आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
Updated : February 01, 2026 02:30 AM
FIRST NEEMUCH NEWS
जीवन शैली
1 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ -
1786 - लॉर्ड कार्नवालिस भारत के गवर्नर जनरल बने।
1790 - न्यूयार्क शहर में पहली बार 'सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ द यूनाइटेड स्टेट्स' का आयोजन किया गया।
1793 - फ़्रांस ने 'यूनाइटेड किंगडम' और नीदरलैंड पर युद्ध की घोषणा की।
1797 - लार्ड काॅर्नवालिस ने बंगाल के गवर्नर जनरल के पद की शपथ ली।
1814 - फिलीपींस में ज्वालामुखी फटने से करीब 1,200 लोगों की माैत हुई।
1827- कलकत्ता बंगाल क्लब की स्थापना हुई।
1835 -
ईस्ट इंडिया कम्पनी ने दार्जिलिंग को सिक्किम के पट्टे पर लिया।
मॉरीशस में 'ग़ुलामी प्रथा' का समापन हुआ।
1855 - ईस्ट इंडिया रेलवे का विधिवत उद्घाटन हुआ।
1881 - दिल्ली के सबसे पुराने कॉलेज सेंट स्टीफन काॅलेज की स्थापना हुई।
1884 -
डाक बीमा योजना लागू हुई।
ऑक्सफ़ोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी' का पहला वॉल्यूम 'ए टू आंट' का प्रकाशन।
1908 - पुर्तग़ाल नरेश कार्लास प्रथम और युवराज लुइस फिलिप की लिस्बन में हत्या हुई तथा मैनुअल द्वितीय शासक बने।
1922 - महात्मा गाँधी ने असहयोग आंदोलन तेज करने की जानकारी भारत के वायसराय को दी।
1924 -
यू.एस.एस.आर. ने यूनाइटेड किंगडम को मान्यता प्रदान की।
ब्रिटेन ने सोवियतसंघ को मान्यता प्रदान की।
1949 - 'प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया' ने 'एसोसिएटेड प्रेस ऑफ इंडिया' का अधिग्रहण कर लिया।
1953 - नीदरलैंड, बेल्जियम, इंग्लैंड और स्कॉटलैंड में आई बाढ़ से 2500 से ज्यादा लोगों की मौत हुई जिसमें सिर्फ नीदरलैंड में ही 1836 लोग मारे गए।
1956 - दक्षिण अफ्रीका ने सोवियत संघ के वाणिज्य दूतावास के कर्मचारियों को वापिस बुलाने की माँग की।
1958 - मिस्र और सीरिया को 'यूनाइटेड अरब रिपब्लिक' में मिला दिया गया, जो कि 1961 तक बना रहा।
1964 - भारत में 'यूनिट ट्रस्ट' की स्थापना हुई।
1972 - 'भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विमान पतनन प्राधिकरण' का गठन हुआ।
1974 -
साओ पाउलो, ब्राजील में 25 मज़िल बैंक की इमारत में आग से 227 लोगों की मृत्यु हो गयी।
क्वालालम्पुर को संघीय क्षेत्र घोषित किया गया।
1976 - 'राष्ट्रीय संवाद समिति समाचार' का गठन हुआ।
1977 -
'भारतीय तट रक्षक बल' का गठन हुआ।
भारत के पहले राष्ट्रीय रेल संग्रहालय दिल्ली की स्थापना।
1979 - 14 वर्षों तक निर्वासित जीवन बिताने के बाद अयातुल्ला खुमैनी का ईरान आगमन।
1985 - मोहम्मद अजहरूद्दीन ने कानपुर में शतक बनाकर लगातार तीन टेस्टों में शतक का विश्व रिकार्ड बनाया।
1991 - अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान में भूकंप से करीब 1200 लोगों की मौत।
1992 - भोपाल के मुख्य न्यायाधीश ने 'यूनियन कार्बाइड' के पूर्व सी ई ओ वारेन ऐन्डरसन फ़रार घोषित किया। (भोपाल गैस त्रासदी)
1992 - केन्द्रशासित प्रदेश दिल्ली को नया नाम 'राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली' दिया गया।
1994 - जोस अनाला लेसो संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार के प्रथम उच्चायुक्त नियुक्त।
1998 - पीटर कोर्डा ने मार्सिलो रियोस को हराकर आस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस चैंपियनशिप का ख़िताब जीता।
1999 - अंतर्राष्ट्रीय इस्लामी धर्मसभा का टांगी (बांग्लादेश) में आयोजन, पाकिस्तान उच्च न्यायालय द्वारा प्रमुख अख़बार समूह 'जंग' के प्रकाशन हेतु आदेश जारी।
2002 - अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल की आतंकवादियों ने सिर कलम करके हत्या की।
2003 - अंतरिक्ष से वापिस लौटते वक़्त हुई 'कोलम्बिया यान दुर्घटना' में भारत की कल्पना चावला सहित सात अंतरिक्ष यात्री मारे गये।
2004 - सऊदी अरब में हज यात्रा के दौरान मची भगदड़ में 251 लोगों की मौत और 244 घायल।
2005 - नेपाल नरेश ज्ञानेंद्र ने प्रधानमंत्री शेरबहादुर देउबा को हटाकर तीन वर्ष के लिए सारे कार्यकारी अधिकार अपने पास लिए।
2006 - संयुक्त राज्य अमेरिका ने दस वर्षीय 'अमेरिकी प्रतिस्पर्धी योजना' की घोषणा की।
2007 - इफ़को ने जार्डन कंपनी जेपीएम के साथ संयुक्त उद्यम स्थापित करने का निर्णय लिया।
2009 -
चार देशों के 'पंजाब गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट' में भारत ने न्यूज़ीलैंड को 2-0 से हराया।
मेलबर्न, आस्ट्रेलिया में भारत के महेश भूपति और सानिया मिर्ज़ा की जोड़ी ने पहली बार मिक्स्ड डबल का ख़िताब जीता।
2012 - मिस्र के पोर्ट सईद में फुटबाल मैच के दौरान भडके दंगे में 74 लोग मारे गये।
1 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति -
1854 - अब्बास तैयबजी - भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले क्रांतिकारी थे।
1861 - ब्रह्मबांधव उपाध्याय - भारतीय स्वतंत्रता सेनानी।
1899 - भुवनेश्वर प्रसाद सिन्हा - भारत के भूतपूर्व छठवें मुख्य न्यायाधीश थे।
1902 - अनिल कुमार दास - भारतीय वैज्ञानिक तथा खगोलशास्त्री थे। वह कोडाइकनाल वेधशाला के निदेशक रहे थे।
1915 - शंभुनाथ डे - हैजा के जीवाणु पर शोध कार्य करने वाले भारतीय वैज्ञानिक थे।
1917 - ए. के. हंगल - प्रसिद्ध अभिनेता और दूरदर्शन कलाकार।
1939 - कलाम अंजी रेड्डी - दवा उद्योग में एक भारतीय उद्यमी थे।
1943 - एम. कीर्ति सिंह - मणिपुर के प्रसिद्ध लेखक, विद्वान तथा शिक्षाविद थे।
1946 - ई. के. मॉलोंग - मेघालय के भूतपूर्व सातवें मुख्यमंत्री थे।
1955 - सतपाल सिंह - भारत के प्रसिद्ध कुश्ती पहलवान।
1956 - ब्रह्मनंदन, भारतीय फ़िल्म अभिनेता
1957 - जैकी श्रॉफ़ (जय किशन श्रॉफ़) फ़िल्म अभिनेता
1967 - शिशुपाल नाथु पाटले, भारतीय राजनीतिज्ञ
1969 - हिमंता बिस्वा सरमा - भारतीय राज्य असम के 15वें मुख्यमंत्री हैं।
1971 - अजय जडेजा, क्रिकेटर।
1971 - अब्दुल खालेक - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ हैं।
1995 - सुशीला लिकमाबाम - भारत की जूडो खिलाड़ी हैं।
1 फ़रवरी को हुए निधन -
1882 - नैन सिंह रावत - हिमालयी इलाकों की खोज करने वाले पहले भारतीय थे।
1952 - रामहरख सिंह सहगल - अपने समय के जानेमाने पत्रकार और क्रांतिकारी भावनाओं के व्यक्ति थे।
1969 - मगन भाई देसाई - प्रसिद्ध गांधीवादी विचारक और शिक्षाविद थे।
2003 - कल्पना चावला, एक भारतीय अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री और अंतरिक्ष शटल मिशन विशेषज्ञ
2013 - शानू लहिरी - जानी-मानी कला शिक्षिका और बंगाली चित्रकार थीं।
2016 - मधुकर हीरालाल कनिया - भारत के 23वें मुख्य न्यायाधीश थे।
1 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव -
तटरक्षक दिवस
वन अग्नि सुरक्षा दिवस (सप्ताह)।
और खबरे
एम.पी. ट्रांसको के सैलरी खाता धारकों के लिये बैंक ऑफ महाराष्ट्र देगा बीमा, लोन सहित अन्य सुविधायें...
February 01, 2026 02:32 AM
मनोदर्पण से संवरेंगे मन, सशक्त बनेगी नई पीढ़ी - डॉ. संजय गोयल, नए सत्र के पहले दिन मिलेंगी किताबें व साइकिले....
February 01, 2026 02:31 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
February 01, 2026 02:30 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
February 01, 2026 02:29 AM
जलैश्वर महादेव हरवार में शिवरात्रि महापर्व को लेकर बैठक संपन्न...
January 31, 2026 05:19 PM
ड्यूटी पर दर्दनाक हादसा, कैश वैन गार्ड की गोली लगने से मौत, रतनगढ़ में समय पर डॉक्टर न मिलने से युवक की गई जान...
January 31, 2026 05:16 PM
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का विदाई समारोह संपन्न, सांस्कृतिक कार्यक्रम हमें भारतीय संस्कृति व इतिहास की जानकारी देते हैं, मेहनत, कर्म, कर्तव्य पथ पर, चलने से ही सफलता प्राप्त होती है - पारस जैन भाजपा मंडल महामंत्री...
January 31, 2026 04:35 PM
उज्जैन में जुटे प्रदेशभर के पत्रकार, श्रमजीवी पत्रकार संघ की तृतीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक में दिखी संगठन की ताकत, पत्रकार समाज को सही मार्ग दिखाते हैं - श्रममंत्री प्रहलाद पटेल, संगठन को मजबूत करने का समय - शलभ भदौरिया...
January 31, 2026 04:24 PM
धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती, बजरंग व्यायाम शाला से निकली भव्य शोभायात्रा...
January 31, 2026 04:18 PM
भक्ति की गूंज : सांवरिया सेठ दरबार तक 4 फरवरी को भव्य पैदल यात्रा, पंजीयन आवश्यक नहीं....
January 31, 2026 02:44 PM
विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में पहल, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल धामनिया में पांच दिवसीय करियर मेले का आयोजन....
January 31, 2026 02:30 PM
तीन मुख्यमंत्रियों और एक मंत्री की घोषणा भी रह गई हवा में, पुलिसकर्मियों को नहीं मिल रहा साप्ताहिक अवकाश...
January 31, 2026 02:25 PM
गांधी-सरहदी गांधी संदेश यात्रा आज नीमच पहुंची....
January 31, 2026 02:21 PM
रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टाटा हैरियर से 140 किलो डोडा चूरा जब्त, तस्कर फरार....
January 31, 2026 02:19 PM
कांटिया बालाजी परिसर में बैंक प्रबंधक लक्ष्मी नारायण मीणा का गरिमामय सेवानिवृत्ति समारोह संपन्न....
January 31, 2026 02:08 PM
सेवानिवृत्ति पर श्री तुलसीराम छपरीबंद का युवा कांग्रेस ने किया भव्य स्वागत...
January 31, 2026 02:07 PM
सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस का सख्त रुख, हेलमेट व सीट बेल्ट पर 7 दिवसीय विशेष अभियान....
January 31, 2026 01:51 PM
उमंग कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों के आभा कार्ड बनाए गए और स्वास्थ्य एवं हिमोग्लोबिन परीक्षण किया गया....
January 31, 2026 01:32 PM
संयम नियम के पालन बिना आत्म कल्याण नहीं हो सकता है आर्यिका माताजी विज्ञाश्री, आर्यिका माताजी के ससंघ की धर्म सभा में उमड़े समाजजन...
January 31, 2026 01:28 PM