जादू और अभिनय से स्वच्छता का पाठः सिंगोली में जादूगर ढोंढुराम ने बिखेरे जागरूकता के रंग...
Updated : May 13, 2026 03:10 PM
महेंद्र सिंह राठौड़ सिंगोली
सामाजिक
सिंगोली (नीमच)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ’स्वच्छ भारत मिशन’ को जन-जन तक पहुँचाने के लिए तारापुर के प्रसिद्ध जादूगर ढोंढुराम ने एक अनोखी और कलात्मक पहल शुरू की है। वे अपनी जादुई कला और अभिनय के माध्यम से जिले के गांव-गांव में स्वच्छता और जल संरक्षण की अलख जगा रहे हैं। इसी कड़ी में जादूगर ढोंढुराम सिंगोली के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचे। पुराना बस स्टैंड पर उन्होंने बच्चों के बीच पहुंचकर अपनी ’हाथ की सफाई’ (जादू) के हैरतअंगेज करतब दिखाए। उन्होंने जादू के माध्यम से बच्चों को खेल-खेल में स्वच्छता की अच्छी आदतों और जल संचय के महत्व के बारे में बताया। बच्चों ने भी बड़े उत्साह के साथ जादू के इस अनोखे पाठ को सीखा। नगर के नया बस स्टैंड, डाक बंगला, पुलिस थाना चैराहा सहित प्रमुख मार्गों पर ढोंढुराम ने राहगीरों और ग्रामीणों को जागरूक किया। उन्होंने अपनी प्रभावशाली मोनो एकिं्टग के जरिए संदेश दिया कि जल की एक-एक बूंद कीमती है और गंदगी फैलाना हमारे स्वास्थ्य व पर्यावरण के लिए हानिकारक है। उनके इस अनूठे प्रदर्शन को वहां उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा। इस जागरूकता अभियान के दौरान नगर परिषद सिंगोली के अध्यक्ष सुरेश जैन, मुख्य नगरपालिका अधिकारी कपिलसिंह राजावत सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने जादूगर ढोंढुराम के इस सामाजिक प्रयास की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।
और खबरे
पशु चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस थाना रामपुरा को मिली बड़ी सफलता..
May 13, 2026 03:37 PM
यात्री बसों में लगेज ढोने वाले वाहनों, ब्लैक फिल्म लगे वाहनों एवं नाबालिग वाहन चालकों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई...
May 13, 2026 03:33 PM
एनसीसी सीएटीसी शिविर का शुभारंभ, 600 कैडेट ले रहे भाग ,भारतीय सेना द्वारा ड्रोन तकनीक का प्रशिक्षण..
May 13, 2026 03:14 PM
जादू और अभिनय से स्वच्छता का पाठः सिंगोली में जादूगर ढोंढुराम ने बिखेरे जागरूकता के रंग...
May 13, 2026 03:10 PM
देश हित में बलिदान की अपेक्षा आमजन से ही क्यों! राजनेता और अधिकारी से क्यों नहीं? - इंजी. नवीन कुमार अग्रवाल, दूसरों को थोप रहे ज्ञान लेकिन स्वयं पर क्यों लागू नहीं?
May 13, 2026 03:07 PM
वेतन वृद्धि की मांग, नीमच के जल वितरण कर्मचारियों ने दी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी...
May 13, 2026 03:02 PM
अवैध हथियार के साथ दस हजार रुपये का ईनामी अपराधी व साथी गिरफ्तार, देशी पिस्टल, 03 जिंदा कारतूस एवं स्विफ्ट कार जप्त...
May 13, 2026 02:57 PM
अवैध तरीके से परिवहन की जा रही 19 किलोग्राम से अधिक चांदी जप्त, दो गैरसायल गिरफ्तार...
May 13, 2026 02:55 PM
सेवा और संस्कार से समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का संकल्प - विक्रांत खंडेलवाल....
May 13, 2026 01:53 PM
रतलाम में बायपास पर फिर अवैध अतिक्रमण का विवाद, दरगाह निर्माण और बिना अनुमति कार्यक्रम पर हिंदू संगठनों ने उठाए सवाल...
May 13, 2026 01:41 PM
भव्य रामराज्य अभिषेक के साथ 9 दिवसीय श्रीराम कथा का समापन, प्रतापपुरा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब....
May 13, 2026 01:32 PM
बच्चों का सर्वांगीण विकास ही विकसित मध्यप्रदेश @2047 की आधारशिला - मंत्री सुश्री भूरिया, परिणामोन्मुखी चाइल्ड बजटिंग कार्यशाला में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और विभागीय समन्वय पर दिया जोर....
May 13, 2026 12:53 PM
नीमच जिले की 1,55,737 लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित हुई 36वीं किश्त, ₹22.80 करोड़ की राशि जारी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नरसिंहपुर से किया राशि अंतरण, जिले में ग्राम/वार्ड स्तर पर देखा गया कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट....
May 13, 2026 12:18 PM
ग्वाल तालाब की मिट्टी की नीलामी 15 मई को, बोली प्रक्रिया होगी आयोजित...
May 13, 2026 12:06 PM
संभागायुक्त श्री आशीष सिंह की अध्यक्षता में उज्जैन संभाग की कलेक्टर कॉन्फ्रेंस आयोजित, राजस्व प्रकरणों को समय सीमा में निपटाए, अविवादित नामांतरण, बंटवारे, सीमांकन, के लंबित प्रकरण एक माह में खत्म करे लोक सेवा गारंटी के प्रकरण समय सीमा से बाहर होने पर पेनाल्टी लगाए, संभाग आयुक्त श्री आशीष सिंह ने बैठक में दिए निर्देश...
May 13, 2026 12:04 PM
सफाई कामगारों के युवाओं को स्वरोजगार से जोडने के विशेष प्रयास करें - श्री करोसिया, सफाई कामगारों के स्वत्वों का समय सीमा में भुगतान किया जाए श्री करोसिया ने नीमच में जिला अधिकारियों की बैठक में की समीक्षा...
May 13, 2026 12:03 PM
शारीरिक शिक्षक संघ ने शिक्षामंत्री को सौंपा 10 सूत्रीय ज्ञापन, नवगठित जिलों में उप जिला शिक्षा अधिकारी के पद स्वीकृत करने सहित विभिन्न मांगें उठाई...
May 13, 2026 11:00 AM
सांसद दामोदर अग्रवाल ने राज्यपाल से की शिष्टाचार मुलाकात...
May 13, 2026 10:55 AM
रतलाम पुलिस का जनसंवाद अभियान, पुलिस अधीक्षक ने अलकापुरी क्षेत्र में आमजन से संवाद कर सुनी समस्याएं, शिकायत पर तत्काल एफआईआर के दिए निर्देश....
May 13, 2026 10:53 AM