FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

सरवानिया महाराज में नगर परिषद डोम बना जनसुविधाओं का सशक्त केंद्र, विकास के नए आयाम के साथ परिषद को मिला स्थायी राजस्व स्रोत, नगर की जनता में उत्साह....

  Updated : March 03, 2026 03:33 PM

बबलु माली

  सामाजिक

सरवानिया महाराज :- नगर के वार्ड क्रमांक 6, बड़ा खरा क्षेत्र में निर्मित नगर परिषद का भव्य श्री वीरेंद्र कुमार सखलेचा सामुदायिक भवन (डोम) आज सरवानिया महाराज की पहचान बनता जा रहा है। सामाजिक, धार्मिक एवं सार्वजनिक आयोजनों का यह प्रमुख केंद्र अब नगर परिषद के लिए आय का एक सशक्त और स्थायी स्रोत भी सिद्ध हो रहा है। नियमित बुकिंग के चलते परिषद को लगातार राजस्व प्राप्त हो रहा है, जिससे स्थानीय विकास कार्यों को नई गति मिलने की संभावना व्यक्त की जा रही है। विशाल एवं सुदृढ़ संरचना, चौड़ी और सुलभ सड़क संपर्क, हजारों वाहनों के लिए पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था तथा सामने विस्तृत खुले मैदान की उपलब्धता ने इस डोम को बड़े आयोजनों के लिए आदर्श स्थल बना दिया है। यहां एक साथ लगभग 10 हजार से अधिक लोगों की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किए जा सकते हैं। विवाह समारोह, धार्मिक अनुष्ठान, सामाजिक सभाएं और विभिन्न सार्वजनिक कार्यक्रम अब इसी परिसर में सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो रहे हैं। पूर्व में बड़े आयोजनों के लिए निजी स्थानों पर अधिक व्यय करना पड़ता था, लेकिन अब नगरवासियों को स्थानीय स्तर पर ही समुचित और व्यवस्थित सुविधा उपलब्ध हो रही है। डोम में टेंट, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, बैठने की समुचित व्यवस्था तथा विशाल हॉल जैसी मूलभूत सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होने से समय और धन दोनों की बचत हो रही है। स्थानीय नागरिकों का मानना है कि इस पहल से जहां एक ओर नगर की सामाजिक गतिविधियों को सुव्यवस्थित मंच मिला है, वहीं दूसरी ओर नगर परिषद की आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ हो रही है। प्राप्त राजस्व भविष्य में सड़क, नाली, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास में सहायक सिद्ध होगा। क्षेत्रवासियों ने इस विकास कार्य का श्रेय जावद विधायक ओमप्रकाश सखलेचा को दिया है। उनका कहना है कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में आधारभूत संरचनाओं के निर्माण को प्राथमिकता दी गई है। साथ ही नगर परिषद अध्यक्ष रूपेन्द्र जैन एवं वार्ड की सक्रिय पार्षद प्रेमलता देवी अनिल राठौर के प्रयासों को भी नागरिकों ने सराहा है, जिनकी सक्रियता से यह डोम जनउपयोगी होने के साथ-साथ आर्थिक दृष्टि से भी लाभकारी साबित हो रहा है। राजनीतिक दृष्टि से भी क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। उनका कहना है कि विकास, पारदर्शिता और सुव्यवस्थित प्रबंधन ही जनता का विश्वास मजबूत करते हैं। नगर परिषद डोम का बढ़ता उपयोग और उससे प्राप्त हो रहा नियमित राजस्व सरवानिया महाराज के समग्र और संतुलित विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

पीड़ित मानवता की सेवा के संकल्प के साथ जबलपुर में अंतर्राष्ट्रीय मानव मिलन संस्था' का भव्य शुभारंभ....

April 30, 2026 08:01 AM

श्री मनोहर पोरवाल रतलाम विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष नियुक्त, श्री गोविंद काकाणी और श्री प्रवीण सोनी बने उपाध्यक्ष...

April 30, 2026 04:29 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

April 30, 2026 04:24 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

April 30, 2026 03:27 AM

भीषण सड़क हादसा, पिकअप पलटने से 14 मजदूरों की मौत, 11 गंभीर रूप से घायल...

April 29, 2026 05:15 PM

गढ़ रणथभंवर की मंगल ज्योत में उमड़े श्रद्धालु भक्त..

April 29, 2026 04:20 PM

दिगंबर जैन संत का मंगल प्रवेश 1 मई को नीमच में होगा, संत भवन का लोकार्पण समारोह भी आयोजित होगा..

April 29, 2026 04:19 PM

यातायात विभाग की हेलमेट नहीं पहनने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 15 दिवसीय अभियान में दोपहिया चालकों के लाइसेंस होंगे निरस्त

April 29, 2026 04:13 PM

प्रदेश सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध - डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से 33.45 लाख पेंशन हितग्राहियों के खातों में 200 करोड़ रुपये किए ट्रांसफर....

April 29, 2026 04:03 PM

स्‍कूलों में दाखिले से कोई भी बच्‍चा शेष ना रहे, ड्रापआउट प्रतिशत शुन्‍य रहे- मुख्‍य सचिव मुख्‍य सचिव श्री जैन ने वी.सी. के माध्‍यम से जिलो को दिए आवश्‍यक निर्देश

April 29, 2026 04:01 PM

विद्यार्थियों में मानसिक स्वास्थ्य सुधार की पहल कलेक्टर की अध्यक्षता में मानसिक स्वास्थ्य निगरानी समिति की बैठक संपन्न, स्‍कूलों, कॉलेजों में योग-खेलकूद, का आयोजन एवं हेल्पलाइन प्रचार के निर्देश...

April 29, 2026 03:59 PM

खुदरा उर्वरक विक्रेता सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम प्रशिक्षण का किया गया आयोजन..

April 29, 2026 03:57 PM

सीआरपीएफ के वीर बलिदानी को उनके शहादत दिवस पर नमन एवं मूर्ति का अनावरण...

April 29, 2026 03:55 PM

नपा के नए वाहनों का लोकार्पण कार्यक्रम कल, जनता को समर्पित किए जाएंगे 8 वाहन...

April 29, 2026 03:53 PM

इनरव्हील डायमंड ने दो विद्यालयों को दी हैप्पी स्कूल की सौगात, आयोजित हुए जागरूकता सेमिनार....

April 29, 2026 12:33 PM

रतलाम पुलिस का 15 दिन में धमाकेदार एक्शन, एसपी अमित कुमार के नेतृत्व में 23 जांबाजों ने रचा रिकॉर्ड, चोरी-अपहरण से लेकर फरार अपराधियों तक सब पर कसा शिकंजा...

April 29, 2026 12:32 PM

अंतरराष्ट्रीय मंच की तैयारी, रिंकी सुखानी को संत समाज से मिला आर्थिक सहयोग....

April 29, 2026 11:18 AM

आई-20 कार में बनी स्कीम में छिपाकर करीब 10 किलोग्राम अफीम परिवहन करते 2 आरोपी गिरफ्तार, वाहन जब्त....

April 29, 2026 11:17 AM

मंदसौर जनसुनवाई में युवक का अनोखा प्रदर्शन, संविधान हाथ में, गले में काली हांडी और शरीर पर झाड़ू बांधकर पहुंचा फरियादी....

April 29, 2026 11:15 AM