पवित्र भाव और सच्चे समर्पण के बिना आत्म कल्याण का मार्ग नहीं मिलता है- जिनमणिप्रभ सुरीश्वरजी, प्रतिष्ठा महोत्सव में दिखाया उत्साह समाजजनों ने....
Updated : April 22, 2026 02:36 PM
अर्जुन जयसवाल नीमच
धार्मिक
नीमच :- आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में यह पवित्र नाटिका का आयोजन कर रहे हैं नाटक में जो होता है वह दिखाई नहीं देता है प्रभु का नाटक यदि सच्चे भाव से जिया जाए तो संसार के झूठ का नाटक समाप्त हो सकता है। जिस प्रकार अन्य फिल्में 3 घंटे तक लगातार एकाग्रता के साथ देखते हैं ठीक उसी प्रकार भगवान आदिनाथ के जन्म पर आधारित कल्याणक के नाटक को भी पूरे समर्पण भाव से देखना और सुनना चाहिए। कभी वह पुण्य फल प्रदान करता है और हमारे जीवन का कल्याण हो सकता है। इंद्र महाराज स्वयं भी सम्यक तत्व को जीवन में आत्मसात किए हुए हैं। इंद्र कभी क्रोध नहीं करते हैं। सिंहासन कंपायमान एक शिक्षा देने का संदेश है । सुखी जीवन में रहते हुए भी परमात्मा का जन्म होता है तो खुशियां चारों ओर फैलती है और उसका पुण्य सभी को मिलता है। पवित्र भाव और सच्चे समर्पण के बिना आत्म कल्याण का मार्ग नहीं मिलता है।यह बात खरतरगच्छ गच्छाधिपति जिनमणिप्रभ सुरीश्वरजी ने कही।वे श्री आदिनाथ जिनालय एवं जिन कुशल सूरी खरतरगछ ट्रस्ट नीमच के तत्वाधान में नवनिर्मित आदिनाथ जिनालय मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में ग्वालटोली पुलिया के समीप नवनिर्मित आदिनाथ जिनालय मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के निमित धर्म सभागार कक्ष में उपस्थित समाज जनों को संबोधित करते हुए बोल रहे थे ।उन्होंने कहा कि जिस प्रकार दशहरे पर रामलीला होती है, ठीक उसी प्रकार अनजन शलाका प्रतिष्ठा के अवसर पर भगवान आदिनाथ की लीला होती है यह नकली नहीं है सच्चाई की छाया प्रति है। भूमि के कागज भी फोटोकॉपी प्रमाणित होती है तो मान्यता मिलती है ।इस प्रकार भगवान आदिनाथ की जीवन चरित्र पर आधारित नाटिका भी प्रमाणित हैं यह भी भगवान आदिनाथ के जीवन चरित्र पर आधारित प्रसंग है। मंदिर बनने से पहले प्रतिमा पाषाण की होती है। हम मूर्ति की पूजा नहीं भगवान की पूजा करने वाले हैं। अनजन शलाका नहीं होने तक वह मूर्ति है प्राण प्रतिष्ठा के बाद वह भगवान बन जाता है।इस अवसर पर धार्मिक चढ़ावे की विभिन्न बोलियों लगाई गई जिसमें समाज जनों ने अपार उत्साह के साथ सहभागिता निभाई। इस अवसर पर भायंदर मुंबई नाडोल के जैन संगीतकार भजन गायक अभिषेक एल परमार ने म्हारे नाथ नी बधाई गांवों नी..., ओ गुरु सा थारो चलो बनो रे हर पल थारे साथ रहूं मैं बड़ी दूर से आयो दादा दर्शन ,मरु देवी के लाल की दुआ है ज्ञान की गंगा प्रभुजी की अमरवानी सदियों से भी है पुरानी यह कथा है जिन राज की आदि भजनों की प्रस्तुति दी तो श्रद्धालु झुम उठे। इस अवसर पर आचार्य श्री से मंगलीक श्रवण कर सभी श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद ग्रहण किया । कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु वंदना से हुआ। प्रतिष्ठा महोत्सव मे गणिवर्य मयंक प्रभ सागर, मुनि विरक्त प्रभ सागर , साध्वी विद्युत प्रभा , साध्वी मृदु पुर्णा , प्रंगाजना मसा अपूर्वरुचि मसा अनन्य रुचि , अनंत गुना , वर्षीतप के तपस्वी विरल प्रभा , कृतार्थ प्रभा साध्वी गुणरंजना , आदि का सानिध्य भी मिला।इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक अनिल नागौरी, सचिव मनीष कोठारी, आदिनाथ जिनालय के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश जैन मनोहर सिंह लोढ़ा, संतोष चोपड़ा, रिखब गोपावत, राजमल छाजेड़, चंद्र प्रकाश छाजेड़,शरद जैन जिनकुशशल, विनय मारू, राजेश मानव,राकेश पगारिया, नरेंद्र लोढ़ा,अंकित जैन, राहुल पगारिया जैन ,रिदम कोटिफोड़ा, सहित बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित थे।दादावाड़ी ट्रस्ट के तत्वाधान एवं गच्छाधिपति के सानिध्य में विधि विधान विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान पूजन में उमड़े श्रद्धालु भक्त, कार्यक्रम की पावन श्रृंखला में22 अप्रैल बुधवार को सुबह ध्वजा दंड कलशादि अभिषेक प्रियमवदा दासी द्वारा बधाई ,नाम स्थापना, परमात्मा पाठशाला गमन, परमात्मा का विवाह, मामेरा राज्याभिषेक नव लोकान्तिक देवों का आगमन, प्रार्थना ,श्री नाकोड़ा भैरव देव महा पूजन ,शांतिनाथ पंचकल्याणक पूजन , स्वामी वात्सल्य एवं भक्ति संध्या का आयोजन भी आयोजित किया गया, इसमें समाज जनों ने एक से बढ़कर एक अपार उत्साह के साथ सहभागिता निभाई।
महोत्सव में आज - इसके साथ ही आज 23 अप्रैल गुरुवार को दीक्षा कल्याणक का वरघोडा, महावीर जिनालय विकास नगर में ध्वजा का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। , इसके साथ ही कार्यक्रम की पावन श्रृंखला में24 अप्रैल शुक्रवार को परमात्मा की प्रतिष्ठा, 25 अप्रैल शनिवार को द्वार उद्घाटन के साथ विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे।
और खबरे
पवित्र भाव और सच्चे समर्पण के बिना आत्म कल्याण का मार्ग नहीं मिलता है- जिनमणिप्रभ सुरीश्वरजी, प्रतिष्ठा महोत्सव में दिखाया उत्साह समाजजनों ने....
April 22, 2026 02:36 PM
धर्मप्रिय श्रीमती रामकुंवर बाई पाटीदार का निधन, पंचतत्व में विलीन...
April 22, 2026 01:55 PM
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित, सड़क सुरक्षा उपायों की समीक्षा, विभागों को दिए आवश्यक निर्देश....
April 22, 2026 01:18 PM
नपा सीएमओ श्रीमती बामनिया ने वार्ड क्रमांक 26 व 34 में किया सफाई व्यवस्था का निरीक्षण, कर्मचारियों को यूनिफॉर्म में रहने की हिदायत दी, नगर पालिका के पास वाले नाले की सफाई के दिए निर्देश...
April 22, 2026 01:15 PM
खुले में पशु छोड़ने पर नपा ने सात पशुपालकों पर किया 7 हजार रु.का जुर्माना...
April 22, 2026 01:14 PM
पुलिस कल्याण की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है- आईजी श्रीवास्तव, पुलिस लाइन में वातानुकूलित लाइब्रेरी एवं सामुदायिक भवन का लोकार्पण...
April 22, 2026 01:08 PM
जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव ने किया नशामुक्ति केंद्र का औचक निरीक्षण...
April 22, 2026 12:59 PM
श्री मद देवी भागवत महापुराण के 5 वे दिन हुआ रक्तदान, 50 यूनिट से ज्यादा हुआ रक्तदान, कथा वाचक गुरुदेव ने भी किया रक्तदान, हुआ शिव - पार्वती विवाह....
April 22, 2026 12:35 PM
नीमच मंडी में आज के भाव, 36,585 बोरी की आवक, कई जिंसों में तेजी का असर…
April 22, 2026 12:21 PM
ग्राम जयसिंहपुरा में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया, अतिक्रमण स्थल पर सामुदायिक भवन निर्माण हेतु भूमि ग्राम पंचायत को सुपुर्द की...
April 22, 2026 12:09 PM
52 किलो 500 ग्राम डोडाचूरा जब्त, सरवानिया महाराज पुलिस की कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार, सप्लायर भी नामजद...
April 22, 2026 11:45 AM
बगैर ई-टोकन के उर्वरक विक्रय करने पर दो विक्रेताओं के पंजीयन निलंबित...
April 22, 2026 11:40 AM
नीमच में प्लेसमेंट ड्राईव सम्पन्न, 22 युवाओं को मिले आफर लेटर....
April 22, 2026 11:40 AM
ग्राम देवरिया में पेयजल कुएं की साफ-सफाई करवाई पेयजल स्रोतों की सफाई..
April 22, 2026 11:39 AM
पोषण पखवाड़ा के तहत जिले में पाँच स्थानों पर निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर एवं मातृ-शिशु पोषण जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न कुल 238 हितग्राहियों ने स्वास्थ्य लाभ लिया...
April 22, 2026 11:38 AM
नीमच में डाक विभाग द्वारा आधार सेवाओं के लिए विशेष अभियान 25 अप्रैल को, आमजन को मिलेगी राहत....
April 22, 2026 10:21 AM
नवीन सड़कों के प्रांक्कलन में सड़क सुरक्षा मानकों को शामिल करें - श्री वैष्णव वाहनों पर ब्लेक फिल्म पाए जाने पर सख्त कार्यवाही की जाए-जिला पंचायत सीईओ जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न.....
April 22, 2026 09:52 AM
दोपहर के समय अनावश्यक घर से बाहर नही निकले डॉ.प्रसाद, लू व तापघात से बचाव के लिये एडवायजरी जारी.....
April 22, 2026 09:50 AM
वयवंदना योजना में वृद्धजनों के आयुष्मान कार्ड बनाने विशेष शिविरों का आयोजन, 27 अप्रेल से 2 मई तक सघन आयुष्मान अभियान....
April 22, 2026 09:48 AM