मिल रहा साप्ताहिक अवकाश...
Updated : January 31, 2026 02:25 PM
रामेश्वर नागदा नीमच
प्रशासनिक
मध्यप्रदेश ! यह पहला मामला होगा, जब एक नहीं तीन-तीन मुख्यमंत्रियों ने सार्वजनिक मंच से कोई घोषणा की और वह पूरी नहीं हो पाई। हम बात कर रहे हैं प्रदेश में आरक्षक से लेकर थाना प्रभारी तक के साप्ताहिक अवकाश की। मैदानी स्तर पर इनकी संख्या लगभग 70 हजार हैं, जिन्हें अवकाश नहीं मिल पा रहा है। वर्ष 2014 में सबसे पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों के लिए साप्ताहिक अवकाश की घोषणा की। इस पर अमल नहीं हो पाया। इसके बाद कांग्रेस सरकार में तत्कालीन मुख्यमंत्री कमल नाथ ने वर्ष 2019 में घोषणा की। अमल भी शुरू हुआ, लेकिन पुलिस बल की कमी के चलते एक वर्ष के पहले ही अवकाश देना बंद हो गया। बाद में भाजपा की सरकार आई तो तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अगस्त 2020 में फिर साप्ताहिक अवकाश की घोषणा की। कुछ जिलों में व्यवस्था प्रारंभ भी हुई पर धीरे-धीरे बंद हो गई। वर्ष 2021 में उस समय के गृह मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने कहा, पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश दिया जाएगा, पर अमल नहीं हुआ।
सीएम मोहन यादव भी कर चुके हैं एलान - मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने भी एलान कर रखा है। एक साल हो चुके हैं, पर पालन नहीं हो रहा है। उप पुलिस अधीक्षक और ऊपर के अधिकारियों को अवकाश मिल रहा है, लेकिन आरक्षक से लेकर निरीक्षक संवर्ग तक मैदानी अधिकारियों को नहीं। जिलों में अवकाश की व्यवस्था का रोस्टर बनाने की जिम्मेदारी पुलिस अधीक्षकों दी गई थी। बल की कमी के चलते पुलिस अधीक्षकों ने अवकाश देना बंद कर दिया, जिससे एक बार कमल नाथ के समय और दूसरी बार शिवराज सिंह चौहान के समय अवकाश की व्यवस्था ठप हो गई। दरअसल, प्रदेश में पुलिस आरक्षक से लेकर एएसपी तक के एक लाख 26 हजार पदों में से 25 हजार से अधिक रिक्त हैं। नए थाने बनने पर ही पुलिस बल स्वीकृत किया जा रहा है। जिस तरह से आबादी और अपराध बढ़ रहा है, उस मान से नए थाने नहीं खुल रहे हैं। ऐसे में एक तो आवश्यकता के अनुसार बल नहीं है। दूसरा, रिक्तियां होने के कारण अवकाश नहीं मिल पा रहा है। इस संबंध में डीजीपी कैलाश मकवाणा ने कोई जवाब नहीं दिया।
और खबरे
विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में पहल, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल धामनिया में पांच दिवसीय करियर मेले का आयोजन....
January 31, 2026 02:30 PM
तीन मुख्यमंत्रियों और एक मंत्री की घोषणा भी रह गई हवा में, पुलिसकर्मियों को नहीं मिल रहा साप्ताहिक अवकाश...
January 31, 2026 02:25 PM
गांधी-सरहदी गांधी संदेश यात्रा आज नीमच पहुंची....
January 31, 2026 02:21 PM
रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टाटा हैरियर से 140 किलो डोडा चूरा जब्त, तस्कर फरार....
January 31, 2026 02:19 PM
कांटिया बालाजी परिसर में बैंक प्रबंधक लक्ष्मी नारायण मीणा का गरिमामय सेवानिवृत्ति समारोह संपन्न....
January 31, 2026 02:08 PM
सेवानिवृत्ति पर श्री तुलसीराम छपरीबंद का युवा कांग्रेस ने किया भव्य स्वागत...
January 31, 2026 02:07 PM
सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस का सख्त रुख, हेलमेट व सीट बेल्ट पर 7 दिवसीय विशेष अभियान....
January 31, 2026 01:51 PM
उमंग कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों के आभा कार्ड बनाए गए और स्वास्थ्य एवं हिमोग्लोबिन परीक्षण किया गया....
January 31, 2026 01:32 PM
संयम नियम के पालन बिना आत्म कल्याण नहीं हो सकता है आर्यिका माताजी विज्ञाश्री, आर्यिका माताजी के ससंघ की धर्म सभा में उमड़े समाजजन...
January 31, 2026 01:28 PM
देवनारायण जन्मोत्सव पर शोभायात्रा में उमड़े समाज जन...
January 31, 2026 01:25 PM
विश्वकर्मा जयंती पर शोभायात्रा में उमड़े समाजजन, विश्वकर्मा की भक्ति में झूमे श्रद्धालु....
January 31, 2026 01:18 PM
रतलाम पुलिस अलर्ट मोड पर, एसपी के आदेश के बाद कंट्रोल रूम सक्रिय, 8 पुलिसकर्मियों की तत्काल रवानगी...
January 31, 2026 12:58 PM
चुकनी में आयुर्वेद चिकित्सा शिविर सम्पन्न...
January 31, 2026 11:41 AM
मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने किसान कल्याण वर्ष पर केंद्रित कार्यो की समीक्षा की....
January 31, 2026 11:39 AM
दारूल उलूम इस्लामिया मदरसा ने बच्चों का सम्मान किया गया...
January 31, 2026 11:13 AM
सांदीपनि स्कूल सरवानिया महाराज में पांच दिवसीय कैरियर मेले का आयोजन, विद्यार्थियों को मिला मार्गदर्शन...
January 31, 2026 10:52 AM
कल क्षेत्रीय विधायक श्री परिहार घसुण्डी जागीर व अमावली जागीर दोनों पंचायत क्षेत्रों में साढ़े छत्तिस लाख रुपए की लागत से बनने वाले नवनिर्माण कार्यों का भूमि पूजन एवं शिलान्यास कर देंगे सौगात...
January 31, 2026 09:19 AM
सेन्ट्रो कार से 21 ग्राम अवैध एमडीएमए के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार...
January 31, 2026 07:04 AM
श्री कामधेनु बालाजी मंदिर में 15 फरवरी को मनेगा भव्य पाटोत्सव, महाशिवरात्रि पर होंगे विशेष आयोजन...
January 31, 2026 06:23 AM