FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

संभागायुक्त श्री आशीष सिंह की अध्यक्षता में उज्जैन संभाग की कलेक्टर कॉन्फ्रेंस आयोजित, राजस्व प्रकरणों को समय सीमा में निपटाए, अविवादित नामांतरण, बंटवारे, सीमांकन, के लंबित प्रकरण एक माह में खत्म करे लोक सेवा गारंटी के प्रकरण समय सीमा से बाहर होने पर पेनाल्टी लगाए, संभाग आयुक्त श्री आशीष सिंह ने बैठक में दिए निर्देश...

  Updated : May 13, 2026 12:04 PM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

नीमच :- संभाग आयुक्त श्री आशीष सिंह ने कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में संभाग के सभी कलेक्टर को निर्देश दिए, कि राजस्व के प्रकरणों को समय सीमा में पूर्ण करने के लिए अधीनस्थ कार्यालयों का लगातार निरीक्षण करे और लोक सेवा गारंटी के आवेदनों पर समय सीमा में काम नहीं होने पर संबंधित अधिकारी पर पेनाल्टी लगाए। सीमांकन, बंटवारा, नामांतरण बीके अविवादित प्रकरणों की पेंडेंसी एक माह में खत्म करे। नामांतरण, सीमांकन के प्रकरणों में निचले अमले की कार्रवाई पर भी निगाह रखे। बिना कारण सीमांकन प्रकरण रद्द नहीं हो। नीमच कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने बताया कि नीमच जिले में सीमांकनों के प्रकरण लंबित नहीं हैं। बैठक में उज्जैन,देवास, रतलाम,शाजापुर,आगर मालवा,मंदसौर,नीमच, के कलेक्टर ने गेहूं खरीदी, वरदान उपलब्धता, गेहूं का परिवहन की जानकारी भी दी ।
स्वास्थ विभाग की समीक्षा के दौरान गर्भवती महिलाओं का एएनसी पंजीयन की स्थिति की जानकारी ली और कहा, कि जिलों में गर्भवती महिलाओं का अनिवार्य पंजीयन हो और सभी आवश्यक जानकारी, आयरन गोली,टीकाकरण और लगातार उनके स्वास्थ की जानकारी भी आघतन रहे। संभागायुक्त श्री आशीष सिंह ने कहा कि गर्भवती महिलाओं की पूरी तरह ट्रेकिंग हो और समय समय उनको जानकारी भी दी जाए,जिससे उनको पोषण आहार भी मिलता रहे, सभी प्रसव अस्पताल में हो इससे बच्चों के स्वास्थ पर भी निगाह रखी जा सकेगी और उनकी बेहतर देखभाल भी होगी। कमिश्नर श्री सिंह ने हाई रिस्क वाले चिह्नित ग्रामों में टीबी की जांच पुनः एक बार करवाने कें लिए शिविर लगाने को कहा है। संभाग आयुक्त श्री आशीष सिंह ने सभी जिलों में बच्चों में कुपोषण की कमी लाने के लिए आंगनवाड़ी में पंजीयन अनिवार्य रूप से करवाने और उनको पोषण आहार देने के लिए जन सहयोग से मदद करने का भी पायलट प्रोजेक्ट चलाया जा सकता है। संभाग में नवजात बच्चों को सही तरीके से फीडिंग सिखाने विशेष प्रशिक्षण अभियान चलेगा
संभाग आयुक्त श्री आशीष सिंह ने महिला बाल विकास की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए की बच्चों को मां के दूध और ऊपरी दूध की फीडिंग के लिए बेहतर तरीके सीखने हेतु आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मास्टर ट्रेनर बनाया जाएगा। यह मास्टर ट्रेनर अपने जिलों में अन्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को फीडिंग के संबंध में प्रशिक्षण देंगी ,मास्टर ट्रेनर बनाने के लिए उज्जैन जिले में उज्जैन, शाजापुर ,देवास और आगर मालवा जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को विशेष प्रशिक्षण देकर मास्टर ट्रेनर के रूप में नियुक्त किया जाएगा।
नीमच की आंगनवाडी कार्यकर्ताओं को मास्‍टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण- इसी प्रकार रतलाम में भी इसी प्रकार का प्रशिक्षण आयोजित होगा, जिसमें रतलाम ,मंदसौर और नीमच की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मास्टर ट्रेनर बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह मास्टर ट्रेनर अपने जिलों की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नवजात बच्चों को फीडिंग के संबंध में विशेष प्रशिक्षण देंगी।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

बच्चों का सर्वांगीण विकास ही विकसित मध्यप्रदेश @2047 की आधारशिला - मंत्री सुश्री भूरिया, परिणामोन्मुखी चाइल्ड बजटिंग कार्यशाला में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और विभागीय समन्वय पर दिया जोर....

May 13, 2026 12:26 PM

नीमच जिले की 1,55,737 लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित हुई 36वीं किश्त, ₹22.80 करोड़ की राशि जारी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नरसिंहपुर से किया राशि अंतरण, जिले में ग्राम/वार्ड स्तर पर देखा गया कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट....

May 13, 2026 12:18 PM

ग्‍वाल तालाब की मिट्टी की नीलामी 15 मई को, बोली प्रक्रिया होगी आयोजित...

May 13, 2026 12:06 PM

संभागायुक्त श्री आशीष सिंह की अध्यक्षता में उज्जैन संभाग की कलेक्टर कॉन्फ्रेंस आयोजित, राजस्व प्रकरणों को समय सीमा में निपटाए, अविवादित नामांतरण, बंटवारे, सीमांकन, के लंबित प्रकरण एक माह में खत्म करे लोक सेवा गारंटी के प्रकरण समय सीमा से बाहर होने पर पेनाल्टी लगाए, संभाग आयुक्त श्री आशीष सिंह ने बैठक में दिए निर्देश...

May 13, 2026 12:04 PM

सफाई कामगारों के युवाओं को स्‍वरोजगार से जोडने के विशेष प्रयास करें - श्री करोसिया, सफाई कामगारों के स्‍वत्‍वों का समय सीमा में भुगतान किया जाए श्री करोसिया ने नीमच में जिला अधिकारियों की बैठक में की समीक्षा...

May 13, 2026 12:03 PM

शारीरिक शिक्षक संघ ने शिक्षामंत्री को सौंपा 10 सूत्रीय ज्ञापन, नवगठित जिलों में उप जिला शिक्षा अधिकारी के पद स्वीकृत करने सहित विभिन्न मांगें उठाई...

May 13, 2026 11:00 AM

सांसद दामोदर अग्रवाल ने राज्यपाल से की शिष्टाचार मुलाकात...

May 13, 2026 10:55 AM

रतलाम पुलिस का जनसंवाद अभियान, पुलिस अधीक्षक ने अलकापुरी क्षेत्र में आमजन से संवाद कर सुनी समस्याएं, शिकायत पर तत्काल एफआईआर के दिए निर्देश....

May 13, 2026 10:53 AM

देवरान में आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर संपन्न, 71 मरीजों ने लिया स्वास्थ्य लाभ...

May 13, 2026 10:41 AM

जिले में सुमन हेल्प डेस्क अब 24×7 होगा संचालित, सुरक्षित मातृत्व सेवाओं को मिलेगा और अधिक बल..

May 13, 2026 10:40 AM

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की महत्वपूर्ण बैठक 18 मई को, पेयजल एवं स्वच्छता योजनाओं की होगी विस्तृत समीक्षा..9

May 13, 2026 10:39 AM

पिपली चौक में जल भराव की समस्या का निराकरण करने, विधायक व नपाध्यक्ष ने किया नीमच सिटी में नाली निर्माण का भूमि पूजन, नपा उपाध्यक्ष व अन्य अतिथि भी रहे उपस्थित...

May 13, 2026 09:25 AM

रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एम.डी. ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, ₹5.50 लाख कीमत की अवैध मादक पदार्थ एम.डी. ड्रग्स जप्त...

May 13, 2026 07:41 AM

चामटीखेड़ा द्वारकाधीश मंदिर में चोरी की वारदात का खुलासा, एक अभियुक्ता गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त अल्टो कार जब्त...

May 13, 2026 03:27 AM

कूनो में 4 चीता शावकों की मृत्यु, माँ सुरक्षित और स्वस्थ प्रारंभिक जांच में जंगली जानवर के हमले की आशंका...

May 13, 2026 03:25 AM

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी की अपील पर अपने कारकेड में घटाई वाहनों की संख्या, राष्ट्र हित में पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने पर मध्यप्रदेश में होगा अमल, निर्देश जारी...

May 13, 2026 03:24 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

May 13, 2026 03:21 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

May 13, 2026 03:10 AM

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई, शिकायत निवारण एवं सीएम हेल्पलाइन शिविर आयोजित, एएसपी नवल सिंह सिसोदिया ने 10 सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का किया संतुष्टिपूर्वक निराकरण, 25 से अधिक आवेदकों की समस्याएं सुन संबंधित थाना प्रभारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश....

May 12, 2026 04:00 PM