सरवानिया महाराज में अधूरी नाली बनी परेशानी, वार्ड के मुख्य चौराहे पर रोज आवागमन में दिक्कत, स्वागत गेट भी अधूरा...
Updated : March 21, 2026 04:13 AM
बबलु माली
सामाजिक
सरवानिया महाराज :- नगर के वार्ड क्रमांक 8 स्थित मुख्य चौराहे पर अधूरी पड़ी नाली निर्माण आमजन के लिए बड़ी समस्या बन गई है। लंबे समय से नाली निर्माण कार्य अधूरा होने के कारण यहां से गुजरने वाले लोगों को रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि चौराहे पर नाली खुली और अधूरी होने से बाइक चालकों को विशेष परेशानी उठानी पड़ रही है। कई बार वाहन का पहिया गड्ढे में फंस जाता है, जिससे गिरने और दुर्घटना का खतरा बना रहता है। यह मार्ग धार्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी रास्ते से होकर श्री देवनारायण मंदिर, श्री एवरा माता मंदिर एवं श्री खाकर देव मंदिर जाने का आवागमन होता है। ऐसे में श्रद्धालुओं को भी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है, खासकर सुबह-शाम के समय आवाजाही अधिक होने से स्थिति और गंभीर हो जाती है।
इसके साथ ही इसी मार्ग पर नगर परिषद द्वारा एक स्वागत गेट का निर्माण भी किया गया है, जो लगभग एक वर्ष पहले बनकर तैयार हो चुका है, लेकिन अब तक उसका लोकार्पण नहीं किया गया है। गेट पर रंग-रोगन का कार्य भी अधूरा है और संबंधित मंदिरों के नाम भी अभी तक अंकित नहीं किए गए हैं, जिससे इसकी उपयोगिता अधूरी बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार जिम्मेदारों को इस समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द नाली निर्माण पूर्ण कराने एवं गेट का लोकार्पण कर शेष कार्य पूरा करने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में सुविधाएं बेहतर हो सकें।
इनका कहना -
वार्ड नंबर 8 में जो नाली बनी हुई है, उसमें कई जगह खड्डे हैं और लोग पत्थर रखकर किसी तरह आवागमन कर रहे हैं। इस समस्या को लेकर मैंने कई बार सीएमओ को अवगत कराया है। उन्होंने बजट की कमी बताते हुए जल्द दिखवाने की बात कही है। नाली अधिक चौड़ी होने के कारण फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था के तहत इसे ढंकना भी संभव नहीं हो पा रहा है। स्वागत गेट में भी कुछ कार्य शेष है, जिसे लेकर मैंने कई बार सीएमओ एवं अध्यक्ष को अवगत कराया है, लेकिन अब तक कार्य पूर्ण नहीं हो सका है। गेट पर कलर-पुट्टी, मंदिरों के नाम लिखना तथा नीचे दो बेरिकेट (बेराप) लगाना बाकी है। 23 तारीख को नगर परिषद की बैठक प्रस्तावित है, जिसमें इस मुद्दे पर चर्चा की जाएगी। - देवीलाल धनगर, पार्षद प्रतिनिधि, वार्ड क्रमांक 08
फिलहाल यह मेरे संज्ञान में नहीं था, मैं इसे दिखवा लेता हूं। 23 तारीख को हमारी परिषद की बैठक है, उसमें इसका प्रस्ताव रखकर कार्य स्वीकृत कराया जाएगा, ताकि आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। गेट में रंगाई सहित जो भी कार्य शेष हैं, उन्हें भी शीघ्र पूर्ण कराया जाएगा। - राकेश चौहान, प्रभारी सीएमओ, सरवानिया महाराज
और खबरे
सिंगोली मे मिष्ठान भंडार से 3 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त, व्यावसायिक उपयोग पर तहसीलदार ने की कार्रवाई...
May 29, 2026 02:17 PM
तिलहनी फसलो की उन्नत उत्पादन तकनीकी पर प्रशिक्षण का आयोजन....
May 29, 2026 02:06 PM
अवैध मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त अभियुक्त की करीब 01 करोड़ 55 लाख रुपये की सम्पत्ति फ्रीज....
May 29, 2026 02:05 PM
कन्यादान से बढ़कर विश्व में कोई भी आर्दश दान नहीं - पं.प्रमोद उपाध्याय, हुडको कॉलोनी में शिव महापुराण कथा में उमड़े श्रद्धालु भक्त....
May 29, 2026 01:48 PM
17 पुलिस थानों के 48 प्रकरणों में जब्तशुदा अवैध अफीम डोडा चूरा, गांजा, स्मेक व एमडीएमए को पुलिस ने किया नष्ट, तस्करी में जब्त 66 क्विंटल से अधिक मादक पदार्थ को पुलिस ने जलाकर किया नष्ट, नष्ट किये मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय अनुमानित कीमत करीब 11 करोड़ रुपये....
May 29, 2026 01:46 PM
पोषण में नीमच का परचम: कुपोषण सुधार व FRS में प्रदेश में प्रथम, कलेक्टर ने दी बधाई जिला पोषण समिति बैठक में कलेक्टर ने की महिला एवं बाल कल्याण कार्यक्रमों की समीक्षा....
May 29, 2026 01:43 PM
साहब... मैं जिंदा हूं - हत्या के आरोप में 22 दिन जेल में रहे पिता-भाई, मृत घोषित बेटी खुद पहुंची थाने, बुरहानपुर में पुलिस की बड़ी चूक उजागर, बिना DNA टेस्ट के दर्ज कर दिया था हत्या का केस - सोशल मीडिया से पता चला एक मेरी हत्या हो गई....
May 29, 2026 01:42 PM
ईदुल-अजहा का त्यौहार ईदगाह में नमाज के साथ मनाया गया, देश की तरक्की और अमन-चैन की दुआ मांगी गई...
May 29, 2026 01:15 PM
जून माह में चलेगा एंटी मलेरिया अभियान, मच्छरों के खात्मे पर रहेगा फोकस, वर्ष 2030 तक देश को मलेरिया मुक्त बनाने का लक्ष्य....
May 29, 2026 01:12 PM
नवनियुक्त जिला पुलिस अधीक्षक राणा का यूनेस्को पदाधिकारीयों ने किया स्वागत सम्मान..
May 29, 2026 01:09 PM
संयुक्त परिवार में संस्कारित युवा वर्ग के भविष्य का निर्माण होता है - वैराग्य सागर महाराज
May 29, 2026 10:47 AM
वीर सावरकर की 143वीं जयंती पर नीमच में गूंजे राष्ट्रभक्ति के नारे, प्रबुद्धजनों ने किया याद...
May 29, 2026 07:01 AM
बकरा ईद पर जैन समाज ने मनाया करुणा दिवस, 70 श्रावक, श्राविकाओं ने किए आयंबिल….
May 29, 2026 06:30 AM
पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सरवानिया महाराज पहुंचे समरथ बागवान, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत....
May 29, 2026 05:47 AM
जीआरपी ने रेलवे स्टेशन से 02 वर्षीय बालक का अपहरण करने वाले आरोपी को 08 घंटे में किया गिरफ्तार, बालक को सकुशल परिजनों से मिलाया, सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगालकर जीआरपी ने दिखाई तत्परता....
May 29, 2026 05:06 AM
टिटहरी के 4 अंडों ने जगाई अच्छी बारिश की उम्मीद, प्रकृति ने दिया अनोखा संकेत, टिटहरी ने दिए एक साथ 4 अंडे....
May 29, 2026 05:01 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
May 29, 2026 04:58 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
May 29, 2026 04:40 AM
स्वार्थ के लिए किये गये दान का पुण्य फल नहीं मिलता है- पं.प्रमोद उपाध्याय, हुडको कॉलोनी में शिव महापुराण कथा में उमड़े श्रद्धालु भक्त...
May 28, 2026 02:31 PM