FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

सांदीपनि शासकीय विद्यालय में 150 विद्यार्थियों को निःशुल्क साइकिलें वितरित, विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ....

  Updated : April 10, 2026 03:37 PM

बबलु माली

  आयोजन

सरवानिया महाराज :- नगर परिषद डोम में सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं संकुल के अंतर्गत आने वाले समस्त शासकीय विद्यालयों के कक्षा 6वीं एवं 9वीं के पात्र विद्यार्थियों को 150 निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री ओमप्रकाश सखलेचा के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विधायक महोदय का पुष्पवर्षा एवं तिलक लगाकर भव्य स्वागत किया। इसके पश्चात माँ शारदे के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। संकुल प्राचार्य श्री रामकरण मीणा ने स्वागत भाषण देते हुए विधायक द्वारा संचालित ‘दीप प्रोजेक्ट’ जैसी योजनाओं को विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। नगर अध्यक्ष श्री रूपेंद्र जैन ने विद्यालय में लगभग 53 लाख रुपये की लागत से बन रही विज्ञान प्रयोगशाला के लिए आभार व्यक्त करते हुए सांदीपनि विद्यालय के लिए शीघ्र नवीन भवन निर्माण की मांग रखी। विधायक श्री ओमप्रकाश सखलेचा ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास में शिक्षकों के साथ-साथ अभिभावकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने अभिभावकों से समय-समय पर विद्यालय आकर बच्चों की प्रगति पर नजर रखने का आह्वान किया। साथ ही विद्यार्थियों के लिए इंग्लिश स्पोकन क्लासेस प्रारंभ कराने एवं विद्यालय के नए भवन निर्माण का आश्वासन भी दिया। इसके पश्चात लगभग 150 निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया, जिससे विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के चेहरों पर खुशी की लहर छा गई। इस अवसर पर बीईओ बी.एल. वर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री अर्जुन माली, नगर अध्यक्ष श्री रूपेंद्र जैन, जनपद अध्यक्ष श्री गोपाल चारण, जिला मंत्री शिवम पुरोहित, मंडल महामंत्री राजेंद्र सिंह, किसान मोर्चा के श्री रामनारायण राठौर, मंडल उपाध्यक्ष श्री भूपेश देवड़ा, श्री सत्यनारायण रावत, श्री हेमंत पुरोहित, भाजपा नगर अध्यक्ष श्री अनिल राठौर, पार्षदगण, संकुल प्राचार्य श्री रामकरण मीणा, विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती स्मिता नागदा, संकुल स्टाफ, अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री वीरेंद्र कुमार गुर्जर ने किया।
पत्रकारों को नहीं दी सूचना, नाराजगी बढ़ी - कार्यक्रम के संबंध में पत्रकारों को पूर्व सूचना नहीं दी गई थी। इस पर जब विधायक श्री ओमप्रकाश सखलेचा से जानकारी ली गई तो उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। वहीं संकुल प्राचार्य आर. के. मीणा ने बताया कि कार्यक्रम तत्काल तय किया गया था, पहले से विधायक महोदय के आने की जानकारी नहीं थी। उन्होंने आगे से प्रेस को समय पर सूचना देने का आश्वासन दिया। स्थानीय पत्रकारों में इसको लेकर नाराजगी देखने को मिली। उनका कहना है कि पिछले तीन-चार कार्यक्रमों से लगातार सूचना नहीं दी जा रही है, जिससे मीडिया प्रतिनिधियों में असंतोष बढ़ रहा है। पत्रकारों ने मांग की है कि भविष्य में ऐसे आयोजनों की समय पर जानकारी दी जाए, ताकि जनहित से जुड़ी गतिविधियों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा सके।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

सिंगोली मे मिष्ठान भंडार से 3 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त, व्यावसायिक उपयोग पर तहसीलदार ने की कार्रवाई...

May 29, 2026 02:17 PM

तिलहनी फसलो की उन्नत उत्पादन तकनीकी पर प्रशिक्षण का आयोजन....

May 29, 2026 02:06 PM

अवैध मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त अभियुक्त की करीब 01 करोड़ 55 लाख रुपये की सम्पत्ति फ्रीज....

May 29, 2026 02:05 PM

कन्यादान से बढ़कर विश्व में कोई भी आर्दश दान नहीं - पं.प्रमोद उपाध्याय, हुडको कॉलोनी में शिव महापुराण कथा में उमड़े श्रद्धालु भक्त....

May 29, 2026 01:48 PM

17 पुलिस थानों के 48 प्रकरणों में जब्तशुदा अवैध अफीम डोडा चूरा, गांजा, स्मेक व एमडीएमए को पुलिस ने किया नष्ट, तस्करी में जब्त 66 क्विंटल से अधिक मादक पदार्थ को पुलिस ने जलाकर किया नष्ट, नष्ट किये मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय अनुमानित कीमत करीब 11 करोड़ रुपये....

May 29, 2026 01:46 PM

पोषण में नीमच का परचम: कुपोषण सुधार व FRS में प्रदेश में प्रथम, कलेक्टर ने दी बधाई जिला पोषण समिति बैठक में कलेक्टर ने की महिला एवं बाल कल्याण कार्यक्रमों की समीक्षा....

May 29, 2026 01:43 PM

साहब... मैं जिंदा हूं - हत्या के आरोप में 22 दिन जेल में रहे पिता-भाई, मृत घोषित बेटी खुद पहुंची थाने, बुरहानपुर में पुलिस की बड़ी चूक उजागर, बिना DNA टेस्ट के दर्ज कर दिया था हत्या का केस - सोशल मीडिया से पता चला एक मेरी हत्या हो गई....

May 29, 2026 01:42 PM

ईदुल-अजहा का त्यौहार ईदगाह में नमाज के साथ मनाया गया, देश की तरक्की और अमन-चैन की दुआ मांगी गई...

May 29, 2026 01:15 PM

जून माह में चलेगा एंटी मलेरिया अभियान, मच्छरों के खात्मे पर रहेगा फोकस, वर्ष 2030 तक देश को मलेरिया मुक्त बनाने का लक्ष्य....

May 29, 2026 01:12 PM

नवनियुक्त जिला पुलिस अधीक्षक राणा का यूनेस्को पदाधिकारीयों ने किया स्वागत सम्मान..

May 29, 2026 01:09 PM

संयुक्त परिवार में संस्कारित युवा वर्ग के भविष्य का निर्माण होता है - वैराग्य सागर महाराज

May 29, 2026 10:47 AM

वीर सावरकर की 143वीं जयंती पर नीमच में गूंजे राष्ट्रभक्ति के नारे, प्रबुद्धजनों ने किया याद...

May 29, 2026 07:01 AM

बकरा ईद पर जैन समाज ने मनाया करुणा दिवस, 70 श्रावक, श्राविकाओं ने किए आयंबिल….

May 29, 2026 06:30 AM

पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सरवानिया महाराज पहुंचे समरथ बागवान, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत....

May 29, 2026 05:47 AM

जीआरपी ने रेलवे स्टेशन से 02 वर्षीय बालक का अपहरण करने वाले आरोपी को 08 घंटे में किया गिरफ्तार, बालक को सकुशल परिजनों से मिलाया, सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगालकर जीआरपी ने दिखाई तत्परता....

May 29, 2026 05:06 AM

टिटहरी के 4 अंडों ने जगाई अच्छी बारिश की उम्मीद, प्रकृति ने दिया अनोखा संकेत, टिटहरी ने दिए एक साथ 4 अंडे....

May 29, 2026 05:01 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

May 29, 2026 04:58 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

May 29, 2026 04:40 AM

स्वार्थ के लिए किये गये दान का पुण्य फल नहीं मिलता है- पं.प्रमोद उपाध्याय, हुडको कॉलोनी में शिव महापुराण कथा में उमड़े श्रद्धालु भक्त...

May 28, 2026 02:31 PM