FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

बच्चों का सर्वांगीण विकास ही विकसित मध्यप्रदेश @2047 की आधारशिला - मंत्री सुश्री भूरिया, परिणामोन्मुखी चाइल्ड बजटिंग कार्यशाला में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और विभागीय समन्वय पर दिया जोर....

  Updated : May 13, 2026 12:53 PM

DESK NEWS

  प्रशासनिक


नीमच :- महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा है कि मध्यप्रदेश के बच्चों का सर्वांगीण विकास ही राज्य के सतत और समावेशी विकास की आधारशिला बनेगी। मंत्री सुश्री भूरिया बुधवार को होटल कोर्टयार्ड मैरियट में महिला एवं बाल विकास विभाग तथा यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 'चाइल्ड बजटिंग इन मध्यप्रदेश' विषयक प्रशिक्षण कार्यशाला को संबोधित कर रही थीं।
बजट 2026-27: बच्चों के लिए रिकॉर्ड आवंटन
मंत्री सुश्री भूरिया ने बताया कि वर्ष 2026-27 के राज्य बजट में बच्चों के सर्वांगीण विकास के प्रति सरकार की अटूट प्रतिबद्धता दिखती है। उन्होंने मुख्य वित्तीय प्रावधानों को साझा करते हुए कहा कि बजट में इस वर्ष 26 प्रतिशत की ऐतिहासिक वृद्धि की गई है। स्वास्थ्य और पोषण के क्षेत्र में 23 हजार 747 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है, जिसमें 'पोषण 2.0' जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं। राज्य के कुल व्यय का 13.7 प्रतिशत हिस्सा शिक्षा पर व्यय के लिये आवंटित किया गया है।
19 विभागों के बीच समन्वय की आवश्यकता मंत्री सुश्री भूरिया ने स्पष्ट किया कि बच्चों का विकास केवल संबंधित बाल विकास विभाग की जिम्मेदारी नहीं है। उन्होंने कहा चाइल्ड बजट स्टेटमेंट में अब 19 विभागों को शामिल किया गया है। स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, जनजातीय कार्य और सामाजिक न्याय जैसे सभी विभागों को एक निर्धारित लक्ष्य अनुसार मिलकर काम करना होगा। विभागों के बीच जब बेहतर समन्वय होगा, तभी बजट का वास्तविक लाभ धरातल पर दिखेगा।
जिलों की विशिष्ट आवश्यकताओं पर ध्यान
मंत्री सुश्री भूरिया ने प्रदेश के 55 जिलों की विविधता का उल्लेख करते हुए कहा कि हर जिले में बच्चों की आवश्यकताएं अलग हो सकती हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे स्थानीय आवश्यकताओं को समझें और उसी के अनुरूप कार्य योजना बनाएं।
3 करोड़ बच्चे हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी" : आयुक्त सुश्री निधि निवेदिता महिला एवं बाल विकास आयुक्त सुश्री निधि निवेदिता ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कि राज्य की लगभग 40 प्रतिशत आबादी 3 करोड़ बच्चे हैं। उन्होंने कहा कि चाइल्ड बजट की रिपोर्टिंग को अधिक वैज्ञानिक और पारदर्शी बनाना अनिवार्य है।विभागों को केवल आंकड़ों पर नहीं, बल्कि साक्ष्यों पर ध्यान देना होगा कि उनकी योजनाओं का वास्तविक लाभ बच्चों तक कैसे पहुँच रहा है। 5 वर्षों की सफलता और 'इक्विटी' पर जोर : विलियम हैनलोन जूनियर यूनिसेफ मध्यप्रदेश के चीफ फील्ड स्टॉफ, श्री विलियम हैनलोन ने कहा कि मध्यप्रदेश 'चाइल्ड बजटिंग' के 5 सफल वर्ष पूरे कर चुका है और यह केवल खर्च की रिपोर्टिंग से आगे बढ़कर 'परिणाम-आधारित' बजटिंग की ओर बढ़ रहा है। मध्यप्रदेश की अधिकांश जनजातीय आबादी को देखते हुए बजट में लिंग और भौगोलिक स्थिति के आधार पर समानता का ध्यान रखा जाना चाहिए। विकसित भारत @2047' के लिए रणनीतिक निवेश : क्रिस्टीना पोपीवानोवा
यूनिसेफ की सोशल पॉलिसी चीफ (दिल्ली) सुश्री क्रिस्टीना पोपीवानोवा ने मध्यप्रदेश की इस पहल को संयुक्त राष्ट्र बाल अधिकार कन्वेंशन के अनुरूप बताया।उन्होंने कहा कि 2047 तक 'विकसित भारत' का लक्ष्य तभी पूरा होगा जब बच्चों में निवेश को 'लाभार्थी' के नजरिए से नहीं बल्कि 'उत्पादकता' के आधार पर देखा जाए. महिला बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक श्री अभिताभ अवस्थी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए बाल बजट के अंतर्गत 75 हजार 587 करोड़ का प्रावधान किया गया है। यह राशि राज्य के कुल बजट का 19.4 प्रतिशत और सकल घरेलू उत्पाद का 4.1 प्रतिशत है। वर्ष 2022 में बाल बजटिंग की पहल शुरू करने के बाद, मध्यप्रदेश अब इसके पांचवें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। इस प्रक्रिया में विभागों की भागीदारी 17 से बढ़कर 19 हो गई है, जो राज्य की "होल ऑफ गवर्नमेंट अप्रोच"को दर्शाती है। कार्यशाला के तकनीकी सत्रों का संचालन यूनिसेफ की सामाजिक नीति विशेषज्ञ सुश्री पूजा सिंह द्वारा किया गया। इसमें शामिल 19 विभागों के प्रतिनिधियों ने बजट प्रक्रिया और क्रियान्वयन के अपने अनुभव साझा किए।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

सेवा और संस्कार से समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का संकल्प - विक्रांत खंडेलवाल....

May 13, 2026 01:53 PM

रतलाम में बायपास पर फिर अवैध अतिक्रमण का विवाद, दरगाह निर्माण और बिना अनुमति कार्यक्रम पर हिंदू संगठनों ने उठाए सवाल...

May 13, 2026 01:41 PM

भव्य रामराज्य अभिषेक के साथ 9 दिवसीय श्रीराम कथा का समापन, प्रतापपुरा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब....

May 13, 2026 01:32 PM

बच्चों का सर्वांगीण विकास ही विकसित मध्यप्रदेश @2047 की आधारशिला - मंत्री सुश्री भूरिया, परिणामोन्मुखी चाइल्ड बजटिंग कार्यशाला में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और विभागीय समन्वय पर दिया जोर....

May 13, 2026 12:53 PM

नीमच जिले की 1,55,737 लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित हुई 36वीं किश्त, ₹22.80 करोड़ की राशि जारी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नरसिंहपुर से किया राशि अंतरण, जिले में ग्राम/वार्ड स्तर पर देखा गया कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट....

May 13, 2026 12:18 PM

ग्‍वाल तालाब की मिट्टी की नीलामी 15 मई को, बोली प्रक्रिया होगी आयोजित...

May 13, 2026 12:06 PM

संभागायुक्त श्री आशीष सिंह की अध्यक्षता में उज्जैन संभाग की कलेक्टर कॉन्फ्रेंस आयोजित, राजस्व प्रकरणों को समय सीमा में निपटाए, अविवादित नामांतरण, बंटवारे, सीमांकन, के लंबित प्रकरण एक माह में खत्म करे लोक सेवा गारंटी के प्रकरण समय सीमा से बाहर होने पर पेनाल्टी लगाए, संभाग आयुक्त श्री आशीष सिंह ने बैठक में दिए निर्देश...

May 13, 2026 12:04 PM

सफाई कामगारों के युवाओं को स्‍वरोजगार से जोडने के विशेष प्रयास करें - श्री करोसिया, सफाई कामगारों के स्‍वत्‍वों का समय सीमा में भुगतान किया जाए श्री करोसिया ने नीमच में जिला अधिकारियों की बैठक में की समीक्षा...

May 13, 2026 12:03 PM

शारीरिक शिक्षक संघ ने शिक्षामंत्री को सौंपा 10 सूत्रीय ज्ञापन, नवगठित जिलों में उप जिला शिक्षा अधिकारी के पद स्वीकृत करने सहित विभिन्न मांगें उठाई...

May 13, 2026 11:00 AM

सांसद दामोदर अग्रवाल ने राज्यपाल से की शिष्टाचार मुलाकात...

May 13, 2026 10:55 AM

रतलाम पुलिस का जनसंवाद अभियान, पुलिस अधीक्षक ने अलकापुरी क्षेत्र में आमजन से संवाद कर सुनी समस्याएं, शिकायत पर तत्काल एफआईआर के दिए निर्देश....

May 13, 2026 10:53 AM

देवरान में आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर संपन्न, 71 मरीजों ने लिया स्वास्थ्य लाभ...

May 13, 2026 10:41 AM

जिले में सुमन हेल्प डेस्क अब 24×7 होगा संचालित, सुरक्षित मातृत्व सेवाओं को मिलेगा और अधिक बल..

May 13, 2026 10:40 AM

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की महत्वपूर्ण बैठक 18 मई को, पेयजल एवं स्वच्छता योजनाओं की होगी विस्तृत समीक्षा..9

May 13, 2026 10:39 AM

पिपली चौक में जल भराव की समस्या का निराकरण करने, विधायक व नपाध्यक्ष ने किया नीमच सिटी में नाली निर्माण का भूमि पूजन, नपा उपाध्यक्ष व अन्य अतिथि भी रहे उपस्थित...

May 13, 2026 09:25 AM

रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एम.डी. ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, ₹5.50 लाख कीमत की अवैध मादक पदार्थ एम.डी. ड्रग्स जप्त...

May 13, 2026 07:41 AM

चामटीखेड़ा द्वारकाधीश मंदिर में चोरी की वारदात का खुलासा, एक अभियुक्ता गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त अल्टो कार जब्त...

May 13, 2026 03:27 AM

कूनो में 4 चीता शावकों की मृत्यु, माँ सुरक्षित और स्वस्थ प्रारंभिक जांच में जंगली जानवर के हमले की आशंका...

May 13, 2026 03:25 AM

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी की अपील पर अपने कारकेड में घटाई वाहनों की संख्या, राष्ट्र हित में पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने पर मध्यप्रदेश में होगा अमल, निर्देश जारी...

May 13, 2026 03:24 AM