FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

वेतन वृद्धि की मांग, नीमच के जल वितरण कर्मचारियों ने दी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी...

  Updated : May 13, 2026 03:02 PM

रामेश्वर नागदा नीमच

  सामाजिक

नीमच। शहर की जल प्रदाय व्यवस्था की रीढ माने जाने वाले कर्मचारियों ने अब अपनी जायज मांगों को लेकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रीन वॉटरटेक प्राइवेट लिमिटेड के तहत कार्यरत वालमैन और फिल्टर प्लांट के कर्मचारियों ने नगरपालिका अध्यक्ष और सीएमओ को अपनी व्यथा सुनाते हुए चेतावनी दी है कि यदि दो दिनों में उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो शहर की पेयजल व्यवस्था ठप कर दी जाएगी।कोविड काल से अब तक अटूट सेवा, पर मिल रही उपेक्षा
कर्मचारियों ने अपना दर्द साझा करते हुए बताया कि वे पिछले 4-5 वर्षों से निरंतर सुबह 4 बजे उठकर शहरवासियों के लिए पानी की सप्लाई सुनिश्चित कर रहे हैं। चाहे भीषण गर्मी हो, कडकडाती ठंड या भारी बारिश, वालमैन ने हर परिस्थिति में समय पर पानी पहुंचाया है। यहाँ तक कि कोविड-19 के संकट काल में भी, जब लोग घरों से बाहर निकलने में डर रहे थे, तब इन कर्मचारियों ने बिना रुके अपनी सेवाएं दीं।
कलेक्टर दर से भी कम वेतन और भुगतान में देरी ज्ञापन के अनुसार, कंपनी द्वारा कर्मचारियों को पिछले 5 वर्षों से मात्र 8 हजार रुपये मासिक वेतन दिया जा रहा है, जो शासन की कलेक्टर गाइडलाइन के मानकों से बहुत कम है। विडंबना यह है कि यह अल्प वेतन भी समय पर नहीं मिलता। कर्मचारियों ने बताया कि अपनी मांगों को लेकर वे अक्टूबर 2024 में भी जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंप चुके हैं, लेकिन आज तक उस पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है।
2 दिन का अल्टीमेटम: शहर में गहरा सकता है जल संकट
वर्तमान में नगरपालिका नीमच उक्त कंपनी का टेंडर आगामी दो वर्षों के लिए बढ़ाने जा रही है, जिससे कर्मचारियों में रोष है कि उनकी बुनियादी सुविधाओं और वेतन पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। कर्मचारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि अगले दो दिनों में उनकी परेशानियों का हल नहीं निकाला गया, तो वे अनिश्चितकालीन हडताल पर चले जाएंगे।
यदि कर्मचारी हडताल पर जाते हैं, तो नीमच नगर की जनता को पानी की बूंद-बूंद के लिए तरसना पड़ सकता है। कर्मचारियों ने साफ कहा है कि इस संभावित जल संकट की समस्त जिम्मेदारी कंपनी और नगरपालिका प्रशासन की होगी।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

पशु चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस थाना रामपुरा को मिली बड़ी सफलता..

May 13, 2026 03:37 PM

यात्री बसों में लगेज ढोने वाले वाहनों, ब्लैक फिल्म लगे वाहनों एवं नाबालिग वाहन चालकों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई...

May 13, 2026 03:33 PM

एनसीसी सीएटीसी शिविर का शुभारंभ, 600 कैडेट ले रहे भाग ,भारतीय सेना द्वारा ड्रोन तकनीक का प्रशिक्षण..

May 13, 2026 03:14 PM

जादू और अभिनय से स्वच्छता का पाठः सिंगोली में जादूगर ढोंढुराम ने बिखेरे जागरूकता के रंग...

May 13, 2026 03:10 PM

देश हित में बलिदान की अपेक्षा आमजन से ही क्यों! राजनेता और अधिकारी से क्यों नहीं? - इंजी. नवीन कुमार अग्रवाल, दूसरों को थोप रहे ज्ञान लेकिन स्वयं पर क्यों लागू नहीं?

May 13, 2026 03:07 PM

वेतन वृद्धि की मांग, नीमच के जल वितरण कर्मचारियों ने दी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी...

May 13, 2026 03:02 PM

अवैध हथियार के साथ दस हजार रुपये का ईनामी अपराधी व साथी गिरफ्तार, देशी पिस्टल, 03 जिंदा कारतूस एवं स्विफ्ट कार जप्त...

May 13, 2026 02:57 PM

अवैध तरीके से परिवहन की जा रही 19 किलोग्राम से अधिक चांदी जप्त, दो गैरसायल गिरफ्तार...

May 13, 2026 02:55 PM

सेवा और संस्कार से समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का संकल्प - विक्रांत खंडेलवाल....

May 13, 2026 01:53 PM

रतलाम में बायपास पर फिर अवैध अतिक्रमण का विवाद, दरगाह निर्माण और बिना अनुमति कार्यक्रम पर हिंदू संगठनों ने उठाए सवाल...

May 13, 2026 01:41 PM

भव्य रामराज्य अभिषेक के साथ 9 दिवसीय श्रीराम कथा का समापन, प्रतापपुरा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब....

May 13, 2026 01:32 PM

बच्चों का सर्वांगीण विकास ही विकसित मध्यप्रदेश @2047 की आधारशिला - मंत्री सुश्री भूरिया, परिणामोन्मुखी चाइल्ड बजटिंग कार्यशाला में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और विभागीय समन्वय पर दिया जोर....

May 13, 2026 12:53 PM

नीमच जिले की 1,55,737 लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित हुई 36वीं किश्त, ₹22.80 करोड़ की राशि जारी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नरसिंहपुर से किया राशि अंतरण, जिले में ग्राम/वार्ड स्तर पर देखा गया कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट....

May 13, 2026 12:18 PM

ग्‍वाल तालाब की मिट्टी की नीलामी 15 मई को, बोली प्रक्रिया होगी आयोजित...

May 13, 2026 12:06 PM

संभागायुक्त श्री आशीष सिंह की अध्यक्षता में उज्जैन संभाग की कलेक्टर कॉन्फ्रेंस आयोजित, राजस्व प्रकरणों को समय सीमा में निपटाए, अविवादित नामांतरण, बंटवारे, सीमांकन, के लंबित प्रकरण एक माह में खत्म करे लोक सेवा गारंटी के प्रकरण समय सीमा से बाहर होने पर पेनाल्टी लगाए, संभाग आयुक्त श्री आशीष सिंह ने बैठक में दिए निर्देश...

May 13, 2026 12:04 PM

सफाई कामगारों के युवाओं को स्‍वरोजगार से जोडने के विशेष प्रयास करें - श्री करोसिया, सफाई कामगारों के स्‍वत्‍वों का समय सीमा में भुगतान किया जाए श्री करोसिया ने नीमच में जिला अधिकारियों की बैठक में की समीक्षा...

May 13, 2026 12:03 PM

शारीरिक शिक्षक संघ ने शिक्षामंत्री को सौंपा 10 सूत्रीय ज्ञापन, नवगठित जिलों में उप जिला शिक्षा अधिकारी के पद स्वीकृत करने सहित विभिन्न मांगें उठाई...

May 13, 2026 11:00 AM

सांसद दामोदर अग्रवाल ने राज्यपाल से की शिष्टाचार मुलाकात...

May 13, 2026 10:55 AM

रतलाम पुलिस का जनसंवाद अभियान, पुलिस अधीक्षक ने अलकापुरी क्षेत्र में आमजन से संवाद कर सुनी समस्याएं, शिकायत पर तत्काल एफआईआर के दिए निर्देश....

May 13, 2026 10:53 AM