FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

सैलाना विधानसभा से बड़ी खबर, MP राज्यसभा चुनाव में नया मोड़, BAP भी उतारेगी उम्मीदवार, डोडियार ने मोदी-राहुल समेत बड़े नेताओं से मांगा समर्थन...

  Updated : March 20, 2026 08:15 AM

जीतेन्द्र कुमावत सैलाना

  राजनीति

भोपाल/रतलाम :- मध्य प्रदेश में आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। तीन सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले भारत आदिवासी पार्टी (BAP) ने भी मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया है। सैलाना (रतलाम) से विधायक कमलेश्वर डोडियार ने न सिर्फ अपनी पार्टी का उम्मीदवार उतारने की घोषणा की, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी सहित देश के शीर्ष नेताओं को पत्र लिखकर समर्थन भी मांगा है दरअसल, राज्यसभा की जिन तीन सीटों पर चुनाव होना है, उनमें बीजेपी के केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन, डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी और कांग्रेस के दिग्विजय सिंह का कार्यकाल 19 जून 2026 को समाप्त हो रहा है विधानसभा में 163 विधायकों के साथ मजबूत स्थिति में खड़ी बीजेपी की दो सीटें लगभग तय मानी जा रही हैं, लेकिन कांग्रेस की एकमात्र सीट पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। कांग्रेस के पास फिलहाल 63 विधायक हैं, जबकि एक सीट जीतने के लिए 58 वोट जरूरी हैं। ऐसे में क्रॉस वोटिंग या अनुपस्थिति की स्थिति में कांग्रेस की सीट फिसल सकती है। हाल के अन्य राज्यों में हुए क्रॉस वोटिंग के उदाहरणों ने इस खतरे को और बढ़ा दिया है इसी बीच BAP विधायक कमलेश्वर डोडियार ने अलग रणनीति अपनाते हुए अपनी दावेदारी पेश की है। उन्होंने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस दोनों आदिवासी इलाकों में जाकर वोट मांगते हैं और उनके हितों की बात करते हैं, ऐसे में अब उन्हें आदिवासी समाज की आवाज राज्यसभा तक पहुंचाने के लिए BAP उम्मीदवार का समर्थन करना चाहिए। डोडियार ने 19 मार्च 2026 को अपने आधिकारिक लेटरहेड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी और नेता प्रतिपक्ष सहित कई बड़े नेताओं को पत्र भेजे हैं। इन पत्रों में उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत आदिवासी पार्टी देशभर में आदिवासी समाज के अधिकार, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के लिए कार्य कर रही है और राज्यसभा में प्रतिनिधित्व चाहती है 

 पत्र में उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि पार्टी का प्रभाव राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में है, और संसद में प्रतिनिधि पहुंचने से आदिवासी मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती मिलेगी। उन्होंने सभी दलों से अपने विधायकों को BAP उम्मीदवार के समर्थन के निर्देश देने की अपील की है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या बीजेपी या कांग्रेस में से कोई दल BAP के इस प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख अपनाता है, या फिर राज्यसभा की यह लड़ाई पूरी तरह राजनीतिक समीकरणों और क्रॉस वोटिंग के भरोसे तय होगी।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

सैलाना विधानसभा से बड़ी खबर, MP राज्यसभा चुनाव में नया मोड़, BAP भी उतारेगी उम्मीदवार, डोडियार ने मोदी-राहुल समेत बड़े नेताओं से मांगा समर्थन...

March 20, 2026 08:15 AM

नगर परिषद की बैठक में अपनी ही सरकार के खिलाफ गरजीं भाजपा पार्षद नीतू सोनी, अनशन की दी चेतावनी...

March 20, 2026 08:10 AM

माहेश्वरी महिला मंडल रतनगढ़ के द्वारा गणगौर पर्व के उपलक्ष्य में प्रतिदिन हो रहा हैं, विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, ईसर-पार्वती वेशभूषा,गणगौर प्रश्नावली एवं नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन...

March 20, 2026 07:22 AM

विकास के नाम पर विनाश, नीमच-सिंगोली रोड निर्माण और डीकैन PHC की बदहाली ने बढ़ाई मुसीबत....

March 20, 2026 07:21 AM

मध्यप्रदेश को समग्र शिक्षा अभियान की चौथी किश्त में 688.44 करोड़ रुपये प्राप्त, स्कूल शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को दी बधाई...

March 20, 2026 02:22 AM

कठिन समय में पुलिस परिवारों का सशक्त सहारा, बड़वानी एवं मुरैना में दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपए की सहायता....

March 20, 2026 02:18 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...

March 20, 2026 02:08 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

March 20, 2026 02:05 AM

डीएम ने एनडीपीएस एक्ट के आरोपी पीयूष उर्फ पप्पू बंजारा को 6 माह के लिए किया जिला बदर, अब तक छह से अधिक आरोपी हुए जिला बदर...

March 19, 2026 04:46 PM

अवैध खनिज उत्खनन के प्रकरण में कलेक्टर द्वारा 5.77 लाख रुपए से अधिक का अर्थ दंड आरोपित…..

March 19, 2026 04:42 PM

सगे भाई की हत्या के सनसनीखेज मामले में आरोपी को उम्रकैद, 10 हजार रुपये जुर्माना...

March 19, 2026 04:32 PM

नवरात्रि के पावन पर्व पर बस देवी माता की पावन धरा पर जुटेगा आस्था का सैलाब, हजारों भक्तगण लेंगे माता का आशीर्वाद मेले में होगी रंगारंग धार्मिक कार्यक्रमों की धूम...

March 19, 2026 03:18 PM

संगम विश्वविद्यालय, भीलवाड़ा के प्रबंधन अध्ययन संकाय में भारतीय ज्ञान प्रणाली प्रदर्शनी का आयोजन.....

March 19, 2026 03:16 PM

त्योहारों से पहले पुलिस अलर्ट, एस पी अंकित जायसवाल ने संभाली कमान, शहर में फ्लैग मार्च...

March 19, 2026 03:03 PM

ग्रुप केंद्र नीमच में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 87वां सीआरपीएफ दिवस...

March 19, 2026 02:54 PM

नीमच के राम मंदिर में भी हुआ दिव्य रामयंत्र स्थापित....

March 19, 2026 02:49 PM

एकल श्रीहरि रथ का पुजन कर किया स्वागत सत्कार....

March 19, 2026 02:40 PM

17 वर्षों की अनूठी परंपरा, ज्ञान ज्योति विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने 20 गांवों में दी नव वर्ष की शुभकामना....

March 19, 2026 02:39 PM

किसान करे ऊर्जा की खेती, बने आत्म निर्भर...

March 19, 2026 02:34 PM