रतलाम पुलिस का जनसंवाद अभियान, पुलिस अधीक्षक ने अलकापुरी क्षेत्र में आमजन से संवाद कर सुनी समस्याएं, शिकायत पर तत्काल एफआईआर के दिए निर्देश....
Updated : May 13, 2026 10:53 AM
जीतेन्द्र कुमावत सैलाना
प्रशासनिक
रतलाम :- पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार द्वारा आमजन की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलेभर में “जनसंवाद अभियान” संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 12 मई 2026 को थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम अंतर्गत अलकापुरी अंबे माता चौक परिसर में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार द्वारा क्षेत्र के नागरिकों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनी गईं।
जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों द्वारा तेज गति से वाहन चलाने, असामाजिक तत्वों की गतिविधियों, यातायात व्यवस्था, रात्रिकालीन गश्त एवं क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित विभिन्न समस्याओं से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रत्येक समस्या को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम के दौरान एक आवेदक द्वारा स्वयं को धमकाए जाने संबंधी शिकायत प्रस्तुत की गई, जिस पर पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित आवेदक को पुलिस वाहन से थाना औद्योगिक क्षेत्र भेजकर प्रकरण में एफआईआर दर्ज करवाने के निर्देश दिए गए। अन्य प्राप्त शिकायतों के संबंध में भी मौके पर उपस्थित अधिकारियों के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई एवं निराकरण सुनिश्चित किया गया। जनसंवाद के उपरांत पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार द्वारा क्षेत्र का भ्रमण कर कॉलोनी की समस्याओं एवं व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष अवलोकन किया गया तथा क्षेत्र में कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक श्री अजय सारवान, उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री आनंद सोनी, रक्षित निरीक्षक श्री मोहन भर्रावत, थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र निरीक्षक सत्येंद्र रघुवंशी, थाना स्टाफ, संबंधित बीट प्रभारी एवं अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पार्षद श्रीमती पुरोहित, श्री मयूर पुरोहित सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी भी मौजूद रहे। रतलाम पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे अपनी समस्याएं एवं शिकायतें निःसंकोच पुलिस के समक्ष रखें, ताकि उनका समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जा सके।
और खबरे
सांसद दामोदर अग्रवाल ने राज्यपाल से की शिष्टाचार मुलाकात...
May 13, 2026 10:55 AM
रतलाम पुलिस का जनसंवाद अभियान, पुलिस अधीक्षक ने अलकापुरी क्षेत्र में आमजन से संवाद कर सुनी समस्याएं, शिकायत पर तत्काल एफआईआर के दिए निर्देश....
May 13, 2026 10:53 AM
देवरान में आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर संपन्न, 71 मरीजों ने लिया स्वास्थ्य लाभ...
May 13, 2026 10:41 AM
जिले में सुमन हेल्प डेस्क अब 24×7 होगा संचालित, सुरक्षित मातृत्व सेवाओं को मिलेगा और अधिक बल..
May 13, 2026 10:40 AM
जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की महत्वपूर्ण बैठक 18 मई को, पेयजल एवं स्वच्छता योजनाओं की होगी विस्तृत समीक्षा..9
May 13, 2026 10:39 AM
पिपली चौक में जल भराव की समस्या का निराकरण करने, विधायक व नपाध्यक्ष ने किया नीमच सिटी में नाली निर्माण का भूमि पूजन, नपा उपाध्यक्ष व अन्य अतिथि भी रहे उपस्थित...
May 13, 2026 09:25 AM
रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एम.डी. ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, ₹5.50 लाख कीमत की अवैध मादक पदार्थ एम.डी. ड्रग्स जप्त...
May 13, 2026 07:41 AM
चामटीखेड़ा द्वारकाधीश मंदिर में चोरी की वारदात का खुलासा, एक अभियुक्ता गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त अल्टो कार जब्त...
May 13, 2026 03:27 AM
कूनो में 4 चीता शावकों की मृत्यु, माँ सुरक्षित और स्वस्थ प्रारंभिक जांच में जंगली जानवर के हमले की आशंका...
May 13, 2026 03:25 AM
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी की अपील पर अपने कारकेड में घटाई वाहनों की संख्या, राष्ट्र हित में पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने पर मध्यप्रदेश में होगा अमल, निर्देश जारी...
May 13, 2026 03:24 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
May 13, 2026 03:21 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
May 13, 2026 03:10 AM
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई, शिकायत निवारण एवं सीएम हेल्पलाइन शिविर आयोजित, एएसपी नवल सिंह सिसोदिया ने 10 सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का किया संतुष्टिपूर्वक निराकरण, 25 से अधिक आवेदकों की समस्याएं सुन संबंधित थाना प्रभारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश....
May 12, 2026 04:00 PM
यातायात नियमों की दी जानकारी, स्कूली बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित….
May 12, 2026 03:52 PM
कोरोना काल में रोल मॉडल रहा भीलवाड़ा, जिक्र से सिर फख्र से ऊंचा हो जाता है - विधायक खंडेलवाल, नर्सेज दिवस पर 151 प्रतिभाएं सम्मानित, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पोस्टर का विमोचन, रक्तदान शिविर में नर्सिंग स्टाफ ने दिखाया उत्साह, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण...
May 12, 2026 03:41 PM
मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला, राज्यमंत्री अब 25 हजार तक दे सकेंगे सहायता...
May 12, 2026 03:37 PM
प्रतापपुरा में भक्ति की बयार, राम-हनुमान मिलन प्रसंग देख भावविभोर हुए श्रद्धालु.…
May 12, 2026 03:35 PM
मां की गोद है सत्संग, बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की स्मृति में 13 मई को समर्पण दिवस चित्तौड़गढ़ में मनाया जाएगा...
May 12, 2026 03:32 PM
श्री तिरुपति फैमिली रेस्टोरेंट का खाद्य पंजीयन निलंबित, क्रय विक्रय निर्माण बंद करा कर शट डाउन करवाया, शहर में खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई, आकस्मिक निरीक्षण एवं जांच हेतु लिए 11 नमूने...
May 12, 2026 03:30 PM