FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

मध्यप्रदेश पुलिस की लूट, चोरी एवं ठगी के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई, 1 करोड़ 43 लाख रूपए से अधिक की संपत्ति बरामद....

  Updated : February 25, 2026 03:22 AM

DESK NEWS

  अपराध

मध्‍यप्रदेश पुलिस द्वारा संगठित अपराध, आर्थिक ठगी, नकबजनी एवं लूट की घटनाओं में संलिप्त आरोपियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी कार्यवाही के दौरान पुलिस ने विगत 05 दिनों के दौरान विभिन्न जिलों में कार्रवाई करते हुए कुल 1 करोड़ 43 लाख रूपए से अधिक की संपत्ति बरामद की है।
प्रमुख कार्यवाहियाँ : राजगढ़ ऑपरेशन किसान रक्षक - थाना नरसिंहगढ़ पुलिस द्वारा भूमि विक्रय के नाम पर किसानों से की गई 39 लाख की धोखाधड़ी का सफल खुलासा करते हुए 02 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा संपूर्ण 39 लाख रूपए की शत-प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित की गई। यह प्रभावी कार्रवाई राजगढ़ पुलिस द्वारा संचालित विशेष अभियान “ऑपरेशन किसान रक्षक” के अंतर्गत की गई पुलिस की विशेष टीम ने बैंक ट्रांजेक्शन, दस्तावेज साक्ष्य एवं तकनीकी पहलुओं का गहन परीक्षण किया। जांच में पाया गया कि आरोपियों ने भूमि पूर्व में विक्रय होने के बावजूद फरियादी को गुमराह कर 25 लाख RTGS एवं 14 लाख नगद प्राप्त किए। त्वरित दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार कर किसान की संपूर्ण मेहनत की कमाई वापस दिलाई गई।
उज्जैन - थाना बड़नगर पुलिस ने 10 लाख 45 हजार रूपए के सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी चोरी के प्रकरण का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया। इसी प्रकार एक अन्‍य कार्यवाही में नानाखेड़ा पुलिस ने सूने मकान से सोने-चांदी के जेवरात चोरी का खुलासा किया। पुलिस ने 100 से अधिक CCTV फुटेज व साइबर विश्लेषण की मदद से 2 शातिर आरोपियों को इंदौर से गिरफ्तार कर 5 लाख रूपए की संपत्ति जब्‍त की है।
जबलपुर - अवैध रूप से ट्रक एवं कार को काटकर स्क्रैप के रूप में विक्रय करने वाले संगठित अवैध कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने लगभग 50 लाख मूल्य के ट्रक, कार, कटे हुए स्क्रैप पार्ट्स, ऑक्सीजन सिलेंडर एवं अन्य उपकरण जप्त किए।
खरगोन - जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध दो अलग-अलग कार्यवाहियाँ की गईं। एक निजी कंपनी के गोदाम से 37 नग बैटरियों की चोरी का खुलासा करते हुए 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर 6 लाख 50 हजार रूपए की बैटरियां एवं घटना में प्रयुक्त 6 लाख रूपए की कार सहित कुल 12 लाख 50 हजार रूपए की संपत्ति जब्‍त की। इसी प्रकार एक अन्‍य कार्यवाही में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिलाओं को गहने/राशि डबल करने का झांसा देने वाले 02 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से पुलिस ने लगभग 90 हजार रूपए की सोने की पांचाली बरामद की।
कटनी - थाना ढीमरखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोडीकला (सूरदास आश्रम) में हुए 3 लाख 50 हजार मूल्य के साउंड सिस्टम चोरी प्रकरण में पुलिस ने 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
अशोकनगर - थाना कचनार क्षेत्र में सूने घर से चोरी हुए सोने-चांदी के आभूषण एवं नगदी चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से सोने की चैन, मंगलसूत्र, झुमकी, चांदी की पायलें, चांदी के टुकड़े, 30 हजार नगद एवं घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें सहित लगभग 8 लाख रूपए की सपंत्ति जप्त की।
भोपाल - थाना कोलार रोड पुलिस ने एक शातिर एवं आदतन अपराधी को गिरफ्तार कर उसके कब्‍जे से 2 लाख रूपए की सामग्री जब्‍त की है। आरोपी के विरुद्ध डकैती, चोरी, नकबजनी एवं आर्म्स एक्ट सहित कुल 15 अपराध पूर्व से पंजीबद्ध हैं।
नरसिंहपुर - सूने मकान से सोने-चांदी के जेवरात चोरी करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके कब्‍जे से लगभग 12 लाख रूपए की संपत्ति जब्‍त की।
सागर - थाना मोतीनगर में पुलिस ने लूट के प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर 25 हजार रूपए का सोने का लॉकेट बरामद किया। उपरोक्त कार्रवाइयाँ यह दर्शाती हैं कि मध्यप्रदेश पुलिस अपराधों के प्रति “जीरो टॉलरेंस” की नीति पर कार्य करते हुए तकनीकी दक्षता, त्वरित प्रतिक्रिया एवं समन्वित टीमवर्क के माध्यम से आमजन की सुरक्षा एवं संपत्ति संरक्षण हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है। किसी भी प्रकार के आर्थिक लेन-देन, भूमि क्रय-विक्रय अथवा निवेश से पूर्व दस्तावेजों का सत्यापन अवश्य करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

मनासा में रात्रि में चला विशेष स्वच्छता अभियान, बाजार क्षेत्र में हुई व्यापक सफाई....

February 25, 2026 07:39 AM

मध्यप्रदेश पुलिस की लूट, चोरी एवं ठगी के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई, 1 करोड़ 43 लाख रूपए से अधिक की संपत्ति बरामद....

February 25, 2026 03:22 AM

विभिन्न नगरीय निकायों में शेष कर वसूली हेतु विशेष शिविर का आयोजन, डिजिटल भुगतान सुविधा उपलब्ध, आयुक्त ने जारी किए निर्देश

February 25, 2026 03:21 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

February 25, 2026 03:19 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

February 25, 2026 03:04 AM

जिले के सभी नागरिक जनगणना प्रगणकों को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्‍ध करवाए - श्री चंद्रा, नीमच में कलेक्‍टर की उपस्थिति में दो दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण सम्‍पन्‍न...

February 24, 2026 04:25 PM

सेन समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन 28 अप्रैल को भादवामाताजी में, पंजीयन जारी...

February 24, 2026 04:08 PM

महिला से चेन छिनने की घटना का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार....

February 24, 2026 03:45 PM

संपर्क पोर्टल पर दर्ज लंबित प्रकरणों का समय पऱ करें निस्तारण, जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित, बजट घोषणाओं एवं फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा....

February 24, 2026 02:06 PM

मध्यप्रदेश कृषि उत्पादन में देश के शीर्ष राज्यों में शामिल - मुख्यमंत्री डॉ. यादव, खाद्यान्न, दलहन और तिलहन उत्पादन में अग्रणी स्थान....

February 24, 2026 01:38 PM

जनगणना 2027 के तहत मकानो की गणना प्रारंभ, नागरीकगण गणना कार्यक्रम में कर्मचारियों को सहयोग प्रदान करें - श्रीमती बामनिया...

February 24, 2026 01:35 PM

23 पुलिस थानों के 113 प्रकरणों में जब्तशुदा अवैध अफीम डोडा चूरा, गांजा व अन्य मादक पदार्थ को पुलिस ने किया नष्ट, तस्करी में जब्त करीब 130 क्विंटल से अधिक मादक पदार्थ को पुलिस ने जलाकर किया नष्ट....

February 24, 2026 01:32 PM

बेसन के व्यंजनों की मिठास में अंजली और नमकीन में दिव्या प्रथम, बेसन के व्यंजनों पर आधारित कृति की व्यंजन प्रतियोगिता आयोजित, 50 से अधिक महिलाओं ने सहभागिता कर बनाए स्वादिष्ट व्यंजन….

February 24, 2026 01:27 PM

कलेक्‍टर द्वारा अवैध उत्‍खनन के प्रकरण में 30 हजार की शास्ति आरोपित...

February 24, 2026 12:56 PM

नीमच जिले में 84 ग्राम, क्षीरधारा ग्राम योजना में शामिल, कलेक्‍टर ने क्षीरधारा ग्रामों के विकास योजना की समीक्षा की, अंर्तविभागीय समन्‍वय समिति की बैठक सम्‍पन्‍न...

February 24, 2026 12:55 PM

जनसुनवाई शिविर में त्वरित समाधान, एसपी अंकित जायसवाल ने 25 सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का मौके पर निराकरण किया, 85 आवेदनों पर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश....

February 24, 2026 12:27 PM

शासकीय कन्या महाविद्यालय में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, छात्राओं को मिली कानून और अधिकारों की जानकारी...

February 24, 2026 12:14 PM

आप पार्टी में बढ़ा कद, नवीन अग्रवाल को सौंपी गई प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी....

February 24, 2026 12:09 PM

भजन कीर्तन के साथ फूलों से होली खेलकर मनाएंगे श्री बड़े बालाजी मंदिर में पंचम फाग महोत्सव 27 को ...

February 24, 2026 12:04 PM