FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

सरवानिया नगर परिषद में वर्षों से बस स्टॉप और यात्री प्रतीक्षालय की व्यवस्था नहीं, यात्रियों को झेलनी पड़ रही भारी परेशानी, जगह-जगह रुकती हैं बसें.....

  Updated : March 20, 2026 12:32 PM

बबलु माली

  सामाजिक

सरवानिया महाराज :- नगर परिषद के गठन को कई वर्ष हो चुके हैं, लेकिन शहर में आज भी बस स्टॉप जैसी मूलभूत सुविधा उपलब्ध नहीं है। नगर परिषद की लापरवाही का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है और रोजाना यात्री इस असुविधा का सामना कर रहे हैं। प्रतिदिन नीमच, कोटा, मनासा और जावद जैसे प्रमुख मार्गों पर आवागमन करने वाले यात्रियों को सड़क किनारे खड़े होकर बस का इंतजार करना पड़ता है। न तो बैठने की उचित व्यवस्था है और न ही धूप-बारिश से बचाव के लिए कोई शेड उपलब्ध है। मजबूरी में लोग दुकानों के बाहर खड़े रहने को विवश हैं। स्थिति और भी गंभीर तब हो जाती है, जब बसें कहीं भी रोककर यात्रियों को उतार देती हैं। इस अव्यवस्था के कारण यातायात प्रभावित होता है और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। नगर परिषद द्वारा बस स्टैंड क्षेत्र में प्रतीक्षालय का निर्माण जरूर किया गया है, लेकिन उसके पास ही सार्वजनिक शौचालय होने के कारण वहां अत्यधिक बदबू रहती है, जिससे यात्री वहां बैठना पसंद नहीं करते। इस कारण यह सुविधा भी प्रभावहीन साबित हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश सकलेचा विकास कार्यों के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं, लेकिन जनप्रतिनिधि व नगर परिषद की ओर से इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है। यही वजह है कि कई वर्षों बाद भी शहर को एक साधारण बस स्टॉप जैसी आवश्यक सुविधा नहीं मिल पाई है। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि शहर में जल्द से जल्द व्यवस्थित बस स्टॉप, स्वच्छ प्रतीक्षालय और बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके और नगर की व्यवस्थाएं बेहतर हो सकें।

इनका कहना - 
जहाँ पर यात्री प्रतीक्षालय बनाया गया है, वहीँ गाड़ियां रुकें। इसके लिए नगर परिषद एवं पुलिस प्रशासन को इस विषय में अवगत करवाया जाएगा। इससे जनता को सुविधा मिलेगी और नगर में एक अच्छी व्यवस्था बनेगी। - हेमंत पुरोहित, भाजपा नगर अध्यक्ष, सरवनिया महाराज।

हमारी तरफ से कई बार शांति समिति की बैठकों और अन्य बैठकों में यह बात रखी गई है कि बस स्टैंड पर बनाए गए तिरंगा चौक को बस रुकने के स्टॉप के रूप में विकसित किया जाए, जिससे दोनों तरफ से बसें रुक सकें। साथ ही, आसपास मौजूद अतिक्रमण को नगर परिषद एवं पुलिस प्रशासन द्वारा देखना चाहिए। - भूपेश कुमार देवड़ा, मंडल उपाध्यक्ष, सरवाानिया मोरवन।

नगर में कोई आधिकारिक बस स्टॉप नहीं है। जनता को बस स्टॉप की अच्छी सुविधा मिलनी चाहिए। बस स्टैंड पर भी जगह उपलब्ध है, नगर परिषद को वहाँ एक अच्छा प्रतीक्षालय और बस स्टॉप बनाना चाहिए। - अशोक राठौर, पार्षद प्रतिनिधि, वार्ड नंबर 2 सरवानिया महाराज।

लोगों को आने-जाने में सुविधा मिल सके, इसके लिए नगर परिषद द्वारा उपयुक्त स्थान तय किया जाना चाहिए। पहले सड़क निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद ही इस विषय पर निर्णय लिया जाएगा। इस संबंध में मैं नगर परिषद से बात करूंगा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस चौकी पर भी चर्चा करूंगा। - अर्जुन माली, मंडल अध्यक्ष, सरवानिया मोरवन।

आपके माध्यम से हमें जानकारी मिली है। यदि वहाँ वास्तव में ऐसी आवश्यकता है, तो अति शीघ्र नगर परिषद एवं पुलिस चौकी के माध्यम से अतिक्रमण हटाकर जनता को सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। - रूपेंद्र जैन नगर परिषद अध्यक्ष सरवानिया महाराज।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

मवेशी सामने आने की बात पर हुए विवाद में दंपति के साथ की गई सामुहिक मारपीट के बाद पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट के बाद 9 आरोपियों के खिलाफ हुआ प्रकरण दर्ज....

March 20, 2026 02:10 PM

ईद-उल-फितर, नवरात्रि एवं रामनवमी को लेकर नीमच पुलिस अलर्ट बलवा ड्रिल का किया गया अभ्यास, 156 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया भाग, 5 बलवाई घायल...

March 20, 2026 01:48 PM

डॉक्टर प्रमोद जी पाटीदार और डॉक्टर पुजा जी पाटीदार के नेतृत्व में तीन सेक्टरों ने हासिल की शानदार उपलब्धियाँ...

March 20, 2026 01:28 PM

आंवरी माता जी के प्रति दिनों दिन बढ़ती जा रही आस्था, मंदिर ट्रस्ट द्वारा करवाए जा रहे कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य....

March 20, 2026 01:23 PM

मूक पक्षियों की सेवा ही सच्ची मानवता, गौरैया बचाओ, बाल पर्यावरण योद्धा श्रेया कुमावत (ब्रांड एम्बेसडर )की प्रेरक पहल....

March 20, 2026 01:10 PM

किसान परिवार की बेटी निर्मला मेनारिया ने रचा इतिहास, RAS 2023 में हासिल की सफलता, 13 साल कृषि विभाग में सेवा के साथ की तैयारी, पहले RAS 2021 में बनी थी फूड इंस्पेक्टर....

March 20, 2026 01:07 PM

सरवानिया नगर परिषद में वर्षों से बस स्टॉप और यात्री प्रतीक्षालय की व्यवस्था नहीं, यात्रियों को झेलनी पड़ रही भारी परेशानी, जगह-जगह रुकती हैं बसें.....

March 20, 2026 12:32 PM

सोनी टीवी फ्रेम क्राइम पेट्रोल के कलाकार गुलशन पांडे 22 मार्च को भीलवाड़ा में जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव को भी शिविर में किया आमंत्रित...

March 20, 2026 09:57 AM

सैलाना विधानसभा से बड़ी खबर, MP राज्यसभा चुनाव में नया मोड़, BAP भी उतारेगी उम्मीदवार, डोडियार ने मोदी-राहुल समेत बड़े नेताओं से मांगा समर्थन...

March 20, 2026 08:15 AM

नगर परिषद की बैठक में अपनी ही सरकार के खिलाफ गरजीं भाजपा पार्षद नीतू सोनी, अनशन की दी चेतावनी...

March 20, 2026 08:10 AM

माहेश्वरी महिला मंडल रतनगढ़ के द्वारा गणगौर पर्व के उपलक्ष्य में प्रतिदिन हो रहा हैं, विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, ईसर-पार्वती वेशभूषा,गणगौर प्रश्नावली एवं नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन...

March 20, 2026 07:22 AM

विकास के नाम पर विनाश, नीमच-सिंगोली रोड निर्माण और डीकैन PHC की बदहाली ने बढ़ाई मुसीबत....

March 20, 2026 07:21 AM

मध्यप्रदेश को समग्र शिक्षा अभियान की चौथी किश्त में 688.44 करोड़ रुपये प्राप्त, स्कूल शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को दी बधाई...

March 20, 2026 02:22 AM

कठिन समय में पुलिस परिवारों का सशक्त सहारा, बड़वानी एवं मुरैना में दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपए की सहायता....

March 20, 2026 02:18 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...

March 20, 2026 02:08 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

March 20, 2026 02:05 AM

डीएम ने एनडीपीएस एक्ट के आरोपी पीयूष उर्फ पप्पू बंजारा को 6 माह के लिए किया जिला बदर, अब तक छह से अधिक आरोपी हुए जिला बदर...

March 19, 2026 04:46 PM

अवैध खनिज उत्खनन के प्रकरण में कलेक्टर द्वारा 5.77 लाख रुपए से अधिक का अर्थ दंड आरोपित…..

March 19, 2026 04:42 PM

सगे भाई की हत्या के सनसनीखेज मामले में आरोपी को उम्रकैद, 10 हजार रुपये जुर्माना...

March 19, 2026 04:32 PM