विकास के नाम पर विनाश, नीमच-सिंगोली रोड निर्माण और डीकैन PHC की बदहाली ने बढ़ाई मुसीबत....
Updated : March 20, 2026 07:21 AM
संजय जैन डीकेन
सामाजिक
डीकैन :- नीमच-सिंगोली मार्ग पर चल रहा सड़क निर्माण कार्य आमजन के लिए सुविधा के बजाय मुसीबत का सबब बन गया है। निर्माण एजेंसी और ठेकेदार की घोर लापरवाही के कारण यह मार्ग अब दुर्घटनाओं का हॉटस्पॉट' बन चुका है। धूल के गुबार और सुरक्षा मानकों की अनदेखी के चलते आए दिन दोपहिया और चार पहिया वाहन चालक गंभीर सड़क हादसों का शिकार हो रहे हैं।
ठेकेदार की मनमानी - न संकेतक, न सुरक्षा सड़क निर्माण के दौरान ठेकेदार द्वारा सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं। मोड़ों पर रेडियम संकेतक या चेतावनी बोर्ड न होने से रात के समय वाहन अनियंत्रित होकर पलट रहे हैं। धूल को दबाने के लिए पानी का छिड़काव न होना भी वाहन चालकों की दृश्यता (Visibility) को प्रभावित कर रहा है, जिससे टकराने की घटनाएं बढ़ गई हैं।
सिस्टम की मार 108 नदारद - निजी वाहनों का सहारा
विडंबना देखिए, एक तरफ सड़क पर लोग लहूलुहान हो रहे हैं, तो दूसरी तरफ 108 एम्बुलेंस समय पर उपलब्ध नहीं हो पा रही है। डीकैन क्षेत्र में खुद की एम्बुलेंस सुविधा न होने से घायलों को घंटों सड़क पर तड़पना पड़ता है। मजबूरी में परिजनों को हजारों रुपये खर्च कर महंगे निजी वाहनों से घायलों को नीमच रेफर करना पड़ रहा है। मध्यम और गरीब वर्ग के लिए यह 'दोहरी मार' साबित हो रही है। नगर परिषद डीकैन और जनप्रतिनिधि मौन क्षेत्र का सबसे बड़ा स्वास्थ्य केंद्र (PHC) होते हुए भी डीकैन में आपातकालीन सेवाओं का अभाव जनप्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि न तो निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सुरक्षा पर कोई अधिकारी ध्यान दे रहा है और न ही अस्पताल में एम्बुलेंस की मांग को लेकर कोई ठोस पहल की जा रही है। क्षेत्रीय जनता ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि सड़क निर्माण में सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कर ठेकेदार पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
डीकैन PHC पर तत्काल एम्बुलेंस की स्थाई व्यवस्था की जाए ताकि सड़क हादसों में घायल होने वालों को समय पर गोल्डन ऑवर में इलाज मिल सके।
और खबरे
हुसैन टेकरी से 6 माह के मासूम का अपहरण करने वाले राजस्थान के गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश, औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस ने बच्चे को सकुशल दस्तयाब कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया...
June 06, 2026 05:41 PM
कृति के सात दिवसीय चित्रकला प्रशिक्षण शिविर का समापन, बच्चों की कलाकृतियों की प्रदर्शनी होगी आकर्षण का केंद्र...
June 06, 2026 05:04 PM
राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9 वां स्थापना दिवस मनाया गया...
June 06, 2026 05:02 PM
वृक्षारोपण ही नहीं, संरक्षण भी है हमारी जिम्मेदारी, जबलपुर में विश्व पर्यावरण दिवस पर सामाजिक संस्थाओं ने किया पौधारोपण...
June 06, 2026 05:00 PM
कलेक्टर के निर्देश पर खातीखेड़ा में रोड रेस्टोरेशन कार्य प्रारंभ, जन समस्या निराकरण शिविर में दिए निर्देशों पर जल निगम ने की त्वरित कार्रवाई, पेयजल पाइपलाइन बिछाने से क्षतिग्रस्त आंतरिक सड़कों का हो रहा सुधार, खातीखेड़ा सहित आसपास के तीन गांवों में शुरू हुआ कार्य
June 06, 2026 04:58 PM
मोतियाबिंद चिन्हांकन शिविर 8 जून को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जीरन में...
June 06, 2026 04:57 PM
86 साल पुराने स्वामित्व को बताया शासकीय, भाजपा कार्यकर्ता ने नगर परिषद पर लगाए गंभीर आरोप, हाईकोर्ट आदेश की अवहेलना का दावा...
June 06, 2026 04:43 PM
मुफ्त सोलर या नया बोझ? 3 किलोवाट सोलर लगवाते ही उपभोक्ताओं पर 850 रुपये तक का बिल, लोगों में आक्रोश, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना पर उठे सवाल, फिक्स्ड चार्ज के नाम पर उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ रहा भार, वेंडरों और बिजली विभाग के चक्कर काट रहे लोग...
June 06, 2026 04:41 PM
फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की रजिस्ट्री कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार...
June 06, 2026 04:38 PM
सुदामा ने ग़रीबी का कष्ट स्वीकार किया लेकिन अपने स्वाभिमान को नहीं छोड़ा- अनन्या शर्मा, आरती के साथ कथा की हुई पूर्णाहुति....
June 06, 2026 04:35 PM
प्रकृति मां का रूप, इसके साथ क्रूरता बंद हो - जैन, विश्व पर्यावरण दिवस पर देवदा विद्यालय में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प...
June 06, 2026 04:33 PM
सिड्स बॉल और पौधारोपण से बचायेंगे प्रकृति को, भारत विकास परिषद भगत सिंह शाखा ने प्रकृति की सेवा के तहत सिड्स बॉल और पौधारोपण का कार्यक्रम किया....
June 06, 2026 04:31 PM
सीबीएन मध्य प्रदेश ने 67.090 किलोग्राम सघन डोडाचूरा (CPS) जब्त कर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार- पानी के टैंकों में छिपाकर की जा रही थी मादक पदार्थ की तस्करी....
June 06, 2026 04:29 PM
89.24 ग्राम अफीम, देशी पिस्टल व जिंदा कारतूस सहित तीन तस्कर गिरफ्तार...
June 06, 2026 04:27 PM
मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित 01 करोड़ रुपये की अवैध चल-अचल संपत्ति फ्रीज, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत निकुंभ थाना पुलिस की कार्रवाई.…
June 06, 2026 04:25 PM
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण, 9 जून को विशेष अभियान, जिला चिकित्सालय से आयुष्मान आरोग्य मंदिर तक आयोजित होंगे विशेष जांच शिविर, प्रत्येक गर्भवती एवं प्रसवोत्तर महिला की होगी जांच, चिन्हित होंगी उच्च जोखिम वाली महिलाएं...
June 06, 2026 10:16 AM
नगरीय निकायों की मतदाता सूची पुनरीक्षण, दावा-आपत्ति की तिथि 15 जून तक बढ़ी...
June 06, 2026 10:15 AM
विश्व पर्यावरण दिवस पर वनमंडल नीमच में वृहद पौधारोपण संपन्न, डीएफओ एस.के. अटोदे ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत रोपा कटहल का पौधा कर्मचारियों ने जामुन, सीताफल, आम, रामफल सहित फलदार पौधे लगाकर ली देखभाल की शपथ...
June 06, 2026 10:15 AM
पोषण भी, पढ़ाई भी अभियान तहत नवीन आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण संपन्न...
June 06, 2026 10:14 AM