FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में बड़ा कदम - उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा, तेजी से आगे बढ़ते मध्यप्रदेश को मिलेगा विशेष लाभ....

  Updated : February 01, 2026 12:20 PM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने कहा है कि केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026-27 का बजट विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने की ओर एक बड़ा कदम है। उन्होंने मध्यप्रदेश के नागरिकों की ओर से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती सीतारमण को कोटि-कोटि बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस बजट से मध्यप्रदेश जैसे तेजी से विकसित हो रहे राज्य को भी लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश तेज गति से अपनी जीडीपी में बढ़ोतरी कर रहा है। पूंजीगत व्यय में हमारा प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा है। अब कैपेक्स बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ किया गया है। केन्द्रीय बजट में पूंजीगत व्यय के लिये राज्यों को विशेष पूंजीगत सहायता योजना में 2 लाख करोड़ रूपये का प्रावधान रखा गया है। जो विगत वर्ष से 50 हजार करोड़ रूपये अधिक है। इस योजना में मध्यप्रदेश को लगभग 15 हजार करोड़ रूपये प्राप्त होने की संभावना होगी। इससे अधोसंरचनात्मक गतिविधियों को विस्तार देने में भी मदद मिलेगी। अन्य राज्यों की तुलना में म.प्र. में एमएसएमई विकास का सबसे अच्छा इको-सिस्टम बना है। इस बजट से एमएसएमई सेक्टर को भरपूर विस्तार मिलेगा। उन्होंने कहा कि बजट में गरीब, युवा अन्नदाता और नारी शक्ति वर्ग पर विशेष फोकस है। उन्होंने कहा बजट में जिन तीन प्रमुख कर्तव्यों का उल्लेख है म.प्र. उनका पालन करते हुए आगे बढ़ रहा है।

आर्थिक वृद्धि, जन आकांक्षाओं का सम्मान और सबका साथ सबका विकास - बजट की विशेषताएं बताते हुए श्री देवडा ने कहा कि मोदी सरकार 3.0 का तीसरा बजट 'सबका साथ-सबका विकास' की भावना के अनुरूप है। बायोफार्मा हब बनाने की पहल के दूरगामी परिणाम आएंगे। विनिर्माण क्षेत्रों का रणनीतिक विकास किया जायेगा। लखपति दीदी विस्तार कार्यक्रम को आगे बढ़ाने की पहल स्वागत योग्य है। इसके तहत सेल्फ हेल्प एंटरप्रेन्योर मार्ट बनाए जाएंगे जो क्लस्टर स्तरीय फेडरेशन के अंतर्गत सामुदायिक खुदरा आउटलेट्स के रूप में भी कार्य करेंगे। इससे मध्यप्रदेश में महिला उद्यमिता को भरपूर प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेक्टर में रिसर्च एंड डेवलपमेंट पर ध्यान दिया गया है इसका लाभ मध्यप्रदेश को मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में उभरते सेमीकंडक्टर सेक्टर को बजट से सपोर्ट मिलेगा। वस्त्र उद्योग सेक्टर में रिफार्म से राज्य को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि 5 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों का विकास किया जायेगा। शहरी आर्थिक क्षेत्रों पर 5 साल में 5 हजार करोड़ खर्च किये जायेंगे। छोटे शहरों में तीर्थ स्थल विकसित होने से छोटे शहरों की अर्थव्यवस्था में सुधार होगा।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हेल्थ केयर इकोसिस्टम पर विशेष जोर दिया गया है। जिला अस्पतालों को अपग्रेड किया जायेगा। जिससे बुजुर्गों के इलाज पर विशेष ध्यान दिया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि गंभीर बीमारियों की दवाएं सस्ती होंगी जिससे आम नागरिकों को राहत मिलेगी। देश के प्रत्येक जिले में एक महिला छात्रावास का निर्माण करने की अनूठी पहल बजट में की गई है। भारत को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की पहल से मध्यप्रदेश जैसे तेजी से आगे बढ़ते राज्यों को भी लाभ होगा। मध्यप्रदेश पर्यटन की संभावना से भरपूर राज्य है इसलिए केंद्रीय बजट में पर्यटन विकास संबंधी प्रस्ताव स्वागत योग्य है। प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों पर 10 हजार गाइड रखें जायेंगे, जिससे पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएँ बढ़ेगी।

उप मुख्यमंत्री श्री देवडा ने कहा कि इनकम टैक्स में छोटे करदाताओं के लिये प्रक्रिया आसान होगी। राजकोषीय घाटे का 4.3 प्रतिशत का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि कुल 53 लाख 47 हजार करोड़ का बजट में पूंजीगत व्यय का अनुमान 12 लाख 21 हजार करोड़ रखा गया है। जी.डी.पी के लिये 393 लाख करोड़ का अनुमान रखा गया है जो विगत वर्ष की जी.डी.पी के अनुमान से 10 प्रतिशत अधिक है। इससे सभी राज्य जीडीपी में अपना योगदान बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित होंगे।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

श्रीमती केसर बाई सोनी की 36वीं पुण्यतिथि पर रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन....

February 01, 2026 02:07 PM

विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में बड़ा कदम - उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा, तेजी से आगे बढ़ते मध्यप्रदेश को मिलेगा विशेष लाभ....

February 01, 2026 12:20 PM

संत रविदास जयंती पर निकाला भव्य चल समारोह, जगह -जगह किया स्वागत....

February 01, 2026 09:43 AM

व्यापारी की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर नकदी लूटने की वारदात का पर्दाफाश, 03 आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद....

February 01, 2026 03:02 AM

एम.पी. ट्रांसको के सैलरी खाता धारकों के लिये बैंक ऑफ महाराष्‍ट्र देगा बीमा, लोन सहित अन्य सुविधायें...

February 01, 2026 02:32 AM

मनोदर्पण से संवरेंगे मन, सशक्त बनेगी नई पीढ़ी - डॉ. संजय गोयल, नए सत्र के पहले दिन मिलेंगी किताबें व साइकिले....

February 01, 2026 02:31 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

February 01, 2026 02:30 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

February 01, 2026 02:29 AM

जलैश्वर महादेव हरवार में शिवरात्रि महापर्व को लेकर बैठक संपन्न...

January 31, 2026 05:19 PM

ड्यूटी पर दर्दनाक हादसा, कैश वैन गार्ड की गोली लगने से मौत, रतनगढ़ में समय पर डॉक्टर न मिलने से युवक की गई जान...

January 31, 2026 05:16 PM

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का विदाई समारोह संपन्न, सांस्कृतिक कार्यक्रम हमें भारतीय संस्कृति व इतिहास की जानकारी देते हैं, मेहनत, कर्म, कर्तव्य पथ पर, चलने से ही सफलता प्राप्त होती है - पारस जैन भाजपा मंडल महामंत्री...

January 31, 2026 04:35 PM

उज्जैन में जुटे प्रदेशभर के पत्रकार, श्रमजीवी पत्रकार संघ की तृतीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक में दिखी संगठन की ताकत, पत्रकार समाज को सही मार्ग दिखाते हैं - श्रममंत्री प्रहलाद पटेल, संगठन को मजबूत करने का समय - शलभ भदौरिया...

January 31, 2026 04:24 PM

धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती, बजरंग व्यायाम शाला से निकली भव्य शोभायात्रा...

January 31, 2026 04:18 PM

भक्ति की गूंज : सांवरिया सेठ दरबार तक 4 फरवरी को भव्य पैदल यात्रा, पंजीयन आवश्यक नहीं....

January 31, 2026 02:44 PM

विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में पहल, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल धामनिया में पांच दिवसीय करियर मेले का आयोजन....

January 31, 2026 02:30 PM

तीन मुख्यमंत्रियों और एक मंत्री की घोषणा भी रह गई हवा में, पुलिसकर्मियों को नहीं मिल रहा साप्ताहिक अवकाश...

January 31, 2026 02:25 PM

गांधी-सरहदी गांधी संदेश यात्रा आज नीमच पहुंची....

January 31, 2026 02:21 PM

रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टाटा हैरियर से 140 किलो डोडा चूरा जब्त, तस्कर फरार....

January 31, 2026 02:19 PM

कांटिया बालाजी परिसर में बैंक प्रबंधक लक्ष्मी नारायण मीणा का गरिमामय सेवानिवृत्ति समारोह संपन्न....

January 31, 2026 02:08 PM