FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

ग्राम जयसिंहपुरा में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया, अतिक्रमण स्थल पर सामुदायिक भवन निर्माण हेतु भूमि ग्राम पंचायत को सुपुर्द की...

  Updated : April 22, 2026 12:09 PM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

नीमच :- एस डी एम नीमच श्री संजीव साहू ने सोशल मीडिया में प्रसारित ग्राम जयसिंहपुरा, तहसील नीमच नगर में अतिक्रमण हटाने के दौरान आगजनी की घटना के संबंध में वस्तुस्थिति स्पष्ट की गई है। एसडीएम नीमच श्री संजीव साहू ने बताया कि न्यायालय नायब तहसीलदार तहसील नीमच नगर के प्रकरण क्रमांक 0002/अ-68/2024-25, आदेश दिनांक 22.11.2024 द्वारा ग्राम जयसिंहपुरा के सर्वे नंबर 384/1/1 रकबा 1.997 हे. मद बर्डी शासकीय भूमि में अतिक्रमित रकबा 0.061 हे. पर अतिक्रमणकर्ता गोपाल जाटव पिता प्रमुलाल जाटव के विरुद्ध बे-दखली आदेश पारित किया गया था। तत् समय स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाने पर प्रशासनिक टीम द्वारा उक्त आदेश के पालन में अतिक्रमण हटाया गया था। उक्त आदेश के विरुद्ध अनुविभागीय अधिकारी राजस्व उपखण्ड नीमच के न्यायालय में अपील प्रस्तुत की गई, जिसके अपीलीय प्रकरण क्रमांक 0164/अपील/2024-25 पर पंजीबद्ध होकर नायब तहसीलदार नीमच नगर के आदेश को स्थिर रखा गया। न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के अपीलीय प्रकरण के विरुद्ध न्यायालय अपर कलेक्टर जिला नीमच के न्यायालय में निगरानी प्रस्तुत की गई, जो प्रकरण क्रमांक 003/निगरानी/2025-26 पर पंजीबद्ध होकर न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी नीमच व नायब तहसीलदार नीमच नगर के आदेश को यथावत रखा गया। अतिक्रमणकर्ता द्वारा एक बार अतिक्रमण हटाए जाने के उपरांत पुनः अतिक्रमण करने से सिविल जेल की कार्यवाही की गई, किंतु अतिक्रमण नहीं हटाया गया। चूंकि अतिक्रमित स्थल पर पंचायत के सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है तथा विगत एक वर्ष से अधिक समय से अतिक्रमणकर्ता गोपाल जाटव एवं उनके परिवार द्वारा बार-बार अतिक्रमण किए जाने से निर्माण में विलंब हो रहा था। अतः 22. अप्रैल2026 को तहसीलदार नीमच नगर, नायब तहसीलदार नीमच नगर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नीमच, थाना प्रभारी बघाना, पंचायत एवं राजस्वकर्मी की टीम को अतिक्रमण हटाने हेतु भेजा गया। टीम की उपस्थिति में मौके से शांतिपूर्ण तरीके से अतिक्रमणकर्ता का सामान हटाकर भूमि अतिक्रमण मुक्त करवाई गई। यह भी पाया गया कि अतिक्रमण की गई भूमि से लगकर गोपाल जाटव का पी.एम. आवास निर्मित है तथा परिवार निवासरत है, जिसे नहीं हटाया गया है। मौके पर प्रशासनिक टीम द्वारा अतिक्रमण स्थल पर निर्मित झोपड़ी के सभी सामान को बाहर निकालकर सुरक्षित रखा गया तथा झोपड़ी खाली करवाई गई। झोपड़ी खाली करवाने के पश्चात अचानक गोपाल जाटव की बेटी ममता द्वारा पीछे से खाली झोपड़ी में आग लगा दी गई। चूंकि झोपड़ी पॉलीथिन से निर्मित थी, जिसके कारण पूरी झोपड़ी में तत्काल आग पकड़ ली, किंतु प्रशासकीय अमले द्वारा तत्परतापूर्वक आग बुझा दी गई। मौके पर किसी प्रकार के सामान नुकसानी अथवा अन्य कोई नुकसानी की घटना कारित नहीं हुई व उक्त भूमि को सामुदायिक भवन निर्माण हेतु ग्राम पंचायत को सुपुर्दगी में दे दी गई। एसडीएम नीमच श्री संजीव साहू ने बताया कि मीडिया के माध्यम से यह तथ्य संज्ञान में आया है कि श्री नानुराम जाटव की मृत्यु को अतिक्रमण हटाने की घटना से जोड़ा जा रहा है। किंतु मौके पर अतिक्रमण हटाने के दौरान श्री नानुराम जाटव उपस्थित नहीं थे, प्राप्त जानकारी अनुसार उनकी मृत्यु ग्राम झांझरवाड़ा में स्वास्थ्य खराब होने से हुई, जिसका अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही से कोई संबंध नहीं है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित, सड़क सुरक्षा उपायों की समीक्षा, विभागों को दिए आवश्यक निर्देश....

April 22, 2026 01:18 PM

नपा सीएमओ श्रीमती बामनिया ने वार्ड क्रमांक 26 व 34 में किया सफाई व्यवस्था का निरीक्षण, कर्मचारियों को यूनिफॉर्म में रहने की हिदायत दी, नगर पालिका के पास वाले नाले की सफाई के दिए निर्देश...

April 22, 2026 01:15 PM

खुले में पशु छोड़ने पर नपा ने सात पशुपालकों पर किया 7 हजार रु.का जुर्माना...

April 22, 2026 01:14 PM

पुलिस कल्याण की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है- आईजी श्रीवास्तव, पुलिस लाइन में वातानुकूलित लाइब्रेरी एवं सामुदायिक भवन का लोकार्पण...

April 22, 2026 01:08 PM

जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्‍णव ने किया नशामुक्ति केंद्र का औचक निरीक्षण...

April 22, 2026 12:59 PM

श्री मद देवी भागवत महापुराण के 5 वे दिन हुआ रक्तदान, 50 यूनिट से ज्यादा हुआ रक्तदान, कथा वाचक गुरुदेव ने भी किया रक्तदान, हुआ शिव - पार्वती विवाह....

April 22, 2026 12:35 PM

नीमच मंडी में आज के भाव, 36,585 बोरी की आवक, कई जिंसों में तेजी का असर…

April 22, 2026 12:21 PM

ग्राम जयसिंहपुरा में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया, अतिक्रमण स्थल पर सामुदायिक भवन निर्माण हेतु भूमि ग्राम पंचायत को सुपुर्द की...

April 22, 2026 12:09 PM

52 किलो 500 ग्राम डोडाचूरा जब्त, सरवानिया महाराज पुलिस की कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार, सप्लायर भी नामजद...

April 22, 2026 11:45 AM

बगैर ई-टोकन के उर्वरक विक्रय करने पर दो विक्रेताओं के पंजीयन निल‍ंबित...

April 22, 2026 11:40 AM

नीमच में प्‍लेसमेंट ड्राईव सम्‍पन्‍न, 22 युवाओं को मिले आफर लेटर....

April 22, 2026 11:40 AM

ग्राम देवरिया में पेयजल कुएं की साफ-सफाई करवाई पेयजल स्रोतों की सफाई..

April 22, 2026 11:39 AM

पोषण पखवाड़ा के तहत जिले में पाँच स्थानों पर निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर एवं मातृ-शिशु पोषण जागरूकता कार्यक्रम सम्‍पन्‍न कुल 238 हितग्राहियों ने स्वास्थ्य लाभ लिया...

April 22, 2026 11:38 AM

नीमच में डाक विभाग द्वारा आधार सेवाओं के लिए विशेष अभियान 25 अप्रैल को, आमजन को मिलेगी राहत....

April 22, 2026 10:21 AM

नवीन सड़कों के प्रांक्‍कलन में सड़क सुरक्षा मानकों को शामिल करें - श्री वैष्‍णव वाहनों पर ब्‍लेक फिल्‍म पाए जाने पर सख्‍त कार्यवाही की जाए-जिला पंचायत सीईओ जिला स्‍तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्‍पन्‍न.....

April 22, 2026 09:52 AM

दोपहर के समय अनावश्‍यक घर से बाहर नही निकले डॉ.प्रसाद, लू व तापघात से बचाव के लिये एडवायजरी जारी.....

April 22, 2026 09:50 AM

वयवंदना योजना में वृद्धजनों के आयुष्मान कार्ड बनाने विशेष शिविरों का आयोजन, 27 अप्रेल से 2 मई तक सघन आयुष्मान अभियान....

April 22, 2026 09:48 AM

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक 24 अप्रैल को आयोजित होगी, स्वास्थ्य सेवाओं की होगी विस्तृत समीक्षा....

April 22, 2026 09:47 AM

पार्थ कॉलोनी में 83वां सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ सम्पन्न, भजन-सत्संग से गूंजा नगर...

April 22, 2026 09:29 AM