रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एम.डी. ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, ₹5.50 लाख कीमत की अवैध मादक पदार्थ एम.डी. ड्रग्स जप्त...
Updated : May 13, 2026 07:41 AM
जीतेन्द्र कुमावत सैलाना
अपराध
रतलाम :- जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं मादक पदार्थ कारोबारियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) द्वारा जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को लगातार सख्त निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार लाल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावरा श्री संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में थाना रिंगनोद पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एम.डी. ड्रग्स जप्त करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है। दिनांक 12.05.2026 को चौकी ढोढर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर महू-नीमच फोरलेन हाईवे स्थित कलालिया फंटा क्षेत्र में आने वाला है। सूचना पर थाना प्रभारी रिंगनोद निरीक्षक आनंद सिंह आजाद के नेतृत्व में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रघुवीर जोशी एवं पुलिस टीम द्वारा तत्काल घेराबंदी कर कार्रवाई की गई। एनडीपीएस एक्ट के समस्त प्रावधानों का पालन करते हुए आरोपी युनुस पिता सैय्यद हबीब उम्र 46 वर्ष निवासी वकील कॉलोनी रतलाम को पकड़कर उसकी तलाशी, पहचान एवं तौल कार्यवाही की गई। कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से 55 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एम.डी. ड्रग्स बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹5,50,000/- है। आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। आरोपी से मादक पदार्थ के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क एवं अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ जारी है।
गिरफ्तार आरोपी - 1. युनुस पिता सैय्यद हबीब, उम्र 46 वर्ष, निवासी वकील कॉलोनी, रतलाम
जप्त मश्रुका - 55 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एम.डी. ड्रग्स। अनुमानित कीमत – ₹5,50,000/- (पांच लाख पचास हजार रुपये)
सराहनीय भूमिका - उक्त कार्रवाई में निरीक्षक आनंद सिंह आजाद, उपनिरीक्षक रघुवीर जोशी, प्रधान आरक्षक सुधीरसिंह राठौर, आरक्षक राधेश्याम चौहान, कृष्णपाल सिंह, रविंद्रसिंह चौहान, नरेन्द्रसिंह जगावत एवं शोभाराम शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।
और खबरे
जिले में सुमन हेल्प डेस्क अब 24×7 होगा संचालित, सुरक्षित मातृत्व सेवाओं को मिलेगा और अधिक बल..
May 13, 2026 10:40 AM
जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की महत्वपूर्ण बैठक 18 मई को, पेयजल एवं स्वच्छता योजनाओं की होगी विस्तृत समीक्षा..9
May 13, 2026 10:39 AM
पिपली चौक में जल भराव की समस्या का निराकरण करने, विधायक व नपाध्यक्ष ने किया नीमच सिटी में नाली निर्माण का भूमि पूजन, नपा उपाध्यक्ष व अन्य अतिथि भी रहे उपस्थित...
May 13, 2026 09:25 AM
रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एम.डी. ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, ₹5.50 लाख कीमत की अवैध मादक पदार्थ एम.डी. ड्रग्स जप्त...
May 13, 2026 07:41 AM
चामटीखेड़ा द्वारकाधीश मंदिर में चोरी की वारदात का खुलासा, एक अभियुक्ता गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त अल्टो कार जब्त...
May 13, 2026 03:27 AM
कूनो में 4 चीता शावकों की मृत्यु, माँ सुरक्षित और स्वस्थ प्रारंभिक जांच में जंगली जानवर के हमले की आशंका...
May 13, 2026 03:25 AM
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी की अपील पर अपने कारकेड में घटाई वाहनों की संख्या, राष्ट्र हित में पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने पर मध्यप्रदेश में होगा अमल, निर्देश जारी...
May 13, 2026 03:24 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
May 13, 2026 03:21 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
May 13, 2026 03:10 AM
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई, शिकायत निवारण एवं सीएम हेल्पलाइन शिविर आयोजित, एएसपी नवल सिंह सिसोदिया ने 10 सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का किया संतुष्टिपूर्वक निराकरण, 25 से अधिक आवेदकों की समस्याएं सुन संबंधित थाना प्रभारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश....
May 12, 2026 04:00 PM
यातायात नियमों की दी जानकारी, स्कूली बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित….
May 12, 2026 03:52 PM
कोरोना काल में रोल मॉडल रहा भीलवाड़ा, जिक्र से सिर फख्र से ऊंचा हो जाता है - विधायक खंडेलवाल, नर्सेज दिवस पर 151 प्रतिभाएं सम्मानित, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पोस्टर का विमोचन, रक्तदान शिविर में नर्सिंग स्टाफ ने दिखाया उत्साह, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण...
May 12, 2026 03:41 PM
मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला, राज्यमंत्री अब 25 हजार तक दे सकेंगे सहायता...
May 12, 2026 03:37 PM
प्रतापपुरा में भक्ति की बयार, राम-हनुमान मिलन प्रसंग देख भावविभोर हुए श्रद्धालु.…
May 12, 2026 03:35 PM
मां की गोद है सत्संग, बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की स्मृति में 13 मई को समर्पण दिवस चित्तौड़गढ़ में मनाया जाएगा...
May 12, 2026 03:32 PM
श्री तिरुपति फैमिली रेस्टोरेंट का खाद्य पंजीयन निलंबित, क्रय विक्रय निर्माण बंद करा कर शट डाउन करवाया, शहर में खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई, आकस्मिक निरीक्षण एवं जांच हेतु लिए 11 नमूने...
May 12, 2026 03:30 PM
शासकीय वेयर हाउसों में गेहूं लाने वाले वाहनों की आरटीओ ने की सघन जांच, बिना फिटनेस-परमिट के 4 ट्रकों पर कार्रवाई, कलेक्टर के निर्देश पर 25-30 वाहनों की जांच में ₹25,000 का शमन शुल्क वसूला...
May 12, 2026 03:27 PM
वार्ड क्रमांक 6 में नाली निर्माण का भूमिपूजन कार्यक्रम कल, 17.39 लाख की लागत से होगा दो नाली का निर्माण...
May 12, 2026 03:24 PM
सरकार पहले अपने खर्चे घटाए, फिर जनता को दे नसीहत - व्यापारियों ने कांग्रेस के जन-संवाद में भरी हुंकार, सोना मत ख़रीदो की अपील को बताया कारोबार और कारीगरों पर सीधा हमला, कांग्रेस ने किया व्यापारियों का समर्थन....
May 12, 2026 03:20 PM