पिपली चौक में जल भराव की समस्या का निराकरण करने, विधायक व नपाध्यक्ष ने किया नीमच सिटी में नाली निर्माण का भूमि पूजन, नपा उपाध्यक्ष व अन्य अतिथि भी रहे उपस्थित...
Updated : May 13, 2026 09:25 AM
DESK NEWS
प्रशासनिक
नीमच :- सिटी के पीपली चौक में बारिश के दिनों में होने वाली जल भराव की समस्या के निदान हेतु बुधवार 13 मई को विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार व नपा अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा में 17.39 लाख की लागत से बनने वाली दो अलग अलग नाली के निर्माण का भूमि पूजन अन्य अतिथिगणो की उपस्थिति में किया। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना करण सिंह परमाल, मंडल अध्यक्ष एवं वार्ड क्रमांक 6 के पार्षद, नपा सभापति श्री दारासिंह यादव, पार्षद श्री राकेश किलोरिया, श्री केदार राठौर, श्री रामचंद्र धनगर, श्री रूपेंद्र लोक्स, श्री योगेश कवीश्वर, एल्डरमैन श्री मनीष बेंस, श्रीमती आकांक्षा तलरेजा आदि भी मंचासीन थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार ने नीमच सिटी सहित संपूर्ण शहर व विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों एवं आगामी विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि पिछले 60 सालों में जीतना विकास नहीं हुआ उतना भाजपा के शासन में हो रहा है। श्री परिहार ने कहा कि नीमच शहर में बहन स्वाति चोपड़ा के नेतृत्व में चंहु और विकास कार्य हो रहे हैं एवं स्वच्छता के मामले में भी परिषद अच्छा कार्य कर रही है। इस अवसर पर नपाध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा ने कहा कि विधायक जी के नेतृत्व में नगर पालिका शहर में चोड़ी सड़कों का निर्माण, बगीचों का सौंदर्यकरण, नालियों का निर्माण सहित अनेक विकास कार्यों के माध्यम से शहर का विकास करने में लगी है, पिपली चौक में जल भराव की समस्या का निराकरण करने के लिएआज नाली निर्माण का भूमि पूजन किया जा रहा है जिससे जल भराव की समस्या का निदान होगा और स्वच्छ वातावरण निर्मित होगा, श्रीमती चोपड़ा ने कहा कि स्वच्छता के क्षेत्र में हमने पिछली बार पूरे देश में 15 वा स्थान प्राप्त किया था और इस बार भी हम और बेहतर स्थान प्राप्त करने का प्रयास कर रहे हैं जिसमें जनता को बस इतना सहयोग करना है कि वह अपने घर और संस्थान का कचरा नाली या सड़क पर नहीं फेके और अगर कोई फेकता है तो उसे रोको टोको अभियान के तहत नाली व सड़क पर कचरा फेंकने से रोके और शहर को स्वच्छ बनाने में सहयोग प्रदान करें। स्वागत भाषण देते हुए मंडल अध्यक्ष दारा सिंह यादव ने अपने वार्ड सहित नीमच सिटी में हुए विकास कार्यों की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष विश्वदेव शर्मा (बबलू ) ने किया एवं आभार पार्षद श्री राकेश किलोरिया ने व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री मनीष चौरसिया, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री विजय बाफना, श्री वीरेंद्र जायसवाल, पूर्व पार्षद श्री महिपाल सिंह चौहान,श्री रमेश फौजी, श्री पन्नालाल सुराह श्रीमती हेमलता परिहार, श्री रमेश राठौड़, श्री जीशान कुरैशी, श्री अजेश जाट,श्री राजेश बैरागी श्री सतीश ग्वाला, श्री राधेश्याम रावत, श्री भगवती प्रसाद कौशल,श्री महेश चौधरी, श्री नितेश टांकवाल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के महिला पुरुष उपस्थित थे।
और खबरे
सांसद दामोदर अग्रवाल ने राज्यपाल से की शिष्टाचार मुलाकात...
May 13, 2026 10:55 AM
रतलाम पुलिस का जनसंवाद अभियान, पुलिस अधीक्षक ने अलकापुरी क्षेत्र में आमजन से संवाद कर सुनी समस्याएं, शिकायत पर तत्काल एफआईआर के दिए निर्देश....
May 13, 2026 10:53 AM
देवरान में आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर संपन्न, 71 मरीजों ने लिया स्वास्थ्य लाभ...
May 13, 2026 10:41 AM
जिले में सुमन हेल्प डेस्क अब 24×7 होगा संचालित, सुरक्षित मातृत्व सेवाओं को मिलेगा और अधिक बल..
May 13, 2026 10:40 AM
जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की महत्वपूर्ण बैठक 18 मई को, पेयजल एवं स्वच्छता योजनाओं की होगी विस्तृत समीक्षा..9
May 13, 2026 10:39 AM
पिपली चौक में जल भराव की समस्या का निराकरण करने, विधायक व नपाध्यक्ष ने किया नीमच सिटी में नाली निर्माण का भूमि पूजन, नपा उपाध्यक्ष व अन्य अतिथि भी रहे उपस्थित...
May 13, 2026 09:25 AM
रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एम.डी. ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, ₹5.50 लाख कीमत की अवैध मादक पदार्थ एम.डी. ड्रग्स जप्त...
May 13, 2026 07:41 AM
चामटीखेड़ा द्वारकाधीश मंदिर में चोरी की वारदात का खुलासा, एक अभियुक्ता गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त अल्टो कार जब्त...
May 13, 2026 03:27 AM
कूनो में 4 चीता शावकों की मृत्यु, माँ सुरक्षित और स्वस्थ प्रारंभिक जांच में जंगली जानवर के हमले की आशंका...
May 13, 2026 03:25 AM
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी की अपील पर अपने कारकेड में घटाई वाहनों की संख्या, राष्ट्र हित में पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने पर मध्यप्रदेश में होगा अमल, निर्देश जारी...
May 13, 2026 03:24 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
May 13, 2026 03:21 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
May 13, 2026 03:10 AM
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई, शिकायत निवारण एवं सीएम हेल्पलाइन शिविर आयोजित, एएसपी नवल सिंह सिसोदिया ने 10 सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का किया संतुष्टिपूर्वक निराकरण, 25 से अधिक आवेदकों की समस्याएं सुन संबंधित थाना प्रभारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश....
May 12, 2026 04:00 PM
यातायात नियमों की दी जानकारी, स्कूली बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित….
May 12, 2026 03:52 PM
कोरोना काल में रोल मॉडल रहा भीलवाड़ा, जिक्र से सिर फख्र से ऊंचा हो जाता है - विधायक खंडेलवाल, नर्सेज दिवस पर 151 प्रतिभाएं सम्मानित, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पोस्टर का विमोचन, रक्तदान शिविर में नर्सिंग स्टाफ ने दिखाया उत्साह, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण...
May 12, 2026 03:41 PM
मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला, राज्यमंत्री अब 25 हजार तक दे सकेंगे सहायता...
May 12, 2026 03:37 PM
प्रतापपुरा में भक्ति की बयार, राम-हनुमान मिलन प्रसंग देख भावविभोर हुए श्रद्धालु.…
May 12, 2026 03:35 PM
मां की गोद है सत्संग, बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की स्मृति में 13 मई को समर्पण दिवस चित्तौड़गढ़ में मनाया जाएगा...
May 12, 2026 03:32 PM
श्री तिरुपति फैमिली रेस्टोरेंट का खाद्य पंजीयन निलंबित, क्रय विक्रय निर्माण बंद करा कर शट डाउन करवाया, शहर में खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई, आकस्मिक निरीक्षण एवं जांच हेतु लिए 11 नमूने...
May 12, 2026 03:30 PM