जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित, सड़क सुरक्षा उपायों की समीक्षा, विभागों को दिए आवश्यक निर्देश....
Updated : April 22, 2026 01:18 PM
बंशीलाल धाकड़ राजपुरा
प्रशासनिक
चित्तौड़गढ़ :- जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक बुधवार को जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में जिला कलक्ट्रेट के समिति कक्ष में आयोजित हुई। बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। बैठक के प्रारंभ में पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों की अनुपालना की समीक्षा की गई। इसके पश्चात ई-डीएआर (e-DAR) विश्लेषण, अधिक दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की पहचान एवं ब्लैक स्पॉट सुधार कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला कलक्टर ने लंबित ई-डीएआर निरीक्षण प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
शहर क्षेत्र में भारी वाहनों के आवागमन को नियंत्रित करने के संबंध में चर्चा करते हुए जिला कलक्टर ने प्रातः 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक लागू नो-एंट्री व्यवस्था की प्रभावी पालना सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही सड़क सुरक्षा से संबंधित अब तक की गई प्रवर्तन कार्रवाई की भी समीक्षा की गई। जिला कलक्टर ने पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा नियमों की पालना सुनिश्चित करने हेतु की जा रही कार्रवाई की जानकारी ली। उन्होंने नशे की हालत में वाहन चलाने वालों, बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों के विरुद्ध की गई कार्रवाई तथा थानावार सड़क दुर्घटना रिपोर्ट की समीक्षा की। पुलिस विभाग को विशेष अभियान चलाकर यातायात नियमों की सख्ती से पालना सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों की रोड बाउंड्री में किए गए अवैध निर्माणों को चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिला कलक्टर ने एनएचएआई, पीडब्ल्यूडी एवं संबंधित विभागों को हाईवे का सेफ्टी ऑडिट कराने, अवैध कट बंद करने तथा दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट्स पर आवश्यक सुधार कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने हाईवे किनारे स्थित ढाबों पर अनियंत्रित पार्किंग को रोकने, दुर्घटना संभावित स्थलों पर हाईमास्ट लाइट एवं साइनएज लगाने तथा विद्यालयों के आसपास सड़क सुरक्षा उपायों को सुदृढ़ करने के निर्देश भी दिए। इसके अतिरिक्त रोडसाइड प्लांटेशन को बढ़ावा देने तथा स्कूल वाहनों की नियमित फिटनेस जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में हिट एंड रन प्रकरणों की समीक्षा करते हुए पीड़ितों को नियमानुसार राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में घायल एवं मृतकों के परिजनों को क्लेम दिलाने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को त्वरित आपातकालीन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई। जिला परिवहन अधिकारी को वाहन चालकों की नियमित नेत्र जांच (आई टेस्ट) सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय पर उपचार उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए संचालित प्रधानमंत्री राहत योजनाओं एवं अन्य सहायता योजनाओं के तहत पात्र व्यक्तियों को नियमानुसार सहायता एवं क्लेम राशि उपलब्ध कराई जाती है। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि सड़क दुर्घटना होने पर घायल व्यक्तियों की सहायता करें एवं तत्काल 112 पर सूचना दें, ताकि “गोल्डन ऑवर” में उपचार उपलब्ध कराकर जनहानि को कम किया जा सके। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) प्रभा गौतम, जिला परिवहन अधिकारी, अधीक्षण अभियंता (सार्वजनिक निर्माण विभाग), मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
और खबरे
पवित्र भाव और सच्चे समर्पण के बिना आत्म कल्याण का मार्ग नहीं मिलता है- जिनमणिप्रभ सुरीश्वरजी, प्रतिष्ठा महोत्सव में दिखाया उत्साह समाजजनों ने....
April 22, 2026 02:36 PM
धर्मप्रिय श्रीमती रामकुंवर बाई पाटीदार का निधन, पंचतत्व में विलीन...
April 22, 2026 01:55 PM
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित, सड़क सुरक्षा उपायों की समीक्षा, विभागों को दिए आवश्यक निर्देश....
April 22, 2026 01:18 PM
नपा सीएमओ श्रीमती बामनिया ने वार्ड क्रमांक 26 व 34 में किया सफाई व्यवस्था का निरीक्षण, कर्मचारियों को यूनिफॉर्म में रहने की हिदायत दी, नगर पालिका के पास वाले नाले की सफाई के दिए निर्देश...
April 22, 2026 01:15 PM
खुले में पशु छोड़ने पर नपा ने सात पशुपालकों पर किया 7 हजार रु.का जुर्माना...
April 22, 2026 01:14 PM
पुलिस कल्याण की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है- आईजी श्रीवास्तव, पुलिस लाइन में वातानुकूलित लाइब्रेरी एवं सामुदायिक भवन का लोकार्पण...
April 22, 2026 01:08 PM
जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव ने किया नशामुक्ति केंद्र का औचक निरीक्षण...
April 22, 2026 12:59 PM
श्री मद देवी भागवत महापुराण के 5 वे दिन हुआ रक्तदान, 50 यूनिट से ज्यादा हुआ रक्तदान, कथा वाचक गुरुदेव ने भी किया रक्तदान, हुआ शिव - पार्वती विवाह....
April 22, 2026 12:35 PM
नीमच मंडी में आज के भाव, 36,585 बोरी की आवक, कई जिंसों में तेजी का असर…
April 22, 2026 12:21 PM
ग्राम जयसिंहपुरा में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया, अतिक्रमण स्थल पर सामुदायिक भवन निर्माण हेतु भूमि ग्राम पंचायत को सुपुर्द की...
April 22, 2026 12:09 PM
52 किलो 500 ग्राम डोडाचूरा जब्त, सरवानिया महाराज पुलिस की कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार, सप्लायर भी नामजद...
April 22, 2026 11:45 AM
बगैर ई-टोकन के उर्वरक विक्रय करने पर दो विक्रेताओं के पंजीयन निलंबित...
April 22, 2026 11:40 AM
नीमच में प्लेसमेंट ड्राईव सम्पन्न, 22 युवाओं को मिले आफर लेटर....
April 22, 2026 11:40 AM
ग्राम देवरिया में पेयजल कुएं की साफ-सफाई करवाई पेयजल स्रोतों की सफाई..
April 22, 2026 11:39 AM
पोषण पखवाड़ा के तहत जिले में पाँच स्थानों पर निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर एवं मातृ-शिशु पोषण जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न कुल 238 हितग्राहियों ने स्वास्थ्य लाभ लिया...
April 22, 2026 11:38 AM
नीमच में डाक विभाग द्वारा आधार सेवाओं के लिए विशेष अभियान 25 अप्रैल को, आमजन को मिलेगी राहत....
April 22, 2026 10:21 AM
नवीन सड़कों के प्रांक्कलन में सड़क सुरक्षा मानकों को शामिल करें - श्री वैष्णव वाहनों पर ब्लेक फिल्म पाए जाने पर सख्त कार्यवाही की जाए-जिला पंचायत सीईओ जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न.....
April 22, 2026 09:52 AM
दोपहर के समय अनावश्यक घर से बाहर नही निकले डॉ.प्रसाद, लू व तापघात से बचाव के लिये एडवायजरी जारी.....
April 22, 2026 09:50 AM
वयवंदना योजना में वृद्धजनों के आयुष्मान कार्ड बनाने विशेष शिविरों का आयोजन, 27 अप्रेल से 2 मई तक सघन आयुष्मान अभियान....
April 22, 2026 09:48 AM