8 वर्षीय नाबालिक का अपहरण कर किया शर्मनाक कृत्य, देर रात घर के बाहर छोड़कर भागा आरोपी, खोर गांव में चक्का जाम, ग्रामीणों का प्रदर्शन, आरोपी हिरासत में....
Updated : March 06, 2026 07:31 AM
DESK NEWS
अपराध
जावद :- थाना क्षेत्र की नयागांव चौकी अंतर्गत आने वाले खोर गांव में बुधवार शाम 8 वर्षीय नाबालिक बालक का अपहरण कर उसके साथ कुकर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी दीपक मेघवाल देर रात बालक को उसके घर के बाहर छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार खोर निवासी दीपक मेघवाल बुधवार शाम करीब 6:44 बजे गांव के ही 8 वर्षीय बालक को अपने साथ ले गया था। काफी देर तक बालक के घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। आसपास काफी खोजबीन के बाद भी जब बालक का कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने नयागांव चौकी पर गुमशुदगी की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बालक की तलाश शुरू कर दी। इसी बीच देर रात आरोपी बालक को उसके घर के बाहर छोड़कर फरार हो गया। बालक के मिलने के बाद परिजनों ने उसके साथ कुकर्म किए जाने की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद मामला और गंभीर हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही शुक्रवार सुबह ग्रामीणों और परिजनों में भारी आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में महिला-पुरुष खोर गांव की पंचायत के पास सड़क पर उतर आए और चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोपी का जुलूस निकाले तथा पुलिस प्रशासन से कठोर कदम उठाने की मांग की। सूचना मिलते ही जावद थाना प्रभारी विकास पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित ग्रामीणों को समझाइश देकर स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस अधिकारियों ने निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी दीपक मेघवाल को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है। बालक का चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
और खबरे
महिला दिवस के उपलक्ष्य में संगम विश्वविद्यालय में 25 उत्कृष्ट महिलाओं का सम्मान...
March 06, 2026 01:44 PM
मूंगफली बीज उत्पादन तकनीकी पर प्रशिक्षण का आयोजन...
March 06, 2026 01:41 PM
महिला दिवस के अवसर पर एच.पी.वी. टीकाकरण हेतु विशेष टीकाकरण अभियान, चिन्हित केन्द्रों पर अवकाश के दिन भी होगा टीकाकरण...
March 06, 2026 01:13 PM
डीएम ने लगाया चारे-भूसे के निर्यात पर प्रतिबंध, उद्योगो, ईट, भट्टों में जलाने पर भी रोक...
March 06, 2026 01:01 PM
87वें सीआरपीएफ दिवस के अवसर पर ग्रुप केंद्र नीमच में रक्तदान शिविर आयोजित...
March 06, 2026 12:11 PM
चीताखेड़ा सेक्टर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने दिखाया उत्साह....
March 06, 2026 11:50 AM
लोक नृत्य की रंगारंग प्रस्तुतियों से सजेगा कृति उत्सव....
March 06, 2026 11:37 AM
नीमच नपा की बजट बैठक, यह बजट शहर शहर विकास के नए आयाम स्थापित करेगा - श्रीमती चोपड़ा, राजस्व सभापति श्रीमती खंडेलवाल द्वारा प्रस्तुत 273.77 करोड़ का बजट सर्वानुमति से पारित....
March 06, 2026 11:23 AM
जिला प्रशासन नीमच द्वारा जनसहयोग से जल संवर्धन की सार्थक पहल, जिले में 982 जल संरचनाओं का गहरीकरण कर, एक लाख 38 हजार ट्रेक्टर ट्राली मिट्टी निकाल कर, किसानों ने अपने खेतों में डाली, नये खेत तैयार...
March 06, 2026 11:13 AM
नीमच में होटल पर शराब के नशे में हंगामा, स्टाफ से गाली-गलौज, थाने में की शिकायत....
March 06, 2026 10:47 AM
जनजाति विभागीय कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर दिया ज्ञापन, लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण की मांग...
March 06, 2026 10:36 AM
बोदीना गांव में दर्दनाक हादसा, खेत पर मोटर चालू करते समय, करंट की चपेट में आया युवक, मौके पर हुई मौत...
March 06, 2026 10:23 AM
गेहूं उपार्जन के लिए 38 किसान पंजीयन केंद्र स्थापित, पंजीयन का अंतिम दिन कल....
March 06, 2026 09:51 AM
जनगणना का व्दितीय चरण का प्रशिक्षण 9 मार्च को....
March 06, 2026 09:48 AM
मध्यप्रदेश नदियों का मायका, जल संचय-जनभागीदारी अभियान से जल संरक्षण में बना देश के लिए उदाहरण - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव...
March 06, 2026 09:45 AM
नीमच में कालका माता मंदिर के पास नाले से मिली युवक की लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस....
March 06, 2026 09:02 AM
खाड़ी देशों में रह रहे नीमच जिले के निवासियों की सहायता के लिए, नीमच में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित....
March 06, 2026 08:50 AM
डाक जीवन बीमा एजेंट के रूप मे कार्य करने आवेदन करें...
March 06, 2026 08:47 AM
8 वर्षीय नाबालिक का अपहरण कर किया शर्मनाक कृत्य, देर रात घर के बाहर छोड़कर भागा आरोपी, खोर गांव में चक्का जाम, ग्रामीणों का प्रदर्शन, आरोपी हिरासत में....
March 06, 2026 07:31 AM