FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

मध्यप्रदेश को समग्र शिक्षा अभियान की चौथी किश्त में 688.44 करोड़ रुपये प्राप्त, स्कूल शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को दी बधाई...

  Updated : March 20, 2026 02:22 AM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय के द्वारा मध्यप्रदेश को समग्र शिक्षा की चौथी और अंतिम किश्त भी जारी कर दी गई है। देश के बड़े राज्यों में मध्यप्रदेश पहला राज्य है जिसे इस केन्द्रीय योजना की चौथी किश्त जारी की गई है। इस उपलब्धि पर स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने विभागीय सहयोगियों को बधाई देते हुए कहा कि, यह उपलब्धि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में स्कूली शिक्षा के लिए प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता और निरन्तर किए जा रहे संवेदनशील प्रयासों को दर्शाती है। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में पूरी लगन और तत्परता से कार्य कर रही है। हमने प्रदेश में विद्यार्थी हित की समस्त योजनाओं का समय पर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया है। शासन का निरन्तर प्रयास रहता है कि स्कूली शिक्षा की बेहतरी के लिए कहीं भी धन की कमी नही आने दी जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में इस वर्ष हम शैक्षणिक सत्र के आरंभ से ही निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण, लैपटॉप वितरण, साईकिल वितरण, स्कूटी वितरण आदि के साथ विभिन्न छात्रवृतियों, गणवेश, शिष्यवृतियों और स्टॉयपेंड आदि विद्यार्थी हित की योजनाओं का लाभ उन तक पहुचाने में सफल रहे हैं भारत सरकार के द्वारा समग्र शिक्षा की चौथी किश्त में मध्यप्रदेश को 688.44 करोड़ रूपये जारी किए गए हैं। समग्र शिक्षा योजना देश भर में केन्द्र और राज्य सरकारों के मिश्रित बजट से संचालित की जाती है। जिसमें 60 प्रतिशत राशि की अंश निधि केन्द्र सरकार की एवं 40 प्रतिशत राज्य सरकार की होती है। समग्र शिक्षा योजना में भारत सरकार के द्वारा स्वीकृत वार्षिक बजट को त्रैमासिक रूप से प्रदान किया जाता है। राज्य सरकार के द्वारा स्वयं की 40 प्रतिशत अंश निधि जारी करने एवं पिछली किश्त की कुल राशि का न्यूनतम 75 प्रतिशत व्यय करने के बाद ही केन्द्र सरकार के द्वारा अगली किश्त प्रदान की जाती है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

नगर परिषद की बैठक में अपनी ही सरकार के खिलाफ गरजीं भाजपा पार्षद नीतू सोनी, अनशन की दी चेतावनी...

March 20, 2026 08:10 AM

माहेश्वरी महिला मंडल रतनगढ़ के द्वारा गणगौर पर्व के उपलक्ष्य में प्रतिदिन हो रहा हैं, विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, ईसर-पार्वती वेशभूषा,गणगौर प्रश्नावली एवं नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन...

March 20, 2026 07:22 AM

विकास के नाम पर विनाश, नीमच-सिंगोली रोड निर्माण और डीकैन PHC की बदहाली ने बढ़ाई मुसीबत....

March 20, 2026 07:21 AM

मध्यप्रदेश को समग्र शिक्षा अभियान की चौथी किश्त में 688.44 करोड़ रुपये प्राप्त, स्कूल शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को दी बधाई...

March 20, 2026 02:22 AM

कठिन समय में पुलिस परिवारों का सशक्त सहारा, बड़वानी एवं मुरैना में दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपए की सहायता....

March 20, 2026 02:18 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...

March 20, 2026 02:08 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

March 20, 2026 02:05 AM

डीएम ने एनडीपीएस एक्ट के आरोपी पीयूष उर्फ पप्पू बंजारा को 6 माह के लिए किया जिला बदर, अब तक छह से अधिक आरोपी हुए जिला बदर...

March 19, 2026 04:46 PM

अवैध खनिज उत्खनन के प्रकरण में कलेक्टर द्वारा 5.77 लाख रुपए से अधिक का अर्थ दंड आरोपित…..

March 19, 2026 04:42 PM

सगे भाई की हत्या के सनसनीखेज मामले में आरोपी को उम्रकैद, 10 हजार रुपये जुर्माना...

March 19, 2026 04:32 PM

नवरात्रि के पावन पर्व पर बस देवी माता की पावन धरा पर जुटेगा आस्था का सैलाब, हजारों भक्तगण लेंगे माता का आशीर्वाद मेले में होगी रंगारंग धार्मिक कार्यक्रमों की धूम...

March 19, 2026 03:18 PM

संगम विश्वविद्यालय, भीलवाड़ा के प्रबंधन अध्ययन संकाय में भारतीय ज्ञान प्रणाली प्रदर्शनी का आयोजन.....

March 19, 2026 03:16 PM

त्योहारों से पहले पुलिस अलर्ट, एस पी अंकित जायसवाल ने संभाली कमान, शहर में फ्लैग मार्च...

March 19, 2026 03:03 PM

ग्रुप केंद्र नीमच में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 87वां सीआरपीएफ दिवस...

March 19, 2026 02:54 PM

नीमच के राम मंदिर में भी हुआ दिव्य रामयंत्र स्थापित....

March 19, 2026 02:49 PM

एकल श्रीहरि रथ का पुजन कर किया स्वागत सत्कार....

March 19, 2026 02:40 PM

17 वर्षों की अनूठी परंपरा, ज्ञान ज्योति विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने 20 गांवों में दी नव वर्ष की शुभकामना....

March 19, 2026 02:39 PM

किसान करे ऊर्जा की खेती, बने आत्म निर्भर...

March 19, 2026 02:34 PM

स्कूल मैदान पर भूखंड आवंटन के विरोध में उग्र प्रदर्शन, हाथों में तख्तियां लेकर गूंजे स्कूल भूमि बचाओ के नारे...

March 19, 2026 02:23 PM