रतलाम में बायपास पर फिर अवैध अतिक्रमण का विवाद, दरगाह निर्माण और बिना अनुमति कार्यक्रम पर हिंदू संगठनों ने उठाए सवाल...
Updated : May 13, 2026 01:41 PM
जीतेन्द्र कुमावत सैलाना
प्रशासनिक
रतलाम :- महू-नीमच रोड स्थित सेजावता बायपास पर शासकीय भूमि पर कथित अवैध अतिक्रमण को लेकर एक बार फिर बड़ा विवाद सामने आया है। हिंदू संगठन एवं हिंदू समाज जिला रतलाम ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के कार्यपालन यंत्री को शिकायत पत्र सौंपकर आरोप लगाया है कि हजरज पहलवान बाबा शाह दरगाह के नाम पर शासकीय भूमि पर दोबारा अवैध निर्माण किया जा रहा है और बिना अनुमति बड़े धार्मिक कार्यक्रम की तैयारी भी चल रही है। शिकायत के अनुसार, लगभग दो वर्ष पूर्व प्रशासन ने उक्त स्थल पर बने अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की थी, लेकिन अब फिर से दरगाह के आसपास पक्का निर्माण और अतिक्रमण बढ़ा दिया गया है। बताया गया है कि यह भूमि ग्राम डोसिंगांव, सर्वे नंबर 104 की शासकीय मुख्य सड़क भूमि है, जहां अवैध रूप से आरसीसी छत और पक्का निर्माण किया गया है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इससे फोरलेन हाईवे पर यातायात बाधित हो रहा है और सड़क जाम जैसी स्थिति बन रही है। राजस्व विभाग के 28 जुलाई 2024 के प्रतिवेदन के अनुसार, सर्वे नंबर 104 की कुल 5.480 हेक्टेयर भूमि में से 0.020 हेक्टेयर पर अतिक्रमण दर्ज किया गया है। इसमें दरगाह से संबंधित स्थायी निर्माण होने का उल्लेख है। अतिक्रमणकर्ता के रूप में दरगाह समिति के सदस्य मजहर पिता फिरोज खान का नाम सामने आया है। मामले को लेकर विवाद तब और बढ़ गया जब शिकायत में यह भी कहा गया कि दरगाह स्थल पर 13, 14 और 15 मई 2026 को कव्वाली सहित बड़े धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी की जा रही है। आरोप है कि इसके लिए संबंधित प्रशासनिक विभागों से कोई वैध अनुमति नहीं ली गई है। शिकायतकर्ताओं ने आशंका जताई है कि यदि हजारों लोगों की भीड़ जुटी तो महू-नीमच रोड पर गंभीर यातायात अव्यवस्था और दुर्घटना की स्थिति बन सकती है। हिंदू संगठन ने आवेदन में साफ कहा है कि यदि समय रहते अवैध निर्माण नहीं हटाया गया और कार्यक्रम नहीं रोका गया, तो किसी भी प्रकार की दुर्घटना या जनहानि की पूरी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों और विभाग की होगी। यह प्रकरण म.प्र. भूमि राजस्व संहिता 1959 की धारा 248 के अंतर्गत दर्ज बताया गया है। शिकायत की प्रतिलिपि कार्यपालन यंत्री, एसडीओ लोक निर्माण विभाग तथा तहसीलदार रतलाम को भी भेजी गई है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस संवेदनशील मामले में क्या कार्रवाई करता है, क्योंकि धार्मिक स्थल, शासकीय भूमि और हाईवे सुरक्षा से जुड़ा यह मामला जिले में चर्चा का केंद्र बन गया
और खबरे
जादू और अभिनय से स्वच्छता का पाठः सिंगोली में जादूगर ढोंढुराम ने बिखेरे जागरूकता के रंग...
May 13, 2026 03:10 PM
देश हित में बलिदान की अपेक्षा आमजन से ही क्यों! राजनेता और अधिकारी से क्यों नहीं? - इंजी. नवीन कुमार अग्रवाल, दूसरों को थोप रहे ज्ञान लेकिन स्वयं पर क्यों लागू नहीं?
May 13, 2026 03:07 PM
वेतन वृद्धि की मांग, नीमच के जल वितरण कर्मचारियों ने दी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी...
May 13, 2026 03:02 PM
अवैध हथियार के साथ दस हजार रुपये का ईनामी अपराधी व साथी गिरफ्तार, देशी पिस्टल, 03 जिंदा कारतूस एवं स्विफ्ट कार जप्त...
May 13, 2026 02:57 PM
अवैध तरीके से परिवहन की जा रही 19 किलोग्राम से अधिक चांदी जप्त, दो गैरसायल गिरफ्तार...
May 13, 2026 02:55 PM
सेवा और संस्कार से समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का संकल्प - विक्रांत खंडेलवाल....
May 13, 2026 01:53 PM
रतलाम में बायपास पर फिर अवैध अतिक्रमण का विवाद, दरगाह निर्माण और बिना अनुमति कार्यक्रम पर हिंदू संगठनों ने उठाए सवाल...
May 13, 2026 01:41 PM
भव्य रामराज्य अभिषेक के साथ 9 दिवसीय श्रीराम कथा का समापन, प्रतापपुरा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब....
May 13, 2026 01:32 PM
बच्चों का सर्वांगीण विकास ही विकसित मध्यप्रदेश @2047 की आधारशिला - मंत्री सुश्री भूरिया, परिणामोन्मुखी चाइल्ड बजटिंग कार्यशाला में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और विभागीय समन्वय पर दिया जोर....
May 13, 2026 12:53 PM
नीमच जिले की 1,55,737 लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित हुई 36वीं किश्त, ₹22.80 करोड़ की राशि जारी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नरसिंहपुर से किया राशि अंतरण, जिले में ग्राम/वार्ड स्तर पर देखा गया कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट....
May 13, 2026 12:18 PM
ग्वाल तालाब की मिट्टी की नीलामी 15 मई को, बोली प्रक्रिया होगी आयोजित...
May 13, 2026 12:06 PM
संभागायुक्त श्री आशीष सिंह की अध्यक्षता में उज्जैन संभाग की कलेक्टर कॉन्फ्रेंस आयोजित, राजस्व प्रकरणों को समय सीमा में निपटाए, अविवादित नामांतरण, बंटवारे, सीमांकन, के लंबित प्रकरण एक माह में खत्म करे लोक सेवा गारंटी के प्रकरण समय सीमा से बाहर होने पर पेनाल्टी लगाए, संभाग आयुक्त श्री आशीष सिंह ने बैठक में दिए निर्देश...
May 13, 2026 12:04 PM
सफाई कामगारों के युवाओं को स्वरोजगार से जोडने के विशेष प्रयास करें - श्री करोसिया, सफाई कामगारों के स्वत्वों का समय सीमा में भुगतान किया जाए श्री करोसिया ने नीमच में जिला अधिकारियों की बैठक में की समीक्षा...
May 13, 2026 12:03 PM
शारीरिक शिक्षक संघ ने शिक्षामंत्री को सौंपा 10 सूत्रीय ज्ञापन, नवगठित जिलों में उप जिला शिक्षा अधिकारी के पद स्वीकृत करने सहित विभिन्न मांगें उठाई...
May 13, 2026 11:00 AM
सांसद दामोदर अग्रवाल ने राज्यपाल से की शिष्टाचार मुलाकात...
May 13, 2026 10:55 AM
रतलाम पुलिस का जनसंवाद अभियान, पुलिस अधीक्षक ने अलकापुरी क्षेत्र में आमजन से संवाद कर सुनी समस्याएं, शिकायत पर तत्काल एफआईआर के दिए निर्देश....
May 13, 2026 10:53 AM
देवरान में आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर संपन्न, 71 मरीजों ने लिया स्वास्थ्य लाभ...
May 13, 2026 10:41 AM
जिले में सुमन हेल्प डेस्क अब 24×7 होगा संचालित, सुरक्षित मातृत्व सेवाओं को मिलेगा और अधिक बल..
May 13, 2026 10:40 AM
जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की महत्वपूर्ण बैठक 18 मई को, पेयजल एवं स्वच्छता योजनाओं की होगी विस्तृत समीक्षा..9
May 13, 2026 10:39 AM