विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस, महिलाओं ने रेड डॉट बनाकर तोड़ी झिझक, युवतियों ने लिया सेहत और स्वच्छता का संकल्प, ये शर्म नहीं, हमारी शक्ति है: रेड डॉट बनाकर गर्व से बोलीं युवतियां...
Updated : May 28, 2026 12:11 PM
राजकुमार गोयल भीलवाड़ा
सामाजिक
राजसमन्द : महिलाओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और समाज में व्याप्त रूढ़िवादिता को दूर करने के उद्देश्य से विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के अवसर पर कॅरियर संस्थान राजसमन्द द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत समाज में मासिक धर्म को लेकर झिझक और चुप्पी को तोड़ने के लिए 'रेड डॉट चैलेंज' अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता के रूप में यूथ आइकॉन ऑफ राजस्थान भावना पालीवाल उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं और युवतियों ने अपने हाथों पर लाल रंग की बिंदी (रेड डॉट) बनाकर मासिक धर्म को एक सामान्य जैविक प्रक्रिया के रूप में स्वीकार करने और इस पर खुलकर बात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यूथ आइकॉन भावना पालीवाल ने कहा कि आज के आधुनिक दौर में भी मासिक धर्म (पीरियड्स) को लेकर समाज में कई तरह की भ्रांतियां और रूढ़िवादिता व्याप्त है जब तक महिलाएं खुद अपनी सेहत और स्वच्छता को लेकर जागरूक नहीं होंगी और इस विषय पर खुलकर बात नहीं करेंगी, तब तक समाज की सोच को नहीं बदला जा सकता। हमें अपनी झिझक की बेड़ियों को तोड़कर आगे आना होगा। उन्होंने ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाओं से अपील की कि वे पीरियड्स के दौरान पारंपरिक व असुरक्षित तरीकों को छोड़कर आधुनिक और सुरक्षित सैनिटरी पैड्स या अन्य स्वच्छ माध्यमों का उपयोग करें, ताकि वे गंभीर बीमारियों से बच सकें। युवतियों ने बताया की पहले पीरियड्स पर बात करने में भी डर लगता था, लेकिन हाथ पर यह रेड डॉट बनाकर लगा कि यह तो हमारी शक्ति है, कोई शर्म नहीं। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं और महिलाओं को एक ऐसा सुरक्षित मंच प्रदान करना था, जहां वे बिना किसी संकोच के अपनी सेहत से जुड़े मुद्दों पर बात कर सकें। संस्थान द्वारा इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की बालिकाओं को नि:शुल्क सैनिटरी नैपकिन किट भी वितरित किए गए। इस अवसर पर महिला अधिकारिता से साथिन तारा शर्मा, टीना टांक, किरण सोनी, नेहा हाडा, सविता नाथ, कोमल सुथार, खुशी सुथार, कविता रेगर, कंचन रेगर, रीना रेगर, सुमित्रा, नेहा चंदेल, पूजा रावत, कंचन, स्नेहा सालवी, नंदिनी गहलोत, खुशी, जानवी चौहान, पूजा गुर्जर, भगवती कुमारी, दुर्गा कुमारी, मोनिका रावल, खुशी रावल , वर्षा गुर्जर सहित कई युवतिया मोजूद रही
और खबरे
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कल, स्वास्थ्य योजनाओं की होगी समीक्षा...
May 28, 2026 12:26 PM
वृद्धजनों के लिए 30 मई को रेडक्रॉस सभागार में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे परामर्श एवं दवाएं....
May 28, 2026 12:25 PM
प्रशासन कर रहा विधायक के दबाव में कार्य, लोकतंत्र का गला घोंटना बर्दाश्त नहीं करेंगे - पूर्व मंत्री नाहटा, सत्ता के संरक्षण में अपराध और घोटालों का गढ़ बना मनासा, शीघ्र होगा बड़े जन-आंदोलन का शंखनाद - जिला अध्यक्ष तरुण बाहेती….
May 28, 2026 12:23 PM
बाल विवाह रोकथाम को लेकर मध्यप्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, ग्राम स्तर तक नियुक्त होंगे बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी, कानून के सख्त क्रियान्वयन की नई व्यवस्था लागू....
May 28, 2026 12:23 PM
3.72 ग्राम स्मैक सहित दो आरोपी गिरफ्तार मोटरसाइकिल जब्त, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कपासन पुलिस की कार्रवाई...
May 28, 2026 12:14 PM
विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस, महिलाओं ने रेड डॉट बनाकर तोड़ी झिझक, युवतियों ने लिया सेहत और स्वच्छता का संकल्प, ये शर्म नहीं, हमारी शक्ति है: रेड डॉट बनाकर गर्व से बोलीं युवतियां...
May 28, 2026 12:11 PM
अरनिया पंथ पीएचसी में चोरी की घटना खुलासा, तीन शातिर नकबजन गिरफ्तार, चोरी का माल व टेम्पू बरामद...
May 28, 2026 12:08 PM
मुस्लिम भाइयों ने कुर्बानी पर्व ईद उल -अजहा ( बकरीद) मनाया...
May 28, 2026 09:53 AM
जैन साध्वियों की सड़क हादसे में हुई मौत के बाद भारी आक्रोश, जैन समाज ने मुख्यमंत्री के नाम चौकी प्रभारी को सौपा ज्ञापन...
May 28, 2026 08:28 AM
भारत विकास परिषद शाखा नीमच ने मनाई वीर सावरकर की जयंती….
May 28, 2026 08:12 AM
1 किलो 950 ग्राम अवैध अफीम व तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत मण्डफिया थाना पुलिस की कार्रवाई...
May 28, 2026 07:06 AM
बाल विवाह रोकथाम को लेकर मध्यप्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, ग्राम स्तर तक नियुक्त होंगे बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी...
May 28, 2026 03:14 AM
स्वावलंबी गौशाला नीति 2025 में बड़ा फैसला, प्रदेश की हर गौशाला में न्यूनतम 5 हजार गौवंश का होगा पालन, 30 प्रतिशत दुधारू नस्ल के गौवंश रखने पर रहेगा विशेष जोर....
May 28, 2026 03:12 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
May 28, 2026 03:11 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
May 28, 2026 03:08 AM
चोरी की स्पोर्ट्स बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार, 3 लाख रुपये कीमत की मोटरसाइकिल बरामद....
May 28, 2026 02:51 AM
अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करने वाली गैंग का खुलासा, पिस्टल खरीदार सहित चार आरोपी गिरफ्तार, एक पिस्टल तथा तीन मैगजीन बरामद....
May 28, 2026 02:51 AM
शहर में सूने मकानों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात करने वाले दो शातिर नकबजन गिरफ्तार, कई वारदातों का खुलासा....
May 28, 2026 02:50 AM
सरवानिया महाराज कांग्रेस ने श्रद्धापूर्वक मनाई पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि, आधुनिक भारत के निर्माण एवं राष्ट्र विकास में दिए अमूल्य योगदान को किया याद...
May 28, 2026 02:41 AM